मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 24, 2024 4:20 अपराह्न | US

printer

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत को युद्धक प्रणाली और संबंधित उपकरणों की संभावित बिक्री की स्वीकृति दे दी है  

 

 

 

    अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बहुउद्देशीय एमएच-60 आर सीहॉक हेलिकॉप्टरों के लिए 5 करोड़ 28 लाख डालर की अनुमानित लागत से भारत को पनडुब्बी रोधी सोनोबोयस युद्धक प्रणाली और संबंधित उपकरणों की भारत को संभावित बिक्री की स्वीकृति दे दी है। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने अपेक्षित प्रमाणपत्र जारी कर कल अमरीकी कांग्रेस को इस संभावित बिक्री के बारे में अधिसूचित किया। बाइडेन प्रशासन की अधिसूचना में कहा गया है कि यह सौदा अमरीका के प्रमुख रक्षा भागीदार भारत के साथ द्विपक्षीय सामरिक संबंधों को सुदृढ करने और सुरक्षा को बेहतर करने में मदद करने की अमरीका की विदेश नीति और राष्‍ट्रीय सुरक्षा उद्देश्‍यों के अनुरूप है। अधिसूचना में कहा गया है कि भारत प्रशांत क्षेत्र और दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थि‍रता, शांति और आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में एक महत्‍वपूर्ण देश है।

    इस प्रस्‍तावित बिक्री से भारत-अमरीका के सामरिक और रक्षा संबंध मजबूत होंगे और एमएच-60आर हेलीकॉप्‍टरों के माध्‍यम से पनडुब्‍बी रोधी युद्धक अभियान चलाने में भारत की क्षमता और बेहतर होगी। भारतीय नौसेना ने इस वर्ष मार्च में एमएच-60आर हेलीकॉप्‍टरों को अपने बेडे में शामिल किया था।    

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….