मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 12, 2025 1:10 अपराह्न

printer

आईपीएल: आज गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल टी-20 क्रिकेट में, लखनऊ सुपर जायंट्स आज दोपहर साढे़ तीन बजे लखनऊ के एकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी। गुजरात वर्तमान में पाँच मैचों में से चार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि लखनऊ ने अब तक अपने पाँच मैचों में से केवल दो में हार का सामना किया है।

 

दिन के दूसरे मैच में, पंजाब किंग्स का सामना हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मैच शाम साढे़ सात बजे शुरू होगा। हैदराबाद इस सीज़न में केवल एक मैच जीतने में सफल रहा है और वर्तमान में तालिका में सबसे नीचे है, जबकि पंजाब किंग्स छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

   

 

इससे पहले कल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजे जाने के बाद, एम.एस. धोनी की अगुवाई वाली ने कोलकाता के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने संघर्ष किया और अपने 20 ओवरों में 9 विकेट पर केवल 103 रन ही बना पाई। कोलकाता के लिए स्पिनर सुनील नारायण ने तीन विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिए।

 

जवाब में कोलकाता ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 दशमलव 1 ओवर में 2 विकेट पर 107 रन बनाकर जीत दर्ज की। सुनील नारायण ने बल्ले से भी कमाल दिखाया और 18 गेंदों पर 44 रन की तेज पारी खेली। उन्हें उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है