मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 25, 2025 8:38 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल क्रिकेट: दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स ने कल लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हरा दिया। लखनऊ द्वारा दिए गए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 19 ओवर तीन गेंद में नौ विकेट पर 211 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। मैच में एक समय दिल्ली 65 रन पर पांच विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी लेकिन आशुतोष शर्मा ने अपना पहला मैच खेल रहे विप्रज निगम के साथ मिलकर खेल को दिल्ली के पक्ष में मोड़ दिया। आशुतोष ने 31 गेंद पर 66 रन की नाबाद पारी खेली जबकि विप्रज निगम ने 15 गेंद पर तेजतर्रार 39 रन बनाए। आशुतोष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन बनाए। लखनऊ के लिए मिशेल मार्श ने 72 और निकोलस पूरन ने 75 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए मिशेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए।    गुजरात टाइटन्स आज शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स से खेलेगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है