मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 8, 2025 2:03 अपराह्न

printer

असम में आज बाढ़ के स्थिति में हुआ थोड़ा और सुधार

असम में आज बाढ़ के स्थिति में थोड़ा और सुधार हुआ है। असम में ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियों में बाढ़ का पानी घटना शुरू हो गया है,हालांकि कुछ स्‍थानों पर ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 

 

कामरूप जिले में बाढ़ की स्थिति में सुधार होने के बाद ब्रह्मपुत्र नदी में फेरी सेवा आज फिर से शुरू हो गई। राज्‍य में बाढ़ और भू-स्‍खलन से जुड़ी घटनाओं में अब तक 23 लोग मारे गए हैं, हालांकि आज किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। राज्‍य सरकार ने राहत अभियान में राज्‍य आपदा मोचन बल की सहायता ली है।

 

 

30 हजार से अधिक लोग एक सौ तीस राहत शिविरों में रह रहे हैं। राज्य के बारह जिलों के लगभग नौ सौ गांव में तीन लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि बराक घाटी के कछार, श्रीभूमि और हेलाकांडी जिलों के दूर-दराज वाले इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान