March 15, 2026 8:27 AM

printer

Aaj Savere

सुप्रभात। नमस्कार कार्यक्रम आज सवेरे में मैं हूं आपके साथ फरहत नाज़ और मेरे साथ हैं शगुन चोपड़ा। आज के इस अंक में देश और दुनिया के समाचार होंगे,महानगरों की खबरे होंगी और जानेंगे मौसम का हाल। अंत में याद करेंगे कुछ जानी मानी शख्सियतों को भी।

Namaskar, Good morning, and very warm welcome FARHAT NAZZ.  and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 15th of MARCH.

<><><> 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से शुरू होने वाले ‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ प्रतियोगिता के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तर के विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट पर चर्चा करने और विकसित भारत के निर्माण पर अपने विचार साझा करने के लिए प्रोत्साहन देना है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य युवा प्रतिभाओं को सहभागी शासन और आर्थिक नियोजन से जोड़ना है। इसके साथ ही, ये पहल नीति निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका को मजबूत करना और 2047 तक आत्मनिर्भर विकसित भारत के निर्माण में योगदान भी देगी। ‘माई भारत बजट प्रतियोगिता 2026’ में 12 लाख से अधिक युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया और 47 हजार निबंध जमा किए गए। केंद्रीय बजट 2026 व्यापक रूप से युवा शक्ति-प्रेरित बजट माना जा रहा है। बजट शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, नवाचार और भविष्य के लिए तैयार विकास के अवसरों में निवेश के माध्यम से देश के युवाओं को सशक्त बनाने पर विशेष बल देता है। इस संदर्भ में, माय भारत प्लेटफॉर्म पर आयोजित माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 एक अनूठी पहल के रूप में उभरी है।

<><><> 

Two Indian flagged vessels Shivalik and Nanda Devi have crossed the Strait of Hormuz safely yesterday. Special Secretary at Ministry of Ports, Shipping and Waterways Rajesh Kumar Sinha informed about this while addressing the Inter-Ministerial media briefing in New Delhi yesterday.

Joint Secretary at the Ministry of Petroleum and Natural Gas Sujata Sharma informed that there is no Dry Out at any retail outlets or LPG distributorship and sufficient diesel and petrol is available. She urged citizens to refrain from panic booking of LPG Cylinders and only book when required.

<><><> 

गुजरात सरकार ने उच्च कृषि क्षमता वाले 5 सौ गांवों को समर्पित ‘प्राकृतिक कृषि गांवों’ के रूप में विकसित करने की योजना की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत चयनित गांवों के बड़े क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से रासायनिक मुक्त कृषि में परिवर्तित किया जाएगा। कृषि मंत्री जीतू वाघानी ने कहा कि राज्य सरकार इन गांवों के किसानों को बुनियादी प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और प्रत्यक्ष जमीनी सहायता प्रदान करेगी। ये कृषि समूह सीधे बाजार प्रणालियों से जुड़े होंगे। इससे किसानों को अपनी रासायनिक मुक्त फसलों के लिए बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य सतत कृषि और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा जनता के लिए शुद्ध और पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

<><><> 

Gujarat has marked a historic milestone in the space research sector with the successful launch of the state’s first sounding rocket at Dholera yesterday. Carried out by the Ahmedabad-based startup, this single-stage sub-orbital rocket lifted off from a temporary launch complex at 1:00 PM, reaching an altitude of approximately three kilometers. The rocket also carried a mini-satellite designed to collect essential weather data. Under the ‘Make in India’ initiative, the rocket’s airframe was developed using carbon fiber and advanced composites at the startup’s laboratory in Ahmedabad.

<><><> 

आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अग्रिम कर ई-अभियान के अंतर्गत करदाताओं को भेजे गए कुछ ईमेल संदेशों के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग ने कहा है कि तकनीकी त्रुटि के कारण कुछ करदाताओं को ऐसे ईमेल मिले हैं जिनमें ‘महत्वपूर्ण लेनदेन’ के गलत विवरण दर्ज थे। ऐसे करदाताओं से पिछले ईमेल को अनदेखा करने का अनुरोध किया गया है।

विभाग इस त्रुटि को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। करदाताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने लेनदेन के सटीक विवरण की जांच के लिए आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करें और ‘कम्प्लायंस पोर्टल’ के अंतर्गत ‘ई-अभियान’ टैब का उपयोग करें।

<><><> 

Sikkimese film ‘Shape of Momo’ continues its successful journey on the international festival circuit, adding new selections across Europe after its earlier screening at the Glasgow Film Festival. A report:

Sikkimese film ‘Shape of Momo’ directed by Tribeny Rai continues its successful journey on the international festival circuit, adding new selections across Europe after its earlier screening at the Glasgow Film Festival.

