मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 27, 2025 1:36 अपराह्न

printer

अमरीकी द्वारा शुल्‍क और प्रतिबंध लगाये जाने के बाद कोलंबिया ने निर्वासित नागरिकों को लाने के लिए अपने विमान भेजने का फैसला किया

कोलंबिया ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए अपना विशेष विमान होंडुरास भेजने का फैसला किया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने कहा कि वे अपने नागरिकों की ससम्मान वापसी के लिए विशेष विमान उपलब्ध करायेंगे।

इससे पहले उन्होंने अमरीका से निर्वासित लोगों को लेकर आए विमानों को उतरने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया पर 25 प्रतिशत शुल्क और प्रतिबंध लगा दिये थे।

श्री ट्रंप ने कहा कि कोलंबिया से अमरीका आने वाले सभी सामान पर तुरंत प्रभाव से 25 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर यह शुल्क बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की भी घोषणा की थी।

दोनों देशों के बीच तनाव उस समय बढ़ गया जब कोलंबिया ने अमरीका में अवैध रूप से रह रहे नागरिकों को लेकर भेजे गए विमानों को उतरने से इंकार कर दिया था। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने घोषणा की कि वे अमरीकी वायु सेना के दोनों विमानों को उतरने की अनुमति नहीं देंगे।

श्री पेत्रो ने आरोप लगाया कि अमरीका प्रवासी नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री पेत्रो ने कहा कि प्रवासी नागरिक अपराधी नहीं हैं और उनके साथ वही सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है