अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया के तट से दूर एक द्वीप पर पहले की अलकाट्राज जेल को फिर से खोलने और उसका विस्तार करने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कल राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमरीका लम्बे समय से क्रूर, हिंसक और बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों से त्रस्त रहा है।
ऐसे में अलकाट्राज जेल को फिर से खोलना कानून, व्यवस्था और न्याय के एक प्रतीक के रूप में माना जाएगा। यह जेल 1963 में बंद कर दी गई थी। अलकाट्राज द्वीप वर्तमान में एक पर्यटन स्थल में रूप में कार्यरत है। यह सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज के निकट स्थित है।
अलकाट्राज मूल रूप से नौसेना का एक रक्षा किला है। इसका पुर्ननिर्माण सैन्य जेल के रूप में बीसवीं सदीं के पूर्वार्ध में किया गया था। 1930 के दशक में न्याय विभाग ने इस पर अपना नियंत्रण स्थापित किया। इसके बाद संघीय जेल प्रणाली से कैदियों को इसमें लेना शुरू किया गया।