मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 12, 2025 6:55 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल: कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट में कल रात चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 103 रन बनाये। कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन ने तीन, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिए।

 

जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11वें ओवर में ही विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन ने 18 गेंदों पर 44 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने एक-एक विकेट लिया। सुनील नरेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

प्रतियोगिता में आज लखनऊ में दोपहर बाद साढे तीन बजे गुजरात टाइटन्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। एक अन्‍य मुकाबले में हैदराबाद में शाम साढे सात बजे पंजाब किंग्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है