मई 5, 2026 8:13 पूर्वाह्न

printer

अमरीका की ईरान को चेतावनी: जहाजों को निशाना बनाया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

अमरीका और ईरान के बीच नई चेतावनियों और सैन्य कार्रवाई के दावों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ता जा रहा है। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान अमरीका के जहाजों को निशाना बनाता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उनकी यह टिप्पणी संयुक्त अरब अमीरात पर ईरान के हमले की खबरों के बाद आई है। वाशिंगटन के अनुसार अमरीकी सेना ने जलडमरूमध्य में सात ईरानी नौकाओं पर हमला किया है। अमरीकी केंद्रीय कमान – सेंटकॉम ने कहा कि जहाजों को नष्ट करने के अभियान में हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, ईरान ने अभी तक इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 
ये हमले अमरीका द्वारा “प्रोजेक्ट फ्रीडम” कहे जाने वाले अभियान का हिस्सा हैं। इस अभियान का उद्देश्य फंसे हुए जहाजों की सहायता करना और रणनीतिक जलमार्ग से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है। सेंटकॉम के प्रमुख ब्रैड कूपर ने कहा कि 87 देशों के जहाज मौजूदा तनाव में निर्दोष दर्शक बनकर फंसे हुए हैं।
इस बीच, ईरान का कहना है कि जलडमरूमध्य बंद है और उसने अमरीका क विध्वंसक जहाजों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाई हैं। अमरीका ने अपने युद्धपोतों को किसी भी तरह के नुकसान से इनकार किया है। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प ने वाशिंगटन की सैन्य शक्ति को दोहराया और तेहरान को अपनी चेतावनी फिर से दी, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला