अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प यूरोपीय संघ के साथ शुल्क संबंधी वार्ता की समय सीमा 9 जुलाई तक बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उरसुला वोन डर लेन ने कल श्री ट्रम्प के साथ फोन पर बात की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। श्री ट्रम्प ने यूरोपीय संघ की अधिकांश वस्तुओं पर शुरूआत में 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में वार्ता के लिए समय देते हुए इसे घटाकर 8 जुलाई तक 10 प्रतिशत कर दिया गया। शुक्रवार को उन्होंने वार्ता की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए यूरोपीय संघ की वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की चेतावनी दी थी। सुश्री उरसुला वोन डर लेन ने इससे पहले कहा था कि वह अमरीका के साथ व्यापार समझौते के लिए तैयार हैं, लेकिन एक अच्छे समझौते पर सहमति के लिए यूरोपीय संघ को 9 जुलाई तक का समय चाहिए।
Site Admin | मई 26, 2025 1:39 अपराह्न
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प यूरोपीय संघ के साथ शुल्क संबंधी वार्ता की समय सीमा 9 जुलाई तक बढ़ाने पर सहमत
