दिल्ली में सुबह और शाम के समय ठंड महसूस की जा रही है। वहीं दिन में धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 23 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।