सितम्बर 8, 2025 11:22 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष जल्‍द समाप्‍त होने का विश्‍वास व्‍यक्‍त किया

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष जल्‍द समाप्‍त हो जाएगा। ट्रम्‍प ने बताया कि वे इस संबंध में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। उन्‍होंने कहा कि यूरोपीय नेता भी युद्ध समाप्‍त करने की रणनीति पर चर्चा के लिए अमरीका आएंगे। रूस और यूक्रेन के बीच कई साल से संघर्ष जारी है।