The film recently opened C-Movie in Italy, a festival dedicated to auteur cinema, literature and contemporary thought. Later this month, it will also compete at the 35th African, Asian and Latin American Film Festival in Italy, where it has been selected for the “Windows on the World” Feature Film Competition.

Currently, Director Tribeny Rai and producer Geeta Rai are attending the ‘Spirit of Fire International Debut Film Festival’ at Khanty-Mansiysk in Russia, which is dedicated to debut films by emerging directors from various nations.

 ‘Shape of Momo’ film will next travel to the Cinema Asia Film Festival in Amsterdam, where it will have its Dutch premiere in April.

Tribeny Rai is also making final round of preparations for the all-India release of ‘Shape of Momo’ with a grand Gangtok premiere. The production team is currently in advanced talks with prominent distributors. With DR Dulal this is Mainak Chatterjee from Akashvani News, Gangtok.

<><><> 

पीपल्स पद्म ऑन आकाशवाणी श्रृंखला में हम लेखक श्री अशोक कुमार हल्‍दर से बातचीत करेंगे। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए श्री अशोक कुमार हल्‍दर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम आज सुबह 9 बजकर दस मिनट पर आकाशवाणी गोल्ड चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इसे न्यूज़ ऑन एयर ऐप और न्यूज़ ऑन एयर ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी सुना जा सकता है।

<><><> 

The government has refuted a video circulating on social media, which claims that Iran has launched a heavy strike on an Indian oil tanker. The Fact Check Unit of the Press Information Bureau (PIB) informed that the video is fake and AI-generated. PIB has urged citizens not to fall for any such misleading content and to verify the information from credible sources before trusting and sharing it.

<><><> 

मौसम विभाग ने आज चंडीगढ़, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में बादल गरजने के साथ आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई है। जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बादल गरजने-बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है, जिसके लेकर येलो अलर्ट जारी है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में भी ओलावृष्टि ,तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना है।

<><><> 

The Board of Control for Cricket in India (BCCI) will celebrate the achievements of Indian cricket stars and contributors at the prestigious Naman Awards 2026, scheduled to take place in New Delhi today. At this year’s ceremony, cricket legends Roger Binny and Rahul Dravid will receive the Col. C. K. Nayudu Lifetime Achievement Award, the highest honour given by the BCCI for exceptional service to Indian cricket. Meanwhile, former India women’s captain Mithali Raj will be honoured with the BCCI Lifetime Achievement Award for Women in recognition of her remarkable impact on women’s cricket.

<><><> 

हैदराबाद में कल खेले गए एफआईएच महिला हॉकी विश्व क्वालीफायर के फाइनल मुकाबले में भारत को इंग्लैंड से शून्य-दो से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बावजूद भारत ने इस साल होने वाले महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस टूर्नामेंट से चैंपियन इंग्लैंड, उपविजेता भारत, साथ ही साथ स्कॉटलैंड ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। महिला हॉकी विश्व कप का आयोजन इस साल 14 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम में पुरुष टूर्नामेंट के साथ संयुक्त रूप से किया जाएगा।

<><><> 

अब आईये महानगरों की खबरों का रुख करते हैं

Chief Minister of Tamil Nadu M. K. Stalin has written to Prime Minister Narendra Modi requesting an increase in the rice procurement target for the state. He said that during the current season, the Tamil Nadu Civil Supplies Corporation and the National Cooperative Consumers Federation of India procured 36.63 lakh metric tonnes of paddy, compared to 24.17 lakh metric tonnes during the same period of the previous season. He urged the Prime Minister to revise the procurement target from 16 lakh metric tonnes to 32 lakh metric tonnes of rice for the 2025-26 marketing season to support continued procurement and ensure timely payments to farmers.

<><><> 

Union Minister for Law and Justice Arjun Ram Meghwal released ten e-law books in Chennai. He said that justice should reach every part of the country and benefit every citizen. He explained that people living in remote areas can access legal help through the Tele-Law service and the DISHA Scheme. He also said that outdated colonial-era laws have been replaced and that the Bharatiya Nyaya Sanhita represents a modern legal framework for the 21st century. The workshop was organised by the Ministry of Law and Justice under the Tele-Law initiative of the Designing Innovative Solutions for Holistic Access to Justice (DISHA) scheme.

