आई.पी.एल. क्रिकेट में आज गुजरात टाइटन्स का मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच शाम साढे सात बजे शुरू होगा।
कल, मुंबई इंडियंस ने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को सौ रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 217 रन बनाए। 218 रन के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 16 ओवर एक गेंद में 117 रन पर सिमट गई।