मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 27, 2025 10:46 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा- उनका लक्ष्य 2029 तक राज्य को गरीबी मुक्त बनाना

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि उनका लक्ष्य 2029 तक राज्य को गरीबी मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकारी नीतियों से लाभान्वित हुए लोगों को वंचितों की आगे बढ़ने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने कल श्रीकाकुलम जिले के एचेरला निर्वाचन क्षेत्र में “मत्स्यकारा सेवालो” (मछुआरों की सेवा में) कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।

 

 

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्‍यम से सलाहकार गरीबों का व्यापक रूप से मार्गदर्शन और उत्थान करेंगे। श्री नायडू ने कहा कि यदि आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति हर संभव तरीके से गरीब परिवारों की सहायता करते हैं, तो समाज में असमानता नहीं रहेगी।

   

 

मुख्यमंत्री ने एचेरला निर्वाचन क्षेत्र के बुडागटलापलेम में मछुआरों से बातचीत की। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, उन्होंने कहा कि मछली पकड़ने पर प्रतिबंध की अवधि के दौरान 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

 

 

श्री नायडू ने बच्चों की शिक्षा में सहायता के लिए अगले महीने से, तल्ली की वंदनम योजना के तहत प्रत्येक छात्र को 15 हजार रुपये देने की घोषणा की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….