अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण 33 हजार से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। मूसलाधार बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई अंदरूनी गाँवों से संपर्क टूट गया है। दिबांग घाटी जिले में, अथुनली गाँव सबसे ज़्यादा प्रभावित है। यहाँ कई घर पानी में बह गए हैं और खेतों में बाढ़ का पानी पूरी तरह भर गया है।
आपदा से कई परिवार बेघर और विस्थापित को गए हैं। दिबांग घाटी जिला प्रशासन तलोह नदी के उस पार मावली गाँव में फंसे लोगों तक ड्रोन के ज़रिए खाद्य सामग्री पहुँचाने का प्रयास कर रहा है।