<><><> 

दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों के दिव्यांग छात्रों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित पर्पल फेस्ट में भाग लिया। इस वर्ष पहली बार नगर निगम के विद्यालयों के 11 दिव्यांग छात्रों ने इस फेस्‍ट में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान निगम विद्यालयों के दो छात्रों ने नृत्य प्रस्तुति दी, जबकि नौ छात्रों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस अवसर पर छात्रों ने अमृत उद्यान का भ्रमण भी किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट, निगम विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास डागर तथा शिक्षा विभाग के अधिकारीगण और शिक्षकगण उपस्थित रहे।   दिल्ली नगर निगम ने कहा कि वह अपने विद्यालयों के छात्रों, विशेषकर दिव्यांग छात्रों को हर संभव सुविधाएं और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

<><><>

Union Ministers Mansukh Mandaviya and H. D. Kumaraswamy laid the foundation stone for a 14-crore rupee multi-purpose indoor sports complex at the University of Agricultural Sciences, VC Farm in Mandya, Karnataka. The facility is being built under the Khelo India scheme. Speaking on the occasion, Mr. Mandaviya said Mandya has produced many talented sportspersons and the new complex will help develop young athletes and strengthen the district’s sports culture. During the event, electric vehicles were also distributed to 388 persons with disabilities in the presence of public representatives and officials.

<><><> 

The Federation of Karnataka Chambers of Commerce and Industry will organise the INNO MANTHAN 2026 Knowledge Workshops on March 16 and 17 in Karnataka. The workshops aim to promote entrepreneurship and startup development among students. Participants will learn about startup basics, business planning, innovation, funding opportunities, and building scalable businesses. The programme is part of FKCCI’s Manthan initiative to encourage young entrepreneurs.

<><><> 

राजधानी के इंडिया हैबिटेट सेंटर में हैबिटेट अंतरराष्‍ट्रीय फिल्म महोत्‍सव का आयोजन 22 मार्च तक किया जाएगा। इस फिल्‍म महोत्‍सव में दिखाई जाने वाली फिल्में हंगेरियन सिनेमा पर आधारित होंगी। इस वर्ष के महोत्सव में 18 देशों की 67 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जो लगभग 20 भाषाओं में होंगी। इस अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव में हंगरी को केंद्र में रखा गया है। यह फिल्म हंगरी और भारत के बीच एक प्रतीकात्मक सांस्कृतिक सेतु का काम करेगी। इस महोत्‍सव में कई मशहूर हंगेरियन निर्देशकों की अवॉर्ड जीतने वाली फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

<><><> 

अकोला जिला पुलिस द्वारा विकसित “त्रिनेत्र” परियोजना को प्रतिष्ठित स्कोच पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुलिस अधीक्षक अर्चित चंदक के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल निवारक पुलिसिंग के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करती है। सार्वजनिक सुरक्षा और शासन में सुधार के लिए एक अभिनव मॉडल के रूप में इस परियोजना ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है।

<><><> 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में 200 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह स्तंभ क्षेत्र के सबसे ऊंचे ध्वज स्तंभों में से एक होगा, जिस पर 60 फुट लंबा और 40 फुट चौड़ा तिरंगा ध्वज फहराया जाएगा। यह पहल नागपुर नगर निगम और लोकमत मीडिया समूह द्वारा संयुक्त रूप से की गई है और इसका उद्देश्य एकता, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की लोकतांत्रिक भावना का प्रतीक बनना है।

<><><> 

Telangana power utilities created history by supplying the highest-ever electricity in a single day, delivering 341.08 Million Units (MU) of power. On 13 of this month at 11:17 AM, the state successfully met a peak demand of 18,228 MW. The increase in electricity demand and peak load is attributed to rising temperatures and higher agricultural power requirements. The Deputy Chief Minister Bhatti Vikramarka appreciated and specially congratulated the employees of all power utilities for maintaining uninterrupted power supply during this period of high demand.

<><><> 

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक फैला निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। इस प्रणाली और उच्च नमी के कारण आज दक्षिण बंगाल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। कल बीरभूम, पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान, बांकुरा और हुगली जिलों में कालबैसाखी जैसी बारिश हो सकती है। मंगलवार तक बारिश और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

<><><> 

Chennai is expected Partly cloudy sky. The minimum temperature wiil be around 24 degree Celsius and maximum will be around 32 degree.

Bengaluru is expected Mainly clear sky becoming partly cloudy towards afternoon or evening. The minimum temperature is expected to be 20 degree Celsius and maximum will be around 33 degree.

Hyderabad is expected fog Partly cloudy sky with haze.The temperature will hover between minimum of 20 degree and a maximum of 37 degree Celsius.

<><><> 

राजधानी में आज सुबह 5 बजे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिनभर  बादल छाए रहेंने का अनुमान लगाया है । आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

मुम्बई में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। 

कोलकाता में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, और मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

<><><> 

44 BC – Julius Caesar was assassinated on the Ides of March by a group of Roman senators led by Marcus Junius Brutus and Gaius Cassius Longinus, an event that accelerated the collapse of the Roman Republic and paved the way for the Roman Empire.

1493: महान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचा।

1892: पहली बार न्‍यूयॉर्क में ऑटोमेटिक बैलट मशीन का इस्तेमाल किया गया।

1877 – The first Test cricket match began at the Melbourne Cricket Ground between Australia and England. Charles Bannerman scored 165 runs the first century in Test cricket history and about two-thirds of Australia’s total.

