THE HEADLINES :-
- Prime Minister Narendra Modi distributes over 71 thousand appointment letters to new appointees; Says, around ten lakh government jobs provided in last one and a half years.
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज सुबह उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में खालिस्तान समर्थक, तीन आतंकवादी मारे गए।
- Farmers’ Day being observed today to recognise contribution of farmers in nation’s growth and development.
- अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमरीकी श्रीराम कृष्णन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर व्हाइट हाउस का वरिष्ठ नीति सलाहकार नियुक्त किया।
- Northern India reeling under severe cold wave conditions due to an incoming western disturbance.
<><><>
And, now time for our segment DATELINE INDIA in which we take a look at the developments taking place at national or global level. Today we will talk about
ROZGAR MELA INITIATIVE & National Farmers’ Day
Prime Minister Narendra Modi today distributed over 71,000 appointment letters via video conferencing during the latest Rozgar Mela. He announced that 10 lakh government jobs have been provided in the last year and a half, emphasizing a transparent recruitment process.
देशभर से चुने गए नवनियुक्त युवाओं को गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा वित्तीय सेवाओं जैसे विभाग में नियुक्त किया जायेगा। यह मेला, रोजगार सृजन को शीर्ष प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। यह रोजगार मेला राष्ट्र निर्माण और स्वरोजगार में युवाओं को भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा।
रोजगार मेला
These events are held across the country, offering job opportunities in various Central Ministries, Departments, Public Sector Units, and organizations like health and education institutes and public sector banks.
रोजगार मेला भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रोजगार मेले की शुरुआत अक्टूबर 2022 में हुई थी और अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 50 शहरों में 13 मेले आयोजित किए जा चुके हैं। इन मेलों में अब तक लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं, जो विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Goals of Rozgar Mela
यह मेला, रोजगार सृजन को शीर्ष प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। यह रोजगार मेला राष्ट्र निर्माण और स्वरोजगार में युवाओं को भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा।
Prime Minister Narendra Modi also said that Rozgar Melas are empowering the youth and unlocking their potential. He said, the full utilisation of the potential and talent of the country’s youth is a priority of the government.
श्री मोदी ने कहा कि सरकार की नीतियों और निर्णयों के कारण ग्रामीण भारत में रोजगार और स्वरोजगार के नये अवसर निर्मित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने मातृभाषाओं में शिक्षा और परीक्षा की अनुमति देकर तथा 13 भाषाओं में भर्ती परीक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के जरिये ग्रामीण युवाओं और सीमांत समुदायों की भाषायी बाधाएं भी हटाई हैं। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि देश की नीतियां और निर्णय अपने प्रतिभावान युवाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित हैं।
Dr. Jitendra Singh, Minister of State also highlighted that 50,000 of these appointments were in paramilitary forces, and 21,000 went to candidates from OBC communities. The Rozgar Mela has so far been organized 13 times in 50 cities since its launch in October 2022.
हमारे संवाददाता ने रोजगार मेले में कुछ नवनियुक्त कर्मियों से बात की। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने में अपनी खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।
Transforming Opportunities for Youth
सरकार ने रोजगार सृजन के लिए और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कई सारी पहले की हैं जिनमें मेक इन इंडिया पहल और आत्मनिर्भर भारत अभियान शामिल है। इससे स्थानीय लोगों को उत्पादन का मौका मिलता है जिससे वो सशक्त होते हैं। स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया के द्वारा ऑटरप्रिन्योरशिप को बढावा दिया जा रहा है।
PM GatiShakti and Production Linked Incentive (PLI) schemes for Supporting large-scale employment. Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) for Offering loans for small businesses. and PM SVANidhi Scheme for Supporting street vendors.
युवा सशक्तिकरण में भाषा एक रूकावट ना बने इसलिए क्षेत्रीय भाषाअें में भी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है और अब 13 भाषाओं में परीक्षाएं हो रही हैं जिससे ग्रामीण और सुदूर क्षेत्र के लोगों को भी बराबरी के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
The Rozgar Mela isn’t just about jobs-it’s about shaping the future. By offering employment, training, and skill development, it ensures recruits are prepared for their roles and contributes to building a stronger workforce.
सरकार का यह प्रयास युवा शक्ति को बढायेगा और भारत की आर्थिक प्रगति में एक मील का पत्थर साबित होगा।
<><><>
राष्ट्रीय किसान दिवस
Today, India celebrates National Farmers’ Day which is also known as Kisan Diwas, to honor the crucial role farmers play in the nation’s development.
आज राष्ट्रीय किसान दिवस है। किसान दिवस देश की प्रगति में किसानों के अमूल्य योगदान के प्रति देश का आभार जताने का दिन है। किसान दिवस खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और देश की कृषि विरासत के संरक्षण में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।
This day is a tribute to India’s fifth Prime Minister, Chaudhary Charan Singh, who was deeply committed to farmers’ rights. His birthday has been observed as Kisan Diwas since 2001.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गरीबों और किसानों के सच्चे हितैषी थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सेवा सभी को प्रेरित करती रहेगी।
Mr PM said, Chaudhary Charan Singh believed that India’s progress depends on the progress of rural India. Mr Modi said, the government’s policies have created new employment and self-employment opportunities in rural areas, especially for youth in agriculture.
इस साल किसान दिवस की थीम है – समृद्ध राष्ट्र के लिए अन्नदाता का सशक्तिकरण यानि “Empowering Annadatas for a Prosperous Nation,”
Chaudhary Charan Singh, was instrumental in uplifting Indian farmers. During his tenure as Prime Minister from 1979 to 1980, he introduced significant reforms like the Debt Redemption Bill of 1939, which freed farmers from exploitative moneylenders. His efforts in land reforms, especially in Uttar Pradesh, transformed agriculture and improved farmers’ livelihoods.
किसान जिन्हें हम देश के अन्नदाता के नाम से जानते हैं वो ना सिर्फ हमें अन्न प्रदान करते हैं बल्कि वो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। हमारी देश की लगभग आधी जनसंख्या कृषि पर निर्भर है और ये देश् की अर्थव्यवस्था में 17 दशमलव सात प्रतिशत का योगदान देती और लाखों लोगों को भोजन उपलब्ध कराती है। किसानों के मेहनत से देश में इस वर्ष 332.2 मिलियन टन का रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ है। यह पिछले वर्ष के कुल 329.7 मिलियन टन के उत्पादन को पार कर गया है।
The government has launched several initiatives to support farmers, including, Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) Direct financial assistance, Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) Crop insurance to protect against losses and Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana (PM-KMY) Social security for farmers.
देश के किसान सिर्फ अनाज ही नहीं उगाते बल्कि वो देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। उनकी मेहनत से लोगों को भोजन मिलता है, उनकी मेहनत से देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रगति करती है और कृषि के क्षेत्र में तकनीक और नवाचार के नए-नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। आज हम नए भारत के निर्माण में किसानों की भूमिका और उनके योगदान के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार प्रकट करते हैं और एक बार फिर से उन्हें राष्ट्रीय किसान दिवस की ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।
<><><>
क्षेत्रीय संवाददाता
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ हिंदू पंचांग के अनुसार अगले साल 11 जनवरी को मनाई जाएगी.. यह आयोजन 11 जनवरी 2024 से शुरू होकर 13 जनवरी तक चलेगा. कार्यक्रम का स्वरूप प्राण प्रतिष्ठा समारोह जैसा ही रहेगा, जिसमें विशिष्ट अतिथियों, देशभर के बड़े संतों, प्रतिष्ठित हस्तियों और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी जारी है. वहीं रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक उत्सव मनाने की भी भव्य तैयारी हो रही है, प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी 2024 को की गई थी और 2025 में यह तिथि 11 जनवरी को पड़ेगी इसलिए उस दिन से राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी है. चंपत राय ने कहा कि 11, 12 और 13 जनवरी को 5 अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम होंगे.. इनमें यज्ञशाला, श्री राम मंदिर परिसर, यात्री सुविधा केंद्र, अंगद टीला शामिल हैं…
चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जिन संत महात्मा को आमंत्रित नहीं किया जा सका या जो किन्हीं कारणों से नहीं आ सके प्रतिष्ठा उत्सव में उनको आमंत्रित करने के लिए सूची बनाई जा रही है. यज्ञशाला और मंदिर परिसर में होने वाले कार्यक्रमों में केवल आमंत्रित अतिथि ही शामिल हो सकेंगे.वहीं उत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राम कथा और प्रवचन का आयोजन होगा
यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक समागम के साथ भक्ति और उल्लास का अवसर होगा. अयोध्या एक बार फिर रामभक्तों की आस्था और उल्लास से गूंज उठेगी.समाज से जुड़े हुए 50 गृहस्थों को भी प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक महोत्सव में शामिल किए जाने का प्रयास किया जा रहा है. कोशिश की जा रही है की अयोध्या के संतों को रामलला के परिसर के निर्माण कार्य को एक दिन दिखाया जा सके.परिक्रमा के लिए आकाशवाणी लखनऊ से शैलेन्द्र शर्मा
<><><>
The much-anticipated Eco-Retreat Odisha, a flagship initiative of the Odisha Tourism Department, began on first of December . The event, spanning over three months until March 15, 2025, showcases the state’s natural beauty and cultural richness while emphasizing sustainable tourism practices.
Set against the backdrop of seven breathtaking locations, Konark, Putsil, Sonapur, Daringbadi, Bhitarkanika, Satkosia, and Hirakud, the retreat offers a blend of eco-consciousness and luxury. From pristine beaches and dense forests to backwaters and majestic hills, the retreat is an invitation to explore Odisha’s natural heritage. The Eco-Retreat offers plush tents equipped with modern amenities, ensuring a perfect balance of luxury and sustainability.
For thrill-seekers, the event features watersports, guided treks, and wildlife safaris. At Satkosia and Bhitarkanika, visitors can explore the rich biodiversity of these eco-sensitive zones through boat rides and nature trails. Hirakud, known for its vast reservoir, offers kayaking, jet skiing, and other water-based activities, Beyond its natural attractions, the Eco-Retreat celebrates Odisha’s vibrant culture. Evenings come alive with captivating folk music and dance performances, giving visitors a glimpse of the state’s rich artistic heritage. Local artisans and craftspeople also showcase their skills, offering a chance to purchase exquisite handmade souvenirs. The Eco-Retreat Odisha is not just a vacation, it’s a movement that blends luxury, adventure, and cultural exploration with an enduring commitment to preserving the environment.For Parikrama with Itishree Singh Rathaur This is Malay Ranjan Mishra Akashvani Samachar, Cuttack.
<><><>
BUSINESS
Benchmark domestic equity indices today ended with gains of over half percent, snapping their five-day losing streak. The 30-share index at Bombay Stock Exchange, Sensex, gained 498 points, or 0.64 percent, to close at 78,540. Similarly, the National Stock Exchange Nifty-50 added 166 points, or 0.7 percent, to end at 23,753.
<><><>
SPORTS
Indian opener Smriti Mandhana set a new milestone in Women’s cricket last evening after scoring 91 runs against the West Indies in the first ODI in Vadodara. The match-winning innings pushed her 2024 tally across all formats to 1,602 runs, surpassing South Africa’s Laura Wolvaardt’s record of 1,593 runs for the most international runs in a calendar year.
<><><>
पुण्यतिथि
नूरजहाँ (जन्म- 21 सितम्बर, 1926, निधन – 23 दिसम्बर, 2000)
आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा मल्लिका-ए-तरन्नुम’ नूरजहाँ ने जिन्हे लोकप्रिय संगीत में क्रांति लाने और पंजाबी लोकगीतों को नया आयाम देने का श्रेय दिया जाता है।
नूरजहाँ अपनी आवाज़ में नए नए प्रयोग किया करती थीं। अपनी इन खूबियों की वजह से ही वे ठुमरी गायिकी की महारानी कहलाने लगी थीं।
नूरजहाँ का जन्म 21 सितम्बर, 1926 ई. को पंजाब में हुआ था। संगीतकारों के परिवार में जन्मी नूरजहाँ को बचपन से ही संगीत के प्रति गहरा लगाव था। नूरजहाँ ने पाँच-छह साल की उम्र से ही गायन शुरू कर दिया था। वे किसी भी लोकगीत को सुनने के बाद उसे अच्छी तरह याद कर लिया करती थीं।
संगीतकार ग़ुलाम हैदर ने नूरजहाँ को के. डी. मेहरा की पहली पंजाबी फ़िल्म ‘शीला’ उर्फ ‘पिंड दी कुड़ी’ में बाल कलाकार की भूमिका दिलाई थी। 1935 में रिलीज हुई यह फ़िल्म ज़बरदस्त हिट रही।
इसके बाद उन्होंने ‘यमला जट’, ‘खानदान’, ‘गाँव की गोरी’, ‘बड़ी माँ’, ‘भाईजान’, ‘जुगनू’, ‘दुपट्टा’, ‘फ़तेह ख़ान’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया। नूरजहाँ ने अपने फ़िल्मी करियर में एक हज़ार से भी अधिक गीतों को अपनी मधुर आवाज़ दी ।
अपनी दिलकश आवाज़ से दर्शकों का दिल जीतने वाली नूरजहाँ ने 23 दिसम्बर, 2000 को इस दुनिया को अलविदा कहा ।
<><><>
अरुण बाली ( जन्म- 23 दिसम्बर, 1942; मृत्यु- 7 अक्टूबर, 2022)
आज ही जन्मदिन है सुप्रसिद्ध प्रसिद्ध टेलीविजन और फिल्म अभिनेता अरुण बाली का , जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपने अभिनय के लिए जानें जाते हैं । उनकी डायलॉग डिलीवरी का अंदाज़ बेहद खास था।
अरुण बाली ने वर्ष 1951 में अपने जीवन की पहली फिल्म ‘सौगंध’ से फिल्मी दुनिया में प्रवेश किया यह उनकी पहली फिल्म थी। इसके अलावा बहुचर्चित फिल्म ‘थ्री ईडियट्स’ में अहम भूमिका निभाई। उनकी डायलॉग डिलीवरी का अंदाज़ बेहद खास था।
वर्ष 1988 से अरुण बाली मनोरंजन उद्योग का हिस्सा रहे और 60 से अधिक फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया। 1988 में फिल्म ‘उत्तेजना’ के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अरुण बाली को सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है। उनकी कुछ सबसे उल्लेखनीय भूमिकाओं में ‘हे राम’, ‘वीर-ज़ारा’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘रेडी’, ‘बर्फी’ और ‘ओएमजी: ओह माय गॉड’ आदि शामिल हैं। अभिनेता अरुण बाली ने नीम का पेड़, सीधी, महारथ, मर्यादा: लेकिन कब तक? और देवों के देव महादेव जैसे कई अन्य टेलीविजन शो से भी मुख्य चरित्र निभाए थे।
<><><>