मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 20, 2024 7:35 अपराह्न | Chhattisgarh news | IYD2024

printer

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राज्य स्तरीय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा

दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।

कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह सात से आठ बजे के बीच होगा। इसमें छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रशिक्षित और अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, पंतजलि योग संस्थान, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी संस्थान सहित विभिन्न संस्थानों के योग साधक के अलावा लगभग पैंतीस हजार आम नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘योग‘ को जनसामान्य की दिनचर्या का अंग बनाना और राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग से परिचित कराना है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है – स्वयं एवं समाज के लिए योग।  

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा में और विजय शर्मा दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, बिलासपुर में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, कांकेर में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अलावा राज्य मंत्रिमंडल के सभी मंत्री, सांसद और विधायक अलग-अलग जिलों में आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

कल राज्य के सभी चार सौ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और चौबीस योगा वेलनेस सेंटरों में भी योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इससे पहले, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है