मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 8, 2024 6:07 अपराह्न | Abu Dhabi

printer

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज शाम नई दिल्‍ली पहुंच गये हैं  

 

    अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज शाम नई दिल्‍ली पहुंच गये हैं। केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हवाई अड्डे पर उनका स्‍वागत किया। क्राउन प्रिंस की भारत की यह पहली यात्रा है। उनके साथ संयुक्‍त अरब अमीरात के कई मंत्री और व्‍यापार शिष्‍ट मंडल भी आया है। वे कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दो पर विचार-विमर्श करेंगे। क्राउन प्रिंस का राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मिलने का कार्यक्रम है। श्री नाहयान राजघाट पर महात्‍मा गांधी को श्रद्धाजलि देंगे।

    शेख खालिद बिन मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान मंगलवार को मुम्‍बई जाएंगे और एक व्‍यापार फोरम की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में दोनो देशों के उद्योगपति भी हिस्‍सा लेंगे।

    हाल में भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच राजनीतिक, व्‍यापार, निवेश, कनेक्टिविटि, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और संस्‍कृति सहित विभिन्‍न क्षेत्रो में व्‍यापक सामरिक भागीदारी मजबूत हुई है। क्राउन प्रिंस की इस यात्रा से दोनो देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे तथा नए और उभरते क्षेत्रो में भागीदारी के नए रास्‍ते खुलेंगे।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान