Download
Mobile App

android apple
signal

February 18, 2025 5:41 PM

printer

Parikrama

THE HEADLINES ::

 

⦁ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्‍द अ-सानी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
⦁ India and UAE sign important agreements to enhance strategic partnership.
⦁ गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
⦁ Government releases Digital Brand Identity Manual to bring uniformity across government websites and digital platforms.
⦁ यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से रियाद में अमरीका और रूस के बीच वार्ता जारी।
⦁ In Women’s Premier League Cricket, Gujarat Giants to take on Mumbai Indians in Vadodara today.
⦁ एफआईएच प्रो लीग हॉकी में भारतीय पुरुष टीम आज शाम भुवनेश्वर में जर्मनी से और महिला टीम स्पेन से मुकाबला करेगी।

<><><>

And, now time for our segment DATELINE INDIA in which we take a look at the developments taking place at national or global level. Today we will talk about परीक्षा पे चर्चा .

March and April are the most stressful months for students all over the country. With the class 10th and 12th Board exams just around the corner, students shut themselves indoors and bury themselves under a pile of books. As both these years are the decisive years of their academic life, the exam pressure on teenagers is tremendous.

There are great expectations from family and teachers, too, all of which give immense stress to the students. This stress during exams gives rise to anxiety and affects their performance and results. lets also talk about the Pariksha pe charcha programme in which Prime Minister Narndra Modi shared his thoughts with the students.

Ji haan, परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम की शुरुआत 10 फरवरी को हुई थी। इस साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का फॉर्मेट पूरी तरह से बदल दिया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने की थी। उसके बाद इसके हर एपिसोड में अलग-अलग सेक्टर्स के गेस्ट नजर आए। परीक्षा पे चर्चा 2025 के आठवीं श्रृंखला में आज संघ लोक सेवा आयोग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान-संयुक्‍त पात्रता परीक्षा, केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड और भारतीय माध्‍यमिक शिक्षा प्रमाण पत्र परीक्षा के मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों ने कहा कि विद्यार्थी अपने मस्तिष्‍क में सभी प्रकार की जानकारियों को नहीं संग्रहित कर सकते हैं। ऐसे में उन्‍हें ऐसे विषयों पर ध्‍यान देना चाहिए, जो परीक्षा में अक्‍सर पूछे जाते है। उन्‍होंने विद्यार्थियों को पिछले वर्ष के प्रश्‍न पत्र हल करने का भी सुझाव दिया।

सी बी एस ई की वर्ष 2022-23 की बोर्ड परीक्षा में अव्‍वल रही राधिका सिंघल ने कहा कि पाठ्येतर गतिविधियां भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रमोद पढाई, लिखाई के साथ-साथ यदि बच्‍चा, खेल-कूद चाहे इंडोर हो या आउट-डोर हर प्रकार की गतिविध‍ियों में भाग लें। योग, प्राणायाम, ध्‍यान से अपने आपको तरो-ताजा कर सकता है और संगीत भी मस्‍तिष्‍क के लिए खुराक का काम करता है।

Here are some helpful tips to reduce stress during exams. Follow these tips to manage your stress better and perform well in your exams.

 

Dos:
Stay Calm and Confident:

According to the new CBSE guidelines for Class 10 2024-25, a calm approach helps maintain focus. Confidence will help you manage time effectively and tackle challenging questions.

 

Maintain a Balanced Diet

A healthy diet and ample water intake not only keeps you physically healthy and active but also mentally healthy and strong. Fruits, vegetables, legumes, lentils, nuts, seeds, and lots of water will ensure your body has enough energy to help you work hard. It will also help you stay alert and focus better.

 

Stay Hydrated and Eat Well:

Follow the CBSE new guidelines for Class 10 2024 to 2025, which emphasize the importance of physical and mental health during exam time. A healthy body leads to a focused mind.
Don’ts

Don’t Panic: If you find a question difficult, don’t spend too much time on it. Use CBSE new guidelines for pacing yourself and focus on answering questions you know well before returning to tougher ones.

आज यह बहुत आवश्यक हो चुका है कि आप बच्चों को ऐसा वातावरण दें कि वे अपने दिल की बात, अपने तनाव और विचारों को आपके साथ साझा कर सकें। यह बहुत जरूरी है कि बच्चे यह विश्वास करें कि उन्हें किसी गलत तरह से आंका नहीं जाएगा। जब माता-पिता खुले संवाद को प्रोत्साहित करते हैं, तो बच्चों को अपनी चिंताओं और भय साझा करने में अधिक सहजता महसूस होती है। यह वातावरण न केवल माता-पिता और बच्चों के बीच के सम्‍बंध को सुदृढ करता है, बल्कि बच्चों को भावनात्मक रूप से भी सशक्‍त बनाता है जिनकी उन्हें चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यकता होती है।

परीक्षा पे चर्चा के दौरान भी यह बात सामने आई कि घर का वातावरण ऐसा हो जहां दोनों तरफ से खुले संवाद की संभावना बने। अगर माता-पिता एक ऐसा सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं जहां बच्चे अपने विचारों और भावनाओं को खुलकर साझा कर सकें, तो यह उनके समग्र विकास और भलाई के लिए बहुत लाभदायक हो जाता है।

How to Reduce Exam Stress?

