मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 9, 2025 8:39 पूर्वाह्न

printer

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान योग समावेश विषय पर करेगा तीन दिवसीय विशेष अयंगर योग कार्यशाला की मेजबानी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान योग समावेश विषय पर तीन दिवसीय विशेष अयंगर योग कार्यशाला की मेजबानी करने जा रहा है। कार्यशाला आज शुरू हो रही है और बुधवार तक दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक चलेगी। लाइफयोगा सेंटर के प्रसिद्ध अयंगर योग शिक्षक अमित शर्मा के नेतृत्व में, अयंगर परंपरा की पहचान के अनुरूप सत्र सटीक शरीर मुद्रा तकनीकों और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कार्यशाला अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान से जुड़े विद्वानों और योग उत्साही लोगों के लिए खुली है।

 

 

 

इच्छुक प्रतिभागी dr.rsharma@aiia.gov.in पर डॉ. रामावतार शर्मा को ईमेल करके पंजीकरण करा सकते हैं। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रो. मंजूषा राजगोपाला ने जोर देकर कहा कि योग समावेश संस्थान  योग को सभी के लिए सुलभ और उपचारात्मक बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रामाणिक और समावेशी योग के माध्यम से समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रयासों पर प्रकाश डालती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान