Download
Mobile App

android apple
signal

February 20, 2025 5:54 PM

printer

Parikrama

THE HEADLINES :-

  • भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता ने राजधानी के रामलीला मैदान में दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, छह विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

  • India and Bangladesh border talks conclude in New Delhi with discussion on infiltration, trans-border crimes, border fencing.

  • केंद्र ने 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों में गैरसंचारी रोगों की जांच के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया।

  • Government introduces Electronic Personnel License to simplify licensing and renewal process for pilots.

  • क्रिकेट मेंदुबई में आई.सी.सी. चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

<><><> 

Now, time for our segment Dateline India, in which we take a look at the developments taking place at the national or global level. Today we will talk about World Day of Social Justice (विश्व सामाजिक न्याय दिवस), We’ll explore how India is working towards a more equitable and inclusive society.

 

“Justice will not be served until those who are unaffected are as outraged as those who are.”

 – Benjamin Franklin

 

जब तक सभी के लिए न्याय नहीं होगा,

तब तक किसी के लिए भी न्याय नहीं होगा.”

 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर

 

आज विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर, हम  भारत के सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण की बात करेंगे। क्योंकि यह दृष्टिकोण न केवल अनोखा है, बल्कि इसकी जड़ें हमारे इतिहास में भी गहराई से निहित है। आज हम जानेंगे कि भारत किस प्रकार एक अधिक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

 

That’s right! this day, established by the United Nations in 2007, is a global call to action for tackling poverty, unemployment, and exclusion while fostering equality and dignity for all. It highlights principles like fairness, diversity, and access to social protection. Globally, Social Justice is often seen through the lens of economic equality and human rights. But in India, it goes beyond that.

 

बिल्कुल सही कहा आपने! भारत में, सामाजिक न्याय का अर्थ केवल आर्थिक समानता और मानवाधिकारों तक सीमित नहीं है। हमारे संविधान में ही सामाजिक न्याय की नींव है, यह पूरी तरह सामाजिक समरसता और सभी के लिए सम्मान पर बल देता  है। भारत 2009 से इस दिन को मना रहा है, और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में हमारी यात्रा एक प्रगतिशील और अभूतपूर्व यात्रा रही है, जो हमारे संविधान और सभी नागरिकों, विशेष रूप से हाशिए पर रहने वालों के लिए समानता की दृष्टि गहराई से निहित है।

 

Yes, Let’s talk about our Constitution. It lays a strong foundation for social justice through its Preamble, Fundamental Rights, and Directive Principles

 

बिल्कुल! हमारे संविधान का अनुच्छेद 23 मानव तस्करी और जबरन श्रम को प्रतिबंधित करता है, जबकि अनुच्छेद 24 बाल श्रम पर प्रतिबंध लगाता है। वहीं अनुच्छेद 38 राज्य को सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को कम करने का निर्देश देता है, और अनुच्छेद 46 एससी, एसटी और कमजोर वर्गों के लिए विशेष संवर्धन का आदेश देता है।

 

And The Ministry of Social Justice and Empowerment (MoSJE) plays a pivotal role in achieving this vision, spearheading efforts to bridge socio-economic disparities through a range of impactful initiatives. With a budget of Rs 13,611 crores for 2025-26, a 6 per cent increase from the previous year, the Ministry is committed to uplifting Scheduled Castes, Other Backward Classes, Senior Citizens, Transgender Persons, and other marginalized communities.

 

अब, आइए उन प्रमुख पहलों पर ध्यान दें, जिन्हें सरकार ने लागू किया है। ये पहल न केवल ज़मीनी स्तर पर वास्तविक बदलाव ला रही हैं, बल्कि एक राष्ट्र के रूप में सामाजिक न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी मज़बूत कर रही हैं।

 

Absolutely right! One such initiative is SRESHTA, the Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas. This program focuses on bridging educational gaps for Scheduled Caste communities. It provides financial assistance to top CBSE and State Board-affiliated private schools to support quality education to SC students in classes 9 and 11, ensuring they complete their education till class 12.

 

जी हाँ और इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण योजना है प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY), जिसे 2021-22 में शुरू किया गया था। यह योजना अनुसूचित जाति समुदायों के उत्थान के लिए तीन योजनाओं को मिलाकर बनाई गई है, जो कौशल विकास, आय सृजन और अनुसूचित जाति बहुल गांवों में बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित है।

 

Not only this, to ensure the safety and dignity of sanitation workers in India, the government has launched the NAMASTE (National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem) scheme. Under this initiative, sanitation workers are being provided with modern equipment and safety training to help them perform their work in a secure and efficient manner.

 

एक और उल्लेखनीय पहल है पर्पल फेस्ट या समावेशन महोत्सव, जिसे 2023 से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 2024 में इस कार्यक्रम में 10,000 से अधिक दिव्यांगजन और उनके सहयोगियों ने भाग लिया, जिससे एकजुटता और पारस्परिक सम्मान की भावना को बढ़ावा मिला। पर्पल फेस्ट एक अधिक समतावादी समाज की ओर बढ़ने वाला एक आंदोलन है, जो सभी के लिए पहुंच, गरिमा और समान अवसर के मूल्यों को प्रोत्साहित करता है।

 

Another significant initiative is the PM-DAKSH Yojana, launched on 7th August 2021. This scheme aims to enhance the skill levels of marginalized communities, including Scheduled Castes (SCs), Other Backward Classes (OBCs), Economically Backward Classes (EBCs), Denotified Tribes (DNTs), and Safai Karamcharis, to  empower them economically through free skill training.

 

आइए आगे बढ़ते हैं महात्मा गांधी जी के इस खूबसूरत उद्धरण के साथ!

 

“खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका खुद को दूसरों की सेवा में खो देना है।”

और सामाजिक न्याय के प्रति आपका योगदान आपके देश के लिए की जाने वाली सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है।

<><><>

आज पूरा विश्व आबोहवा परिवर्तन की समस्या से जूझ रहा है. बढ़ता शहरी विकास, कम होता जा रहा वन क्षेत्र, जिस के कारन प्रकृति और विकास में संतुलन बहुत चुनौती पूर्ण हो रहा है. सूरत जिला वन विभाग ने इस समस्या का हल करने शहर में ही वन बसाने  की अनूठी पहल की है. सूरत के डुमस तट पर गुजरात का पहला ‘नगरवन’ आकार ले चुका है। यह जंगल प्रकृति और शहरी जीवन के बीच एक अनोखा सामंजस्य बनाता है। आइये सुनते है हमारी संवाददाता की एक रिपोर्ट

 

“शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने एक अनोखा कदम उठाया है। राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से सूरत में पहला ‘नगरवन’ विकसित किया गया है। डुमस बीच के पास 4.50 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस नगरवन को 1.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इस शहरी जंगल ने सूरत के लोगों को प्रकृति से जुड़ने का एक अनूठा अवसर दिया है।5.5 लाख से अधिक पेड़ों और विविध पारिस्थितिकी प्रणालियों के साथ, यह हरा-भरा क्षेत्र स्थानीय लोगों और पर्यटकों को समान रूप से आकर्षित यह टाउनशिप डुमास तट के किनारे मियावाकी पद्धति का उपयोग करके बनाई गई है। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के 5.5 लाख से अधिक पौधे लगाये गये हैं। इस शहर में दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के विदेशी पक्षी भी देखने को मिलेंगे। समुद्री जीवन से परिचय कराने के लिए यहां एक मछलीघर भी बनाया गया है। स्थानीय समुदाय को रोजगार प्रदान करने के लिए यहां एक स्थानीय हस्तशिल्प बाजार भी स्थापित किया गया है। नगरवन को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है। यह पहल सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं है, बल्कि शहरी लोगों को जंगल और पर्यावरण के करीब लाने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। अपर्णा खूंट आकाशवाणी समाचार अहमदाबाद.”

 

<><><>

Nagaland, inhabited by vibrant people zealously guarding their culture composed of 18 different major tribes each representing a unique cultural system. This evening, we dive into the culture and tradition of Angami-Naga tribe and know more about their premiere festival “Sekrenyi”. Let’s know more from our kohima correspondent,

 

“Fade in with Folk song of Angami tribe… The Sekrenyi festival, also called the Phousanyi festival, is a major annual festival of the Angami Nagas.  It is a 10 days celebration of purification accompanied by feasting and singing. However, with the passing of time, the festival is now held for one or two days. It also marks the initiation of young people to adulthood and is considered an identity marker of the Angami. The Sekrenyi Festival is celebrated in February every year. It generally falls in the 25th day of the month of ‘Kezei’ by the calendar of the Angamis.

 

Fade in with Music of the women folk song

 

VOICE CAST : Vice President, Angami Public Organisation and Convenor Planning Committee for Sekrenyi , Vikehelie Victor Khawakhrie shares more on Sekrenyi.

 

Voice cast : The Angamis will celebrate its premiere festival –  Sekrenyi cum Mini Hornbill 2025 on 25th and 26th of this month at Kisama Heritage village. Organised by Angami Public Organisation, this year the celebration’s main focus is to exhibit and showcases  the diverse culture of Angami tradition.  Chief Minister Neiphiu Rio will be the Chief Host of the Sekrenyi festival. Highlight of the two day celebration will include exhibition of Angami ethnic cultural and indigenous games such as  Naga wrestling, war cry, Tati pfe, folk song, tholi, and traditional fire making among others. For Parikrama, Asonuo Kohima.”

<><><>

महाकुम्भ अपने विस्तार की नई इबारत लिख रहा है और मेला क्षेत्र में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी हुई है। ऐसे में नारी शक्ति की महाकुम्भ में अब तक सबसे अधिक संख्या में मौजूदगी के कई सामाजिक निहितार्थ भी सामने आए हैं। आइये सुनते हैं ये रिपोर्ट –

 

“महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं में नारी शक्ति की संख्या में इस बार काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। देश में सामाजिक व्यवस्था पर हो रहे परिवर्तन पर अध्ययन करने वाले गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो बद्री नारायण और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अर्चना सिंह के नेतृत्व में एक विशेष शोध चल रहा है, जिसने नारी सहभागिता को लेकर कई निष्कर्ष सामने रखे हैं। डॉ अर्चना सिंह का कहना है कि महाकुम्भ आ श्रद्धालुओं में भी नगरीय क्षेत्र से आने वाली महिलाओं की संख्या बहुत बढ़ी है और इसमें खासकर संख्या 18 से 35 आयु वर्ग से से है जो कई तरह के संकेत दे रही है।

 

डॉ अर्चना सिंह का यह भी कहना है कि इस बार महाकुम्भ में विमेन ओनली ग्रुप की महिलाओं की संख्या अधिक थी, जो किसी पुरुष के साथ नहीं बल्कि अकेले आई थी। इसकी वजह एक तरफ अगर उनके शिक्षा की बेहतर स्थिति है तो वहीं दूसरी तरफ खुद को अब वह अधिक सुरक्षित समझ रही है। परिक्रमा के लिए महाकुम्भ नगर प्रयागराज से निखिल कुमार”

<><><>

राजस्थान के जैसलमेर में हाल ही में विश्व विख्यात मरू महोत्सव आयोजित किया गया। इस महोत्सव में सौंदर्य और संस्कृति की अद्भुत छटा देखने को मिली तथा ढेर सारी रोचक प्रतियोगिताएं हुई। देशी-विदेशी सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों में इसका उल्लास देखा गया। एक रिपोर्ट-

