आई.पी.एल. क्रिकेट में, गुजरात टाइटन्स का सामना आज शाम साढ़े सात बजे अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। तालिका में शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटन्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। अब इसका लक्ष्य शीर्ष दो में जगह बनाना है।
कल रात खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने डेल्ही कैपिटल्स को 59 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली।