जनवरी 11, 2025 4:16 अपराह्न

printer

अफीम की खेती को रोकने के लिए राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर कर रही है काम

अफीम की खेती को रोकने के लिए राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। रांची के बुंडू में अवैध अफीम की खेती को नष्ट करने को लेकर गृह सचिव वंदना डाडेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता ने उच्चस्तीय बैठक की।  उन्होंने पोस्ते की खेती पर पूर्णतः लगाम लगाने का निर्देश दिया।  डीजीपी ने अफीम की खेती में संलिप्तता पाए जाने पर अधिकारियों को कठोर  कार्रवाई की चेतावनी दी.