August 18, 2025 6:03 PM

printer

Parikrama

The Headlines  ::

 

  • Stalemate continues in Parliament over Bihar’s electoral roll and other issues; Lok Sabha held a discussion on Captain Shubhanshu Shukla’s Space Mission. Both the houses adjourned for the day.
  • विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज शाम नई दिल्ली में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
  • Centre to take strict action against companies involved in manufacturing of fake pesticides, fertilizers, and seeds.
  • मौसम विभाग का आज महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मूसलाधर बारिश का अनुमान। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी।
  • Ukrainian President Volodymyr Zelensky and European leaders set to meet US President Trump in Washington today to resolve war in Ukraine.
  • बुल्गारिया में अंडर-20 फ्री-स्टाइल कुश्‍ती विश्व चैंपियनशिप में पहलवान विशाल आज कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।

<><><>

And now, time for our segment Dateline India, in which we take a look at the developments taking place at the national or global level. Today, we will talk about Semiconductor and AI Revolution in india.

“Artificial intelligence is not a substitute for human intelligence; it is a tool to amplify human creativity and ingenuity.”

– Fei-Fei Li, Co-Director of the Stanford Institute for Human-Centered Artificial Intelligence and IT Professor at the Graduate School of Business.

“एआई सिर्फ़ एक उपकरण नहीं है; यह मानवीय रचनात्मकता का एक सहयोगी है।”- सत्य नडेला
Today listeners we’re diving into something sizzling, sparking, and oh-so-smart-the Semiconductor and AI Revolution in India!

These two technologies are the backbone of everything modern.

They power our devices, guide our decisions, run our businesses, and even help predict the weather.

Without them? The world would be slower, less connected, and a whole lot less exciting.

अब ज़रा ठहरिए, इससे पहले कि आपका दिमाग़ चकराने लगे, हम इसे आपको थोड़े सहज भाषा में समझाते हैं क्योंकि “सेमीकंडक्टर” सिर्फ़ इंजीनियरों के लिए चर्चा का विषय नहीं है। ये छोटी-छोटी चिप्स ही हर चीज़ के पीछे असली दिमाग़ हैं!

आपका स्मार्टफ़ोन? चिप। आपका लैपटॉप? चिप। ये तकनीक की दुनिया के गुमनाम हीरो हैं।

लेकिन सच तो ये है कि भारत अब बड़ी लीग में कदम रख रहा है!

Till now, countries like the U.S., Taiwan, and South Korea had a near-monopoly on making semiconductors. India? We were more into software, not the hardware side of things.

But fast-forward to today- India is making power moves. The government launched the Semicon India Program with a ₹76,000 crore rupees package!

सेमीकंडक्टर आज की डिजिटल अर्थव्यवस्था का आधार हैं, जो स्मार्टफोन और ऑटोमोबाइल से लेकर रक्षा और चिकित्सा उपकरणों तक, हर चीज़ को शक्ति प्रदान करते हैं। भारत ने आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर अपने सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को मज़बूत करने में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।

बड़ी कंपनियाँ भारत में अपना कारोबार स्थापित कर रही हैं। गुजरात और तमिलनाडु नए चिप स्टॉप बन रहे हैं।

During the Independence Day address Prime Minister Narendra Modi said that ‘made in India’ semiconductor chips will be available in the market by the end of 2025. He also urged the country’s youth to develop indigenous technology platforms like social media.

The Prime Minister said that the thought of having a semiconductor factory in India first began 50-60 years ago, but the plan was stuck in limbo, until the government started working on the semiconductor industry in mission mode, under which six chip plants are already under construction and four more have received the green light.

आइए एआई -कृत्रिम बुद्धिमत्ता-पर बात करते हैं।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्या है?

यह कंप्यूटर विज्ञान की एक व्यापक शाखा है जो ऐसी स्मार्ट मशीनों के निर्माण से संबंधित है जो ऐसे कार्य करने में सक्षम हों जिनके लिए आमतौर पर मानवीय बुद्धिमत्ता की आवश्यकता होती है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता मशीनों को मानव मस्तिष्क की क्षमताओं का अनुकरण करने या उनमें सुधार करने की अनुमति देती है।

India’s rapid AI advancements are driven by strong government initiatives, positioning it as a global AI powerhouse.

As AI adoption accelerates across industries, India’s proactive approach is not only strengthening its digital economy but also paving the way for self-reliance in critical technologies.

भारत एआई नवाचार से भरपूर है: 22 भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने वाले उपकरणों से लेकर स्मार्ट कृषि प्रणालियों तक, जो हमारे किसानों को बेहतर फसल उपज प्राप्त करने में मदद करती हैं।
एआई हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

उत्पादकता में वृद्धि: एआई कार्यों को स्वचालित करता है, जिससे मानव प्रयास और समय कम लगता है।

उदाहरण: डेटा प्रविष्टि और रिपोर्ट निर्माण के लिए वित्त में रोबोटिक प्रक्रिया स्वचालन।

बेहतर निर्णय लेने की क्षमता: मशीन लर्निंग मॉडल पैटर्न और अंतर्दृष्टि की पहचान करने के लिए डेटा का विश्लेषण करते हैं।

उदाहरण: मांग पूर्वानुमान और इन्वेंट्री अनुकूलन के लिए खुदरा क्षेत्र में पूर्वानुमानात्मक विश्लेषण।

Task automation: AI systems can handle repetitive and mundane tasks with high accuracy.
Example: Chatbots for customer service inquiries in various industries.

Consistent outcomes: AI algorithms follow defined rules, ensuring consistency across processes.

Example: Credit risk assessment in banking using machine learning models.

नए आयाम: एआई स्वास्थ्य सेवा, अनुसंधान और शिक्षा में सफलताओं को संभव बनाता है।
उदाहरण: एआई-सहायता प्राप्त दवा खोज और व्यक्तिगत चिकित्सा।
और अंदाज़ा लगाइए कि इस एआई क्रांति को कौन शक्ति प्रदान करता है? जी हाँ, हमारा पुराना दोस्त-सेमीकंडक्टर चिप!

So here’s the math:
More Chips = More Computing Power
More Power = Smarter AI
Smarter AI = A Supercharged India!
India’s not just dreaming anymore-we’re building factories, developing AI models, upskilling millions, and partnering globally.
This isn’t just a revolution-it’s a tech tsunami!
2025- भारत ने नोएडा और बेंगलुरु में उन्नत 3-नैनोमीटर चिप डिज़ाइन के लिए अपने पहले केंद्रों का उद्घाटन किया, जो भारत में पहली बार हुआ।

वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025 में, यह घोषणा की गई कि भारत की पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप इस वर्ष उत्पादन के लिए तैयार हो जाएगी। पाँच उत्पादन इकाइयाँ निर्माणाधीन हैं, जो घरेलू क्षमता के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

Madhya Pradesh has made a significant stride in the IT and electronics sector with the inauguration of its first IT campus, backed by an investment of ₹150 crore over the next six years.

In July 2025, Netrasemi, a startup supported under the government’s chip design scheme, has received Venture Capital investment of ₹107 crore. The company is working on making chips for smart vision, CCTV cameras, and Internet of Things applications.

निर्माण के क्षेत्र में, भारत पारंपरिक सिलिकॉन आधारित सेमीकंडक्टरों से नवीनतम सिलिकॉन कार्बाइड आधारित सेमीकंडक्टरों की ओर बढ़ रहा है। डिज़ाइन के क्षेत्र में, अधिक उन्नत 3D ग्लास पैकेजिंग तकनीक को अपनाने की योजना है। ऐसी तकनीक रक्षा प्रणालियों, मिसाइलों, रडार और अंतरिक्ष में रॉकेट जैसे क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है।

Potential of Semiconductor Industry in India

It will offer huge Job prospects- It expects a “ripple effect” from semiconductor industry growth. By 2026, it is projected to generate over 3,00,000 jobs in downstream sectors like automotive, electronics, and telecom.

भारत में असाधारण सेमीकंडक्टर डिजाइन प्रतिभा पूल है, जो विश्व के सेमीकंडक्टर डिजाइन इंजीनियरों का 20% है,इसके साथ ही 6 लाख अतिरिक्त नौकरियां सृजित कर सकता है।

The government is dedicated to propelling India into the global forefront as the semiconductor hub under the banners of ‘Atma Nirbhar Bharat’ and ‘Digital India.’

जैसा कि हमने चर्चा की यह सिर्फ़ इंजीनियरों और कोडर्स के बारे में नहीं है। यह क्रांति आप पर भी उतनी असर डालती है। यह आपके लिए बेहतर फ़ोन, बेहतर स्वास्थ्य सेवा, बेहतर नौकरियाँ और बेहतरीन गैजेट्स के बारे में है। तो, चाहे आप छात्र हों या स्टार्टअप के सपने देखने वाले-यह क्रांति आपके लिए है।

Remember, the future isn’t arriving-it’s being Made in India.

<><><>

 क्षेत्रीय संवाददाता : 

Manipur is a State where different communities reside together and it is a land where not a single month has passed without a festival. The Hindu community of the State, celebrated Krishna Janmashtami on Saturday. The Meitei community who live in the Imphal Valley and other valley districts follow Hinduism and hence, the festival is widely celebrated in these districts. Let’s hear from our Imphal Correspondent how the festival was celebrated in the State.

In Manipur, more than forty one percent of Manipur’s population practices Hinduism becoming one of the largest religious communities of the State. Therefore, the Krishna Janmashtami was celebrated across the valley districts last Saturday. However, the the main celebration was held at Shri Shri Govindajee Temple and ISKON Mandir both located in Imphal. Besides, the grand celebration was also held at Gopinath Mandir in Bishnupur district. In the early morning, devotees visited these temples and performed puja and prayer to lord Krishna. While visiting these temples, the devotees also brought flowers, especially lotus, fresh vegetables and fruits and other edible items to offer to the lord. Most of the women wore traditional dress while menfolk wore dhoti or kurta on the occasion.

Manipur Governor Ajay Kumar Bhalla visited ISKON Mandir on the day of Krishna Janmashtami and offered prayer to lord Krishna. He also inaugurated a seminar on ‘Krishna Tattva- Character Building’ which was organised on the occasion of Krishna Janmashtami. While addressing the inaugural ceremony, Governor Ajay Kumar Bhalla said:-

The main and colourful events of the festival took place in the evening at the temples. Various troupes performed cultural items and prasad was distributed to the devotees. All the devotees participated in the songs and hymns dedicated to lord Krishna and leela on the life of lord was played by the artists.

The festival of Krishna Janmashtami reminds us of the Karma taught by lord Krishna to mankind which involved worship of work and carrying out our duty without any expectation of reward. The teaching of lord Krishna remains the guiding principle of mankind. JJ Thokchom, Akashvani News Parikrama Imphal.

<><><>

वंदे भारत ट्रेन न केवल भारत का अभिमान है बल्कि वह आत्मनिर्भरता और तकनीकी विकास का भी प्रतीक है. ऐसी ही सबसे लम्बा अंतर काटने वाली और गतिशीलता हो बढ़ावा देनेवाली वंदे भारत ट्रेन नागपुर से पुणे स्टेशन के बीच हाल ही मे शुरू की गई है. आईए जानते है इस रिपोर्ट के माध्यम से –

बहु प्रतीक्षित नागपुर -पुणे वन्दे भारत को १० अगस्त को पंतप्रधान मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित थे. मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस ट्रेन के शुरू होने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए इसकी उपयोगिता और अन्य प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी – नागपुर से पुणे वंदे भारत ट्रेन चली है इस ट्रैन का सबसे महत्वपूर्ण स्ट्रेन्थ की बात ये है कि आज तक भारत में जितनी वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई उसमें सबसे लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैन ये नागपुर, पुणे की है। 881 किलोमीटर का डिस्टेंस 12 घंटे में।ये ट्रैन पूरा कर रही है। सारे मेजर स्टेशन पर ये रुक रही है। इसके कारण महाराष्ट्र में विशेष रूप से विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र के लोगों की कनेक्टिविटी पुणे के साथ बहुत बड़े पैमाने पर इसके कारण बढ़ने वाली है और इस ट्रेन को शुरू करने के लिए।प्रधानमंत्री जी को मैं धन्यवाद देता हूँ। साथ में हमने ये भी मांग की है कि अभी हमारी ट्रैन अहिल्या नगर से दौंड जाती है और दौंड से फिर पुणे जाती है। डी रूट होती है। इसके कारण 100 किलोमीटर से भी ज्यादा डिस्टेंस बढ़ता है। इसीलिए सीधा नगर से पुणे हम लोग रूट तैयार करें, जिससे एमआईडीसी को भी फायदा होगा और उसके साथ साथ हमने ये भी ऑफर किया हैं की हमारा जो नया एक्सप्रेस वे बन रहा है, माननीय गडकरी जी के साथ महाराष्ट्र की सरकार बना रही हैं। जो संभाजी नगर से अहिल्या नगर और अहिल्या नगर से पुणे हैं, उसको ही हम अडिशनल राइट ऑफ वे देकर अगर रेलवे के साथ इंटीग्रेट कर पाए तो ये काम बहुत फास्ट होगा और रेलवे का जो प्रवास है, उसमें गतिशीलता भी आएगी। उसमें एक घंटा और हम बचा पाएंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से नागरिको में काफी उत्साह है और इसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. परिक्रमा के लिए आकाशवाणी नागपूर धनंजय वानखेड़े के साथ में हेमांगी कुलकर्णी

<><><>

And now we take you to Sri Lanka, let us listen to the report filed by our Colombo correspondent on a six-day film festival taking place there.

