मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 13, 2025 6:40 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश: कोटावुराटला मंडल के कैलासपट्टनम गांव में एक पटाखा विनिर्माण कारखाने में विस्फोट में छह लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला मंडल के कैलासपट्टनम गांव में एक पटाखा विनिर्माण कारखाने में आज एक विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई। चार व्‍यक्तियों की मौत विस्फोट स्थल पर हुई और दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सात अन्य लोगों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। अनकापल्ली जिला पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट आज दोपहर करीब पौने एक बजे हुआ। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। घटना के समय कारखाने में करीब 30 कामगार मौजूद थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है और जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। श्री नायडू ने अधिकारियों को मामले की व्यापक जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….