मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 6, 2025 11:43 पूर्वाह्न

printer

अत्यधिक ठंड के चलते पटना जिला प्रशासन ने 8वीं कक्षा तक की स्कूली कक्षाएं बंद करने का आदेश जारी किया 

 
 
अत्यधिक ठंड को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पठन-पाठन 11 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी डॉक्टर चन्द्रशेखर सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आठवीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे के बीच संचालित की जा सकती है। इधर, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा जिला प्रशासन ने भी ग्यारह जनवरी तक एक से आठ तक की कक्षाओं में पठन-पाठन स्थगित कर दिया है। वहीं, समस्तीपुर जिला प्रशासन ने नौ जनवरी तक, जबकि शेखपुरा जिला  प्रशासन ने आठ जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में पठन-पाठन प्रतिबंधित कर दिया है। इस बीच, मुंगेर जिले में तेरह जनवरी तक विद्यालयों का संचालन सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक होंगे। प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी इस आदेश के तहत संचालित होंगे। इधर, बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों में मशाल दो हजार चौबीस खेल प्रतिभा खोज के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है