A six-day film festival opened today at the Trincomalee campus of Eastern University in Sri Lanka. The festival will showcase six Indian films in different languages through Saturday. Governor of the Eastern Province, Prof. Jayantha Lal Ratnasekera, inaugurated the event. At the opening, Prof. Ankuran Dutta, Director of the Swami Vivekananda Cultural Centre, underlined the diversity and vibrant character of Indian cinema, which, though just 111 years old, has grown into one of the world’s most dynamic film industries. The festival aims to strengthen cultural bonds between India and Sri Lanka through the medium of cinema.

<><><>

खेल : 

 

फ्रीस्‍टाइल अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में, भारतीय पहलवान विशाल बुल्गारिया में आज कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे। इससे पहले विशाल को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के मैगोमेदगादज़ी मैगोमेदोव से हार का सामना करना पडा।

<><><>

Benchmark domestic equity indices today started the week with a strong momentum, ending with gains of around one per cent. Sensex rose 676 points to close at 81 thousand 274. Similarly, Nifty gained 246 points to settle at 24 thousand 877.

In the global crude oil market, Brent Crude was trading over 0.2 per cent up at 66 dollars and three cents per barrel, and WTI Crude was also trading over 0.2 per cent up at 62 dollars and 97 cents per barrel, when reports last came in.

In the Indian bullion market, 24-karat gold was trading down at 1,00,020 rupees per 10 grams, and silver 999 fine was also trading down at 1,14,460 rupees per kilogram, when reports last came in.

<><><>

पुण्‍यतिथि, जयंती या जन्‍मदिन :

Terence Stamp, the English actor who often played the role of a complex villain, including that of General Zod in the early Superman films, has died. He was 87. his family said that the veteran actor died yesterday. In a career that spanned six decades, the Oscar-nominated actor starred in films including The Adventures of Priscilla, Queen of the Desert and Far From the Madding Crowd. Stamp’s Superman co-star Sarah Douglas described him as beyond gorgeous and talented.

<><><>

आज पुण्यतिथि है श्री नारायण चतुर्वेदी की। उनका जन्मः 28 सितंबर, 1895 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे हिन्दी के साहित्यकार, प्रचारक, सर्जक तथा पत्रकार थे जो आजीवन हिन्दी के लिये समर्पित रहे। वे सरस्वती पत्रिका के सम्पादक भी थे। उन्होंने राष्ट्र को हिन्दीमय बनाने के लिये जनता में भाषा की जीवन्त चेतना को बढावा दिया। अपनी अमूल्य हिन्दी सेवा द्वारा उन्होंने भारतरत्न मदन मोहन मालवीय तथा पुरुषोतम दास टंडन की योजनाओं और लक्ष्यों को आगे बढ़ाया।

<><><>

Shrinarayan Chaturvedi was an Indian writer, litterateur, publicist, and journalist known for his contributions to the promotion of the Hindi language. He served as the editor of Saraswati.

Honoured with the Padma Vibhushan., Chaturvedi not only promoted many writers and poets but also provideed them a forum to present their talent.

<><><>

Pandit Vishnu Digambar Paluskar the composer of the most popular version of the devotional song Raghupati Raghava Raja Ram, sung by Gandhi during the Salt March, and India’s national song, Vande Mataram, as it is heard today is none other than Vishnu Digambar Paluskar was born on this date in 1872.

Unfortunately during a celebrations in his village in his early years, a firecracker burst near Vishnu’s face, damaging both his eyes to an extent that he could no longer pursue further education or a career that required intensive reading.

15-year-old Vishnu’s talent in music was recognised by the king of Miraj, when he qwas there for his treatment of eyes and he was placed under the tutelage of a pioneer in the Gwalior gharana gayaki. Paluskar got trained under him for 12 years.

Slowly his popularity grew …After that Paluskar began touring the country and studied the musical traditions in each part of Northern India. He went from place to place and visited many royal families in cities like Baroda and Gwalior, well known for their patronage of musicians. He broke a long-standing tradition of Indian music by giving a public concert in Saurashtra and charging a nominal fee. Till then, concerts were given only in palaces or temples. In those days, Lahore was the seat of culture, making it the ideal location for Paluskar to open the Akhil Bharatiya Gandharva Mahavidyalaya, the first institution imparting training in music that was supported by public contributions rather than royal patronage. By 1908, the school had evolved into an established institution, with its headquarters in Mumbai, then Bombay, and a branch in Lahore.

