आंध्र प्रदेश सरकार ने जीएसटी 2.0 के लाभों को हर घर तक पहुँचाने के लिए सुपर जीएसटी – सुपर बचत नामक एक व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य राज्य भर में जागरूकता कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से नागरिकों को जीएसटी सुधारों के लाभों के बारे में शिक्षित करना है। राज्य सरकार ने 30 सितंबर से 19 अक्टूबर तक कृषि, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), हथकरघा, जलीय कृषि, शिक्षा, बीमा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ई-कॉमर्स, निर्माण, पर्यटन, आतिथ्य, परिवहन, रसद, खेल उपकरण, नवीकरणीय ऊर्जा और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों को कवर करते हुए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है।