असम में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। 16 जिलों में 5 लाख 60 हजार से अधिक लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। आज सुबह बाढ़ से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। राज्य भर में लगभग एक हजार चार सौ गांवों पर बाढ़ का असर हुआ है और 1 हजार 900 हेक्टेयर से अधिक फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।
राज्य सरकार ने सुबह से ही श्रीभूमि जिले में लोगों को निकालने के लिए राज्य आपदा मोचन बल की टीमों को लगा दिया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 175 राहत शिविरों में 41 हजार से अधिक लोग रह रहे हैं। राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर सड़क, रेल और नौका सेवाएं बाधित हुई हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।