मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 6, 2025 8:25 पूर्वाह्न

printer

अमरीका में भीषण बर्फीले तूफान को लेकर 6 करोड़ से अधिक लोगों के लिए अलर्ट जारी

 
 
अमरीका में भीषण बर्फीले तूफान को लेकर छह करोड़ से अधिक लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के साथ 50 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, इससे बीते एक दशक में सबसे अधिक बर्फबारी हो सकती है। तूफान से कैनसस, मिसौरी और इंडियाना जैसे राज्यों में आवाजाही प्रभावित हो सकती है क्योंकि कुछ क्षेत्रों में यात्रा की गंभीर स्थितियां पैदा कर दी हैं, जहाँ 14 इंच तक बर्फ़बारी होने की उम्मीद है।
 
तूफान के कारण विशेषकर शिकागो और अन्य प्रमुख शहरों के बीच कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और पूरे मिडवेस्ट में ट्रेन सेवाएँ बाधित हैं। मिसौरी, अर्कांसस और कई अन्य राज्यों के गवर्नरों ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। कैनसस, पश्चिमी नेब्रास्का और इंडियाना के कुछ हिस्सों में प्रमुख राजमार्ग बर्फ की चादर से ढके हुए हैं और इंडियाना में वाहनों में फंसे चालकों की सहायता के लिए नेशनल गार्ड की सहायता लेनी पड़ी। केंटकी और इंडियाना में खराब मौसम के कारण कक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है