मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 21, 2025 5:50 अपराह्न

printer

आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर पूरे देश में एक करोड़ से अधिक पंजीकरण

राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम-मिशन कर्मयोगी के अन्‍तर्गत आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर पूरे देश में एक करोड़ से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। यह जनवरी 2023 की तुलना में 30 गुना वृद्धि है। यह वृद्धि दो वर्षों में हुई है। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज इस प्रमुख उपलब्धि की घोषणा की।

    आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म 16 भाषाओं में दो हजार चार सौ से अधिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालयों तथा विभागों, सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों, नागरिक समाज संगठनों, परोपकारी निकायों, प्रमुख भारतीय शैक्षणिक संस्थानों और निजी उद्योग विशेषज्ञों सहित 200 से अधिक पाठ्यक्रम प्रदाताओं ने योगदान दिया है। सभी पाठ्यक्रम स्वदेशी रूप से विकसित कर्मयोगी योग्यता मॉडल के अनुरूप हैं। यह पाठ्यक्रम भारतीय ज्ञान और मिशन कर्मयोगी के सिद्धांतों पर आधारित हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान