अगस्त 30, 2025 1:26 अपराह्न

printer

अमरीकी ओपन ट‍ेनिस डबल्‍स के दूसरे दौर में पहुंचे अनिरुद्ध चंद्रशेखर और विजय प्रशांत

अनिरुद्ध चंद्रशेखर और विजय प्रशांत अमरीकी ओपन ट‍ेनिस के डबल्‍स के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। भारतीय जोड़ी ने आठवीं वरीयता प्राप्त अमरीका के क्रिश्चियन हैरिसन और इवान किंग को पराजित किया। दूसरे दौर में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के जॉन-पैट्रिक स्मिथ और ब्राज़ील के फर्नांडो रोम्बोली से होगा।