आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज विजयवाडा में राजभवन में राज्यपाल एस० अब्दुल नजीर से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को विजयवाडा और राज्य के अन्य स्थानों पर तेज वर्षा से हुए नुकसान और बाढ की स्थिति की जानकारी दी। श्री नायडू ने सरकार के राहत और पुनर्वास उपायों की भी जानकारी दी। राज्यपाल ने राहत कार्यो की व्यक्तिगत रुप से समीक्षा करने के लिये मुख्यमंत्री की सराहना की। उन्होंने स्थिति में जल्द सुधार होने की उम्मीद जताई।