मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 5, 2025 1:35 अपराह्न

printer

अमरीका में शशि थरूर ने मजबूती से रखा आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अमरीका में नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और भारतीय समुदाय के साथ कई बैठकों के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को मजबूती से सामने रखा है।

 

 

श्री थरूर ने वाशिंगटन में अमरीकी कांग्रेस की विदेश मामलों की समिति के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के बाद कहा कि आतंकवादी हमलों की निंदा करने और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार के मुद्दे पर सभी ने पूरी तरह से सहमति व्‍यक्‍त की। उन्होंने कहा कि भारत इस मजबूत और बिना शर्त समर्थन के लिए अमरीका का आभारी है।

   

 

समिति के अध्यक्ष ब्रायन मास्ट ने मीडिया से बात करते हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि इस तरह के हमलों के लिए दुनिया में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, जब आप पर हमला होता है, तो आपके पास जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता।

   

 

इस बीच, जनता दल-यू सांसद संजय झा के नेतृत्व में एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रहृमण्‍यम जयशंकर से मुलाकात की। डी.एम.के. सांसद कनिमोई के नेतृत्व में एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने भी विदेश मंत्री से मुलाकात की।

 

 

आतंकवाद के खिलाफ भारत के सैद्धांतिक और दृढ़ रुख का संदेश लेकर गए सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से पांच प्रतिनिधिमंडल अपनी सफल यात्रा पूरी कर भारत लौट आए हैं। यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडलों ने विदेशी नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों, प्रभावशाली थिंक टैंक, मीडिया और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान