Download
Mobile App

android apple
signal

January 8, 2025 5:55 PM

printer

Parikrama

Headlines:

 

  • ओडिशा के भुवनेश्वर में अठारहवां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन शुरू। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने युवाओं को भारत की प्रगति का निर्णायक कारक बताया।

 

  • Prime Minister Narendra Modi to inaugurate and lay foundation stone of projects worth over 2 lakh crore rupees in Andhra Pradesh this evening.

 

  • एक राष्ट्र एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक नई दिल्ली में शुरू।

 

  • Bangladesh revokes passport of ousted former Prime Minister Sheikh Hasina.

 

  • भारत के ध्रुव कपिला और तनिषा क्रेस्‍टो मलेशिया ओपन बैडमिंटन के मिक्‍स्‍ड डब्‍ल्‍स के प्री क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे।

<><><>

 

Now time for our segment DATELINE INDIA in which we take a look at the developments taking place at national or global level. Today we will talk about प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन.

18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन आज सवेरे ओडिसा के भुबनेश्‍वर में शुरू हुआ। इसमें 75 देशों से आये लगभग छह हजार प्रवासी भारतीय हिस्‍सा ले रहे हैं। प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन में ओडिसा की समृद्ध संस्‍कृति और विरासत से भी परिचित होंगे। सम्‍मेलन की शुरूआत युवा प्रवासी दिवस कार्यक्रम से हुई। इसका आयोजन ओडिसा सरकार ने केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के सहयोग से किया है। विदेशी मंत्री एस जयशंकर ने प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन किया और कहा कि भारत में अमृत काल में विकसित भारत की यात्रा शुरू हुई है। सम्‍मेलन की थीम है – विकसित भारत के लिए प्रवासी समुदाय का योगदान। इस बार प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन पहली बार देश के पूर्वी हिस्से में हो रहा है। ताकि सरकार की ‘पूर्वोदय’ योजना को आगे बढ़ाने में मदद मिले। यह योजना बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के विकास के लिए बनाई गई है।

More than 6,000 Non-Resident Indians (NRIs) from about 75 countries are participating in the convention. The Odisha government has made efforts to showcase the State’s rich culture and heritage to the delegates. The convention began with the Youth Pravasi Bharatiya Divas event jointly organised by the Odisha government in partnership with the Union Ministry of Youth Affairs and Sports. The convention is a significant occasion to celebrate India’s relationship with the global Indian community.

प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत जनवरी 2003 में हुई। इसे आज ही के दिन प्रवासी भारतीय दिवस के तौर पर मनाने के लिए इसलिए घोषित किया गया क्‍योंकि आठ जनवरी के दिन ही महात्मा गांधी  1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। इस घटना को यादगार बनाने के लिए आज प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों के योगदान और उनकी उपलब्धियों को पहचानना है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान देश और विदेश से पांच हजार से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की शुरुआत युवा प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम से हुई। हर दो साल में एक बार देश में प्रवासी भारतीय सम्मेलन बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मान भी दिये जायेंगे. इस वर्ष 27 प्रवासी भारतीयों को यह सम्मान दिया जा रहा है। यह भारत सरकार द्वारा प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला उच्चतम सम्मान है.

Notably, the Pravasi Bharatiya Divas Convention serves as a flagship initiative by the Government of India to connect with the Indian diaspora and foster interactions among its members. The 18th PBD Convention is being organised in collaboration with the Odisha State Government from January 8 to 10 in Bhubaneswar.

<><><>

क्षेत्रीय संवाददाता:

Welcome to a special celebration in the heart of western Odisha—Bargarh, where a unique and captivating festival takes place every winter—the Bargarh Dhanuyatra. This incredible event seamlessly weaves together mythology, culture, community, and economics, making it one of a kind.

केन्द्र सरकार की पहल पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासी बच्चों को देश के बड़े शहरों का भ्रमण कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के विकास और विविधता से इन बच्चों को परिचित कराना है। इसी कड़ी हैं छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल और माओवाद प्रभावित नारायणपुर जिले से तीस बच्चे मुंबई का दौरा कर वापस लौटे हैं।

<><><>

The Puducherry government has taken a major step to ensure road safety by mandating the wearing of helmets for all two-wheeler riders from January 12, 2025. In an effort to encourage voluntary compliance, the Traffic Police have launched a special campaign titled ‘Mission Zero Fatality.’ Through innovative outreach programs and collaborations, the campaign aims to educate the public, especially youngsters, about the importance of wearing helmets to prevent fatal accidents.

<><><>

Union Food Processing Industries Minister Chirag Paswan inaugurated the Indus Food 2025 in Greater Noida today. The Trade show offers an exclusive platform for global businesses to connect with India’s dynamic food economy widely recognized as the food economy of the future.

<><><>

उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में दिन के समय ठंड का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। घने कोहरे के कारण देश के उत्तरी क्षेत्र में कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस बीच, दिल्ली अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने कहा कि दृश्यता में सुधार होने के कारण सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

Talking to Akashvani News, Senior IMD Scientist Dr Soma Sen said that dense to very dense fog conditions will prevail during morning and night hours in some parts of Himachal Pradesh, Punjab, Haryana, Chandigarh, Delhi, Uttar Pradesh, Bihar and Jharkhand for the next 2 days.

<><><> 

 

Business News:

Benchmark domestic equity indices ended nearly flat in a volatile trade today.

 

The 30-share index at Bombay Stock Exchange, Sensex, dropped 51 points, to close at 78,148. Similarly, the National Stock Exchange Nifty-50 ended marginally down by 19 points, to settle at 23,689.

In the Global Crude Market, Brent Crude was trading over 0.8 percent up at 77 dollars and 69 cents per barrel, and WTI Crude also advanced over one percent to trade at 75 dollars and seven cents per barrel, when reports last came in. In the Indian bullion market, the 24 Karat Gold was trading up at 77,910 rupees for 10 grams, and Silver 999 fine, is also trading up at 91,400 per kilogram, when reports last came in.

<><><>

 

खेल के मैदान में:
 
बैडमिंटन में भारत के ध्रुव कपिला और तनिषा कास्त्रो की जोड़ी आज सुबह कुआलालंपुर में मलेशिया ओपन के मिक्स्ड डबल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस शीर्ष जोड़ी ने पहले दौर में दक्षिण कोरिया के सुंग ह्यून को और हये वोन इओम को 21-13 और 21-14 से हराया। भारतीय जोड़ी का सामना कल चीन के ची झांग और जिंग चेंग से होगा।

आध्या वरियाथ और सतीश करुणाकरण की जोड़ी भी मिक्स्ड डबल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने आज सुबह राउंड ऑफ 32 में अमृता प्रमुथेश और अशीथ सूर्या की जोड़ी को 21-13 और 21-15 से हराया।

महिला डबल्‍स में भारत की रितुपंडा पांडा और स्वेतापर्णा पांडा की जोड़ी टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गई। वे थाईलैंड की बेनयापा एम्सार्ड और नुनताकर्ण एम्सार्ड से 17-21 और 10-21 से हार गए। वहीं, पुरुष सिंगल्स में भारतीय शटलर प्रियांशु राजावत को भी पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीन के शी फेंग ली ने 11-21 और 16-21 से हराया।

<><><>

हॉकी इंडिया लीग में कल वेदांत कलिंग लैंसर्स ने श्राची राढ़ बंगाल टाईगर्स को छह-शून्‍य से हराकर इस सीजन की अपनी प‍हली जीत दर्ज की। आज शाम छह बजे टीम गोनासिका का मुकाबला तमिलनाडु ड्रैगन के साथ होगा। यूपी रूद्राज़ और हैदराबाद तूफान्‍स के बीच मैच रात सवा आठ बजे शुरू होगा।

 <><><>

अब बात उन हस्तियों की जिनकी आज है पुण्यतिथि, जयन्ती या फिर जन्मदिवस।

 

Stephen Maynard Clark or Steve Clark

Stephen Maynard Clark or Steve Clark passed away on this day in 1991. He was an English musician. He was a guitarist and songwriter for the hard rock band Def Leppard until his death in 1991. In 2007, Clark was ranked No. 11 on Classic Rock Magazine’s “100 Wildest Guitar Heroes”. In 2019, Clark was posthumously inducted into the Rock and Roll Hall of Fame as a member of Def Leppard. Let’s listen in to the band’s hit track “Switch 625” & it’s from their album “1993”.

<><><> 

 

केलुचरण महापात्र

 

ओडिसी नर्तक केलुचरण महापात्र का आज जन्‍मदिन है। वे एक सच्चे कला प्रेमी थे। जब ओडिसी नृत्य विलुप्त होने की कगार पर पहुंचा तो केलुचरण महापात्र ही थे, जिन्होंने ओडिसी को पुन: जीवन दिया। ओडिसी नृत्य में केलुचरण महापात्र योगदान को आज भी सराहा जाता है। इसी योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्म श्री (1974), पद्म भूषण (1988), पद्म विभूषण (2000) और कालिदास सम्मान से सम्मानित किया गया था।

<><><>

Naveen Kumar Gowda

 

Naveen Kumar Gowda was born on this day in 1986. known by his stage name Yash He is an Indian actor who predominantly works in Kannada films. He is a recipient of three Filmfare Awards South and two SIIMA awards. Yash began his career with appearances in several television series in the 2000s. He made his film debut in 2007 with Jambada Hudugi. The 2008 romantic drama Moggina Manasu, for which he received the Filmfare Award for Best Supporting Actor, proved to be a breakthrough role for Yash. The pan-India success of Prashanth Neel’s period action films K.G.F: Chapter 1 (2018) and K.G.F: Chapter 2 (2022), helped Yash attain nationwide recognition. The latter ranks as the highest-grossing Kannada film.

