राजधानी दिल्ली में शीत लहर और कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड जारी है। इसका असर यातायात और रेल परिचालन पर भी देखा जा रहा है। शहर के कुछ हिस्सों में आज सुबह हल्की बारिश भी दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 19 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान दस दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने और शीत लहर जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।