दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहा। आज अधिकतम तापमान 23 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान चार दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस था।
अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान है। कल अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है।