दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध हथियार बनाने और आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को राजस्थान के डीग जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता लगातार तीन दिन सघन अभियान चलाने के बाद हासिल हुई। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त, सुरेन्द्र कुमार ने बताया है कि यह गिरोह राजस्थान के डीग जिले में अवैध हथियारों की फैक्ट्री चला रहा था और गिरोह के सदस्य दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में अपराधियों को हथियारों की आपूर्ति करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 10 से अधिक अत्याधुनिक अवैध हथियार और बड़ी तादाद में कच्चा माल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
Site Admin | मई 26, 2025 7:13 अपराह्न
अवैध हथियार बनाने और आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़