“बात रेगिस्तान की है जहां दूर-दूर तक बस एक ही रंग बिखरा है भूरा, पीला, रेतीला रंग। ना पत्तों का हरापन, ना पानी का नीलापन मगर जब  माघ माह में चांद पूनम की ओर बढ़ रहा होता है तब रेतीले धोरों पर लोक संस्कृति का एक अलहदा रंग छा जाता है, क्योंकि इन दिनों अलगोजे धुन पर सवार होकर और नौबत की थाप पर नाचता गाता मरू महोत्सव आता है। मरू महोत्सव का आगा़ज़ पोकरण से शोभायात्रा के साथ हुआ जिसमें सजे-धजे ऊंटों, पारम्परिक वेशभूषा में सजे कलाकार तथा लोक नृत्यदल शामिल हुए। वहीं अगले दिन मिस्टर डेजर्ट और मिस मूमल स्पर्धा हुई जिसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवक-युवतियों ने भाग लिया। विदेशी सैलानियों के लिए साफ़ा बाधों प्रतियोगिता हुई जिसका उन्होंने जमकर लुत्फ उठाया। महोत्सव में घुडदौड़ आयोजित हुई जिसमें गेलप, मादरी, छोटी और बड़ी रेवाल तथा उडन्त श्रेणी की प्रतियोगिताएं हुई। गेलप यानी नॉर्मल स्पीड, मादरी-मध्यम, छोटी रेवाल 30 से 35 किलोमीटर और बडी रेवाल में चालीस किलोमीटर की रफ्तार पर घुडसवारों ने अपने घोडे़ दौड़ाए। महोत्सव का समापन माघ पूर्णिमा पर लखमणा के रेतिले टीलों पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। यह महोत्सव 12 फरवरी को सम्पन्न तो हो गया लेकिन लोगों पर इसका रंग ऐसा चढ़ा कि अब यह एक लम्बे वक्त के बाद ही उतरेगा। परिक्रमा के लिए जयपुर से माधुरी वशिष्ठ.”   

<><><>

Business News  :-

The benchmark domestic equity indices today ended in negative territory for the third straight session. The 30-share index at the Bombay Stock Exchange, Sensex, shed 203 points, or 0.27 percent to close at 75,736. Meanwhile, the National Stock Exchange Nifty-50 ended nearly flat, with fall of 20 points to settle at 22,913.

<><><>

खेल

In Men’s Cricket, Bangladesh were 132 for 5 in 35 overs against India in their opening Group A clash of the ICC Champions Trophy in Dubai when reports last came in. Earlier, Bangladesh won the toss and opted to bat.

 

The Men in Blue are high on confidence having just thrashed England 3-Nil at home in the ODI series. Team India is also eager to recreate the glory of the 2013 edition, where it lifted the trophy after a thrilling five-run victory over England in Birmingham.

 

Meanwhile, Cricket fans worldwide eagerly anticipate the high-voltage India-Pakistan clash on February 23, a marquee fixture of the tournament.

With passionate fans filling the stands and millions tuning in, the excitement for the Champions Trophy is at an all-time high. Stay tuned for live updates and reactions as the tournament progresses!

<><><>

अनु कपूर

आज अभिनेता औऱ गायक अनु कपूर का जन्मदिन है। उन्होंने साल 1983 में फिल्म ‘मंडी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में अनु कपूर को फिल्म ‘उत्सव’ से पहचान मिली थी। अनु कपूर के पिता मदन लाल एक थियटर कंपनी चलाते थे। अपने शानदार अभिनय क्षमता और अनोखी आवाज के लिए पहचाने जाने वाले अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने फिल्म, टेलीविजन और रेडियो जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। इन्होंने अपने करियर में, तेज़ाब और हम जैसी मशहूर फिल्मों में भी काम किया। आइए सुनते हैं उनकी फिल्म का एक

<><><>

Robyn Rihanna Fenty (born February 20, 1988) is a Barbadian singer, businesswoman and actress. She is the best-selling female recording artist of the 21st century.

<><><>

Priyanshu Chatterjee (born 20 February 1973) is an Indian Bengali actor and former Model known for his works in Hindi and Bengali Cinema. He made his Hindi film debut in Tum Bin in 2001. Wishing you a Happy Birthday.

<><><>