<><><>

मोहन राकेश

 

नई कहानी आन्दोलन के सशक्त हस्ताक्षर साहित्यकार मोहन राकेश की आज जयंती है। उनका जन्‍म 8 जनवरी 1925 को हुआ। मोहन राकेश ने भारतीय नाटकों को मंचन और लेखन दोनों की दृष्टि से दर्शकों के लिए रूचिकर बनाया। उन्‍होंने प्रसिद्ध पत्रिका ‘सारिका’ का भी सम्पादन किया।

आषाढ़ का एक दिन नाटक और लहरों के राजहंस इनकी प्रमुख कृतियों में से एक हैं। मोहन राकेश ने नाट्य लेखक और उपन्यासकार के रूप में अपनी सशक्त पहचान बनाई। मोहन राकेश की डायरी इस विधा में अच्‍छी रचना है। मोहन राकेश ने कहानी से साह‍ित्‍य यात्रा शुरू की। ‘मिसपाल’, ‘ग्लासटैंक’ और ‘मलबे का मालिक’ आदि कहानियों ने हिन्दी कहानी का परिदृश्य बदला और वे ‘नयी कहानी आन्दोलन’ के शीर्ष कथाकार बने।

‘आषाढ़ का एक दिन’ के लिए सन 1959 में उन्हें ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

<><><>

 

Nafisa Ali

Nafisa Ali is an Indian actress, politician, activist and former beauty pageant titleholder. Nafisa Ali has accomplishments in several fields. She was the national swimming champion from 1972 to 1974. In 1976, she won the Femina Miss India title, represented India at the Miss International contest & was declared the 2nd runner-up. Ali was also a jockey at the Calcutta Gymkhana in 1979. She has acted in several Bollywood films.

<><><>

 

नन्दा

भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नन्दा की भी आज जयंती है। 8 जनवरी, 1938 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जन्‍मी नन्दा ने हिन्दी और मराठी फ़िल्मों में काम किया। अपने समय की ख़ूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार नन्दा ने 60 और 70 के दशक में कई फ़िल्मों में काम किया।  

अभिनेत्री नन्दा ने सुप्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर के साथ कई यादगार फ़िल्मों में काम किया है।

 

<><><> 

Stephen William Hawking

 

Stephen William Hawking was born on this day in 1942. He was an English theoretical physicist, cosmologist, and author who was director of research at the Centre for Theoretical Cosmology at the University of Cambridge. Between 1979 and 2009, he was the Lucasian Professor of Mathematics at Cambridge, widely viewed as one of the most prestigious academic posts in the world. His book A Brief History of Time appeared on the Sunday Times bestseller list for a record-breaking 237 weeks. Hawking was a Fellow of the Royal Society, a lifetime member of the Pontifical Academy of Sciences, and a recipient of the Presidential Medal of Freedom, the highest civilian award in the United States. Hawking allowed the use of his copyrighted voice in the biographical 2014 film The Theory of Everything, in which he was portrayed by Eddie Redmayne in an Academy Award-winning role.

 

विश्व प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी, ब्रह्माण्ड विज्ञानी, लेखक स्टीफन विलियम हॉकिंग आज जयंती है। वे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सैद्धांतिक ब्रह्मांड विज्ञान केन्द्र के शोध निर्देशक थे। उन्हें ‘लुकासियन प्रोफेसर ऑफ मैथेमेटिक्स’ भी कहा जाता है। नब्बे फीसदी दिव्‍यांग होने के बावजूद उनकी क्षमता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। महान् वैज्ञानिक स्टीफन विलियम हॉकिंग मोटर न्यूरॉन डिजीज से पीड़ित होकर भी न्यूटन और आइंस्टाइन के समकक्ष महान विज्ञानी थे। विश्‍व उन्‍हें उनके शोध कार्य और मानव जाति को उनके योगदान के लिए हमेशा याद करेगा।

<><><> 

 

मेरी इवान्स नाडिया

अभिनेत्री मेरी इवान्स नाडिया जिन्हें फ़ीयरलेस नाडिया के नाम से भी जाना जाता है। मेरी इवान्स का जन्म 8 जनवरी, 1908 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ। भारतीय सिनेमा जगत की शुरुआती ख्याति प्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं। इन्‍हें दबंग, निर्भीक, स्टंटबाज, या रॉबिनहुड स्टॉइल की नायिका माना जाता है।  

<><><> 

 

Elvis Aaron Presley

Elvis Aaron Presley was born on this day in 1935.known mononymously as Elvis, was an American singer and actor. Known as the “King of Rock and Roll”, he is regarded as one of the most significant cultural figures of the 20th century. 

 

<><><>

साथियान ज्ञानसेकरन

 

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी की साथियान ज्ञानसेकरन का जन्‍मदिन है। बर्मिघम, इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में उन्होंने देश के लिये कांस्य पदक जीता है। अप्रैल 2018 में वह विश्व रैंकिंग में 48वें स्थान पर रहे थे। उन्होंने गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों की टीम स्पर्धा में अचंत शरत कमल, एंथोनी अमलराज, सनिल शेट्टी तथा हरमीत देसाई के साथ स्वर्ण, पुरुष युगल स्पर्धा में अचंत शरत कमल के साथ रजत तथा मनिका बत्रा के साथ मिश्रित युगल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था। ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2020 में टेबिल टेनिस के पुरुष एकल में साथियान ज्ञानसेकरन पुरुष एकल में हांगकांग, चीन के सिउ हैंग लैम के खिलाफ राउंड 2 मैच 11-7, 7-11, 4-11, 5-11, 11-9, 12-10, 11-6 से हार गए थे।

<><><>

केशव चन्द्र सेन – पुण्य तिथि

जाने माने सामाज सुधारक केशव चन्द्र सेन की आज पुण्य तिथि है। ‘ब्रह्मसमाज’ के संस्थापक सदस्‍यों में से एक केशव चन्द्र सेन का जन्म 19 नवंबर 1838 को कोलकाता में हुआ। केशव चन्‍द्र सेन ने अपने जीवन में समाज संगठन को प्रमुखता से अपना कार्यक्षेत्र बनाया। केशव चन्द्र सेन ने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती को सुझाव दिया कि वे ‘सत्यार्थ प्रकाश’ की रचना हिन्दी में करें। हालांकि केशव चन्द्र सेन और स्वामीजी के विचार आपस में नहीं मिलते थे। इसी कारण बाद में ब्रह्म समाज का विभाजन ‘आदि ब्रह्मसमाज’ तथा ‘भारतीय ब्रह्मसमाज’ में हो गया।

अपनी नवसंहिता में केशवचंद्र ने विश्वधर्म का प्रतिपादन करते हुए कहा था कि विश्‍व धर्म सभी राष्ट्रों तथा धर्मों को एक राज्य तथा एक परिवार का रूप दे सकेगा। केशवचंद्र 1884 में 8 जनवरी को दिवंगत हुए।

Keshub Chandra Sen passed away on this day in 1884. He was an Indian philosopher and social reformer who attempted to incorporate Christian theology within the framework of Hindu thought. Born a Hindu in the Bengal Presidency of British India, he became a member of the Brahmo Samaj in 1857 but established his own breakaway “Bharatvarshiya Brahmo Samaj” in 1866 while the Brahmo Samaj remained under the leadership of Debendranath Tagore (who headed the Brahmo Samaj until his death in 1905).

<><><>

आशापूर्णा देवी

 

आशापूर्णा देवी बांग्ला भाषा की प्रख्‍यात उपन्यासकार थीं, आज उनका जन्‍मदिवस है। 1909 में कलकत्‍ता में आठ जनवरी को उनका जन्‍म हुआ था। आशापूर्णा ने मात्र 13 वर्ष की उम्र में लिखना शुरू कर दिया था और तब से ही उनकी लेखनी निरंतर सक्रिय बनी रही।
आशापूर्णा देवी मध्‍यवर्गीय परिवार से थीं, जहां से उन्‍हें कलात्‍मकता और साहित्‍य के संस्‍कार मिले। उन्‍होंने देश की स्‍वतंत्रता के समय भी काफी प्रभावी लेखन किया। उन्‍की मुख्य रचनाएँ हैं – प्रथम प्रतिश्रुति (1964), आकाश माटी (1975), प्रेम ओ प्रयोजन (1944) आदि।
आशापूर्णा देवी को टैगोर पुरस्‍कार (1964), लीला पुरस्‍कार, पद्मश्री (1976) और ज्ञानपीठ पुरस्कार (1976) से सम्‍मानित किया गया।

<><><>

David Robert Jones

 

David Robert Jones was born on this day in 1947, known professionally as David Bowie (/ˈboʊi/ BOH-ee), He was an English singer, songwriter, musician and actor. Regarded as one of the most influential musicians of the 20th century, Bowie was acclaimed by critics and musicians, particularly for his innovative work during the 1970s. His career was marked by reinvention and visual presentation, and his music and stagecraft has had a significant impact on popular music.

<><><>

Dame Shirley Veronica Bassey

 

Dame Shirley Veronica Bassey (/ˈbæsi/;) was born on this day in 1937. She is a Welsh singer. Known for her career longevity, powerful voice and recording the theme songs to three James Bond films, the only artist to perform more than one, Bassey is one of the most popular vocalists in Britain.

 

<><><>