मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 8, 2024 7:45 अपराह्न

printer

अंतर्राष्‍ट्रीय मानव तस्‍करी के आरोप में संलिप्‍त ईनामी अपराधी हैदराबाद से गिरफ्तार

दिल्‍ली पुलिस की विशेष शाखा ने अंतर्राष्‍ट्रीय मानव तस्‍करी के आरोप में संलिप्‍त ईनामी अपराधी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय युवाओं की अवैध तस्करी करने तथा उन्हें फर्जी कॉल सेंटर में काम करने के लिए मजबूर करने तथा साइबर धोखाधड़ी में संलिप्त था। दिल्‍ली पुलिस ने एक विशेष अभियान के अंतर्गत आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए दिल्‍ली पुलिस की विभिन्न टीमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे विभिन्न राज्यों में तैनात थीं। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिससे उसको पकडने में दिक्‍कत आ रही थी। लेकिन तकनीकी निगरानी टीम के अथक प्रयासों के बाद आरोपी को तेलंगाना के हैदराबाद शहर में पाया गया। टीम द्वारा टीम द्वारा आरोपी को नामपल्ली रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया, जब वह किसी अन्य ठिकाने पर भागने की कोशिश कर रहा था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….