अक्टूबर 2, 2025 1:58 अपराह्न

printer

अश्विनी वैष्णव: इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण विनिर्माण योजना में 1,15,351 करोड़ रुपए के निवेश आवेदन प्राप्त

केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के विनिर्माण की योजना के अंतर्गत सरकार को ₹1,15,351 करोड़ की लागत के निवेश आवेदन प्राप्त हुए हैं। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में श्री वैष्णव ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत आवेदन की तिथि कल समाप्त हो गई।

इस योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की संख्या ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि पिछले 19 वर्षों में बना विश्वास अब निवेश, रोजगार सृजन और उत्पादन में परिवर्तित हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ₹59,350 करोड़ निवेश का लक्ष्य था, लेकिन ₹1,15,351 करोड़ से अधिक की लागत के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा ₹4,56,500 करोड़ के उत्पादन लक्ष्य के मुकाबले ₹10,00,000 करोड़ से अधिक के उत्पादन अनुमान प्राप्त हुए हैं।