<><><>

इंसान प्रतिभा, परिश्रम और लगन से किसी एक क्षेत्र में ख़ास मुक़ाम हासिल करता है. लेकिन अगर कोई इंसान अलग-अलग क्षेत्र में हाथ डाले और उनमें अलग-अलग ख़ास मुक़ाम बनाता चले तो उन्हें हम गुलज़ार ही कहेंगे। अगर आप गुलज़ार के काम का दायरा देखें तो यह यक़ीन नहीं होता कि एक ऐसा शख़्स है, जो इतनी सारी विधाओं में लगातार काम कर रहा है. शायर, अफ़साना निगार, गीतकार, फ़िल्म स्क्रिप्ट राईटर, ड्रामा नवीस, प्रोड्यूसर, संवाद लेखक, निर्देशक, विद्वान, आशिक़ और अपने हर कर्मक्षेत्र में अपनी अलग पहचान और नवीनता के लिए मशहूर गुलज़ार का व्यक्तित्व अजूबा रोज़गार है। हिंदुस्तानी सिनेमा के सबसे बड़े “दादा साहिब फाल्के अवार्ड”, हॉलीवुड के ऑस्कर अवार्ड, ग्रैमी अवार्ड, 21 बार फ़िल्म फेयर अवार्ड, क़ौमी एकता के लिए इंदिरा गांधी अवार्ड, अदब के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार और भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाज़े जा चुके गुलज़ार ख़ुद को अदीब-ओ-शायर की हैसियत से तस्लीम किया जाना ज़्यादा पसंद करते हैं। उनको मालूम है कि काग़ज़ पर पुख़्ता रोशनाई से छपे शब्द की उम्र सेल्यूलाइड पर अंकित तस्वीरों और आवाज़ों से ज़्यादा प्रभावी और स्थायी होती है। उन्होंने बतौर निर्देशक भी हिंदी सिनेमा में अपना बहुत योगदान दिया हैं . उन्होंने अपने निर्देशन में कई बेहतरीन फ़िल्में दर्शकों को दी हैं।जिन्हे दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। गुलज़ार को अपनी ज़िंदगी में ही जो शोहरत, इज़्ज़त और लोकप्रियता मिली वो बहुत कम लोगों को नसीब होती है। गुलज़ार साहब की बात हो और हम उनके लिखे गीतों न सुनें ऐसा हो नहीं सकता..हमारे श्रोता भी नाराज़ हो जाएंगें… 

Gulzar has donned more hats than one. Whether in poetry or prose, his distinct expression has helped bring about ever new aspects and emotions in the journey of life.

It was Bimal Rai who gave him his initial break and assigned Gulzar to write a song. Gulzar thus wrote his first song “Mora Gora Ang Liye Le Mohe Shyam Rang Dei De” which was very much liked by SD Burman and Bimal Roy and later became a very popular number.

Along with his long film career, Gulzar has also been setting new milestones in the field of literature. He also gave it new lease of life with his innovation. For some time now, he has been seriously interested in children’s poetry and prose. His title song for “Jungle Book”, ‘Jungle Jungle baat chali hai pata chala hai, chaddi pahan ke phool khila hai phool khila hai’.

He has given us many masterpieces so its very difficult to choose a few ….but yes here is another one which I admire him for.

He has been presented with a long, unending series of awards and accolades for him unparalleled contribution to the field of literature and Indian film industry. To list a few, he has been conferred the Oscar, the Dada Sahib Phalke Award, Grammy Award, Filmfare Award (21 times), Indira Gandhi Award for National Solidarity, Sahitya Academy Award for Literature and Padma Bhushan, India’s third highest civilian award.

<><><>

आज दलेर मेहंदी का जन्मदिन है। अपने गानों से देश ही नहीं दुनियाभर के लोगों को नचाने वाले दलेर मेहंदी का जन्म बिहार के पटना में हुआ था. दलेर मेहंदी को बचपन से ही सिंगिंग का बहुत शौक था. इस शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने महज 11 साल की उम्र में घर छोड़ दिया और गोरखपुर के उस्ताद राहत अली खान साहिब के पास पहुंच गए. वहां उन्होंने अपनी गायकी को और निखारा. सिर्फ 13 साल की उम्र में उन्होंने जौनपुर में 20 हजार लोगों के सामने अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी. उन्होनें ‘तुनक तुनक तुन’, ‘सजन मेरे सतरंगिया’, ‘बोलो ता रा रा’, ‘जियो रे बाहुबली’, ‘ना ना ना ना ना रे’ जैसे की सुपरहिट गाने गाए है।

<><><>