Dealing with exam stress can lead to anxiety and depression among students. These are causes of exam stress that often lead to students taking the wrong steps. The growing concern for students and their mental health has given rise to a much-needed discussion on how to minimize the stress and create a healthy and peaceful atmosphere for them to sail through this stressful period.

For some students, dealing with exam pressure seems impossible, while for others, it comes easy. If you find it difficult to deal with exam tension then the most important thing to remember is that stressing yourself will only trouble you and prevent you from giving your best.

And the last but not the least these are just exams they are not bigger than your life. So dont forget to rest and keep yourself calm and composed. All the best.

<><><>

और अब समय है अपने क्षेत्रीय संवाददाताओं से जानने का, कि उनके पास क्या विशेष है –

इस वर्ष का 98वां अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन इस शुक्रवार से नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज साहित्य नगरी में आयोजित किया जाएगा. पुणे स्थित सरहद संस्था के प्रावधान में आयोजित इस सम्मेलन में 21 से 23 फरवरी तक कवि सम्मेलन, साक्षात्कार और सेमिनार जैसे विभिन्न रोमांचक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.

98वें सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, अध्यक्षता डॉक्टर तारा भवाळकर करेंगी, जबकि स्वागताध्यक्ष महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता शरद पवार हैं. मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया गया है, इस हिसाब से देश की राजधानी में हो रहा यह साहित्यिक सम्मेलन महत्वपूर्ण है. इस साहित्य महोत्सव में राज्य से बड़ी संख्या में तथा विदेश से भी साहित्यप्रेमी शामिल होंगे. परम्परा के अनुसार सम्मेलन का आरम्भ ग्रंथ दिंडी से किया जायेगा. सम्मेलन स्थल पर बड़ी संख्या में प्रकाशकों के दालन होंगे. उद्घाटन के दिन शाम को दूसरे सत्र में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार भी शामिल होंगे. निवर्तमान सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. रवींद्र शोभणे और वर्तमान सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. तारा भवाळकर अध्यक्षीय भाषण देंगी. पहले दिन के अंतिम सत्र में आमंत्रित अतिथियों का कवि सम्मेलन होगा. इसमें महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनिंदा ख्यातिप्राप्त कवि भाग लेंगे. दूसरे दिन ‘मराठी पाऊल पड़ते पुढे इस विषय पर गणमान्य व्यक्तियों के साथ साक्षात्कार, विशेष अभिनंदन सत्र, ‘भूपाली से भैरवी तक लोक साहित्य’, ‘मराठी साहित्य में राजनीति के प्रतिबिम्ब’ तथा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मधुरव’ का आयोजन होगा। इसी दिन ‘बहुभाषी कवि सम्मेलन’, ‘बृहन् महाराष्ट्र के मराठी लोगों का जीवन और साहित्य’ तथा ‘मराठी भाषा और महाराष्ट्र धर्म’ जैसे विषयों पर संगोष्ठियां होंगी.

रविवार, 23 फरवरी अंतिम दिन पर ‘ऐसे बने हमारे जीवन’, ‘सामाजिक कार्य और मराठी साहित्य’, ‘दिल्ली के साथ मराठी संबंध’ आदि विषयों पर साक्षात्कार जैसे कार्यक्रम होंगे. ‘19 फरवरी को पुणे से दिल्ली के लिए एक विशेष ट्रेन आएगी और इसी ट्रेन में भी अपनी तरह का पहला साहित्यिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस विशेष रेलगाड़ी का नाम महादजी शिंदे एक्सप्रेस रखा गया है। परिक्रमा के मनोज क्षीरसागर, पुणे.

<><><>

झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई स्तरों पर उपाय किये जा रहे हैं। इस सिलसिले में औद्योगिक नगरी जमशेदपुर पहली बार स्काई डाइविंग फेस्टिवल की शुरुआत की गयी है। 16 फरवरी को इस महोत्सव का शुभारंभ करते हुए राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे और कई आयोजन किये जायेंगे।

23 फरवरी तक चलने वाले स्काई डाइविंग फेस्टिवल के पहले दिन कुल नौ लोगों ने स्काई डाइविंग की। इनमें झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिसा के लोग भी शामिल थे। स्काई डाइविंग करने के बाद किसी भी डाइवर के चेहरे पर डर नाम की कोई चीज नहीं थी। वे मुस्कुराते हुए ग्राउंड से बाहर आये। उनके चेहरे की खुशी बता रही थी कि उन्होंने वो हासिल कर लिया है, जो वह चाहते थे। कई लोग ऐसे थे, जो अपने अनुभव को शब्दों में बयां भी नहीं कर पा रहे थे। सभी काफी रोमांचित थे।

महोत्सव के आयोजक स्काई हाई इंडिया के सह संस्थापक दिग्विजय सिंह ने बताया कि झारखंड स्काई डाइविंग फेस्टिवल आयोजित करने वाला देश का पांचवां राज्य है। इससे पहले हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में इस प्रकार का आयोजन किया जा चुका है।

 

रोमांचक गतिविधियों का आनंद उठाने में जमशेदपुर पूरे राज्य में अव्वल है। यही कारण है कि राज्य सरकार ने स्काई डाइविंग फेस्टिवल के लिए पहले चरण में इस औद्योगिक नगरी का चयन किया। पर्यटक हर दिन सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक स्काई डाइविंग का लुत्फ उठा पा रहे हैं। परिक्रमा के लिए रांची से मैं शिल्पी।

<><><>

In Andhra Pradesh, the three day second edition of the International Temples Convention & Expo (ITCX) 2025 was inaugurated yesterday in Tirupati. The three day convention will host workshops and expert sessions on temple administration and governance and aims to serve as a platform for global temple collaboration.

The International Temples convention was inaugurated in Tirupati yesterday with the chants of Govinda, invoking Lord Venkateswara. Chief Minister of Andhra Pradesh N Chandrababu Naidu, Maharashtra Chief Minister Devandra Fadnavis, Goa Chief Minister Pramod Sawant and Union Minister of State for Power Sripad Yesso Naik participated in the event. Speaking on this occasion N Chandrababu Naidu emphasised the importance of preserving temple heritage while integrating technology and fostering economic growth within temple ecosystems.

Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis said that this conference will produce template for better temple administration and governance in the country. Goa Chief Minister Pramod Sawant referred to convention as the Kumbh Mela of Temples and said that the convention would mark a turning point for temple tourism in India. Sri Sai for Parikrama from Visakhapatnam.”

<><><>

The Adi Mahotsav 2025 is underway at Major Dhyanchand stadium in New Delhi. This 10 day festival aims to provide a glimpse into the rich and diverse traditional culture of the tribal communities of our country.

Adi Mahotsav brings together over 600 tribal artisans, 500 performing artists, and 25 tribal food stalls, representing the diverse traditions of more than 30 states and Union Territories. The key highlights of Aadi Mahotsav include live demonstrations by tribal artisans from various states of the country showcasing unique tribal crafts. People visiting the festival have been shopping at the stalls of tribal paintings, dry fruits, bags, purses, wood items, handloom products, pickles and decorative items from different states stalls. An exhibitor from Jharkhand Dileshwar Lohara said that this festival is a good platform to showcase tribal traditions.

Another exhibitor named Urmila Sagar from chattisgarh, who is showcsing different shapes made from steel metal, said that good facilities have been provided by the government to display her products.

The festival is a significant initiative under the mission to create sustainable livelihood opportunities for India’s tribal communities. For Parikarma, Akshit Vedyan, Akashvani News Delhi.

<><><>

Sports news:

In the Hockey FIH Pro League, the Indian Men’s Team will take on Germany, while the Women’s Team will face Spain at the Kalinga Hockey Stadium in Bhubaneswar, Odisha this evening.

 

<><><>

 

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में, आज शाम वडोदरा में गुजरात जाएंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। य़े मैच शाम साढे सात बजे से कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।

<><><>

And now we will take you on a tour of India’s freedom struggle, and recall events that happened on this day.

<><><>

उन्नाव की जिला जेल में बंद हजारों महिला-पुरुष बंदियों ने प्रयागराज महाकुंभ के जल से स्नान किया, जेल अधीक्षक के प्रयास से ये संभव हुआ…

और अब बात उन हस्तियों की जिनकी आज है पुण्‍यतिथि, जयन्‍ती या फिर

नलिनी जयवंत

आज जयंती है अभिनेत्री नलिनी जयवंत की। उनका जन्म 18 फ़रवरी, 1926 को बम्बई मे हुआ था।

<><><>

आज हम याद कर रहे हैं सुप्रसिद्ध संगीतकार मोहम्मद ज़हुर ‘ख़य्याम’ हाशमी को।
गीत – रजि़या सुल्‍तान

उनका जन्म 18 फरवरी, 1927 को जालंधर पंजाब में हुआ था। ख़य्याम बॉलीवुड के ऐसे संगीतकार थे, जिन्होंने कम फिल्मों में संगीत दिया, मगर जो दिया वो उम्‍दा दिया। उनके गीत और धुन सदा के लिए अमर हो गए।

गाना – नूरी फिल्‍म

आज हम याद कर रहे हैं मासूम किन्‍तु संजीदा अभिनेत्री निम्मी को। उनका असली नाम ‘नवाब बानू’ था।

<><><>