2002: बार्सिलोना में 2002 में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू।

1985: पहला डोमेन नाम ‘सिम्बोलिक डॉट कॉम’ पंजीकृत किया गया।

1934 – Henry Ford reinforced his famous 5 US Dollars-a-day wage policy, which had originally been introduced in 1914 and became a landmark moment in modern labor standards and worker welfare.

1950 – India established the Planning Commission under Prime Minister Jawaharlal Nehru to guide national economic development through Five-Year Plans. The body was later replaced in 2015 by the NITI Aayog.

1975 – India defeated Pakistan 2-1 in the final of the 1975 Men’s Hockey World Cup in Kuala Lumpur under captain Ajit Pal Singh, securing India’s first and only Hockey World Cup title.

2011 – Protests escalated in Syria as part of the Arab Spring, eventually triggering the long and devastating Syrian Civil War.

2019 – Millions of students across more than 100 countries joined the Global Climate Strike, inspired by climate activist Greta Thunberg, making it one of the largest youth-led environmental protests in history.

<><><> 

राही मासूम रज़ाॉ

मैं समय हूं… और आज महाभारत की कथा सुनाने जा रहा हूं’. इन शब्दों को भला कौन भूल सकता है?, 90 के दशक में हिंदुस्तान का कोई ऐसा घर नहीं होगा, जिनके यहां रविवार को ये आवाज न सुनाई दी हो. इस पौराणिक धारावाहिक को लिखा था लेखक राही मासूम रज़ा ने, जिनकी स्याही से लिखे एक-एक अल्फाज का करिश्मा ऐसा था कि ‘महाभारत’ लोगों के घरों तक पहुंची। इससे पहले सिर्फ लोगों ने इसके बारे में पढ़ा ही था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिन्होंने दूरदर्शन पर आई ‘महाभारत’ को देश के घरों तक पहुंचाने का काम किया उन्होंने इसकी कहानी और डायलॉग लिखने से मना कर दिया था. जी हां, आपने सही पढ़ा। उनका तअल्लुक़ गांव गंगोली ज़िला ग़ाज़ीपुर से था। उनके वालिद बशीर हुसैन आबिदी साहब बहुत बड़े वकील थे।

We are remembering Rahi Masoom Reza was among the most inventive and versatile literary figures of the20th century. Adding ‘Rahi’ before hisname was, in itself, an unusual whim, but Rahi also insisted on the correctpronunciation of Reza, which is generally pronounced as ‘Raza’.His creativity flourishedwith equal ease in the realms of poetry, prose, cinema, and television. 

<><><> 

इस सफ़र में नींद ऐसी खो गई

हम न सोए रात थक कर सो गई

हाँ उन्हीं लोगों से दुनिया में शिकायत है हमें

हाँ वही लोग जो अक्सर हमें याद आए हैं

<><><> 

Remembering Major Sandeep Unnikrishnan on his birth anniversary, a brave soul who sacrificed his life during the 26/11 Mumbai att@cks. Awarded the Ashoka Chakra, he led the NSG operation at Taj Hotel with unmatched courage and selflessness. His heroism continues to inspire generations, reminding us of true patriotism and sacrifice. Saluting our real hero!

<><><> 

आज हम बात कर रहे हैं भारत की पहली महिला पायलट सरला ठकराल की, जिनकी उड़ान सिर्फ एक विमान की उड़ान नहीं थी, बल्कि भारतीय महिलाओं के आत्मविश्वास और सपनों की उड़ान थी। 15 मार्च 1914 को दिल्ली में जन्मी सरला ठकराल ने महज 21 साल की उम्र में वह कर दिखाया, जिसकी उस समय कल्पना भी बहुत कम लोग कर सकते थे। साल 1936 में, उन्होंने पायलट लाइसेंस प्राप्त किया और एक छोटे दो पंखों वाले विमान ‘जिप्सी मॉथ’ को उड़ाकर इतिहास रच दिया। सबसे खास बात यह थी कि उस दौर में भी उन्होंने पारंपरिक साड़ी पहनकर विमान उड़ाया। यह दृश्य उस समय के लिए बेहद असाधारण था, क्योंकि विमानन के कॉकपिट में आमतौर पर सिर्फ पुरुष ही दिखाई देते थे। सरला की यह उड़ान उस समय के समाज के लिए एक संदेश थी कि आकाश सिर्फ पुरुषों का नहीं, महिलाओं का भी है।सरला ठकराल की उपलब्धि ने आने वाली पीढ़ियों की महिलाओं के लिए नए रास्ते खोले।

We are also remembering SarlaThakral  India’s First Female Pilot WhoMade History Sarla Thakral became India’s first female pilot at just 21 yearsold in 1936, earning her flying license in British India. Trained under P.V.Sharma, she flew the Gypsy Moth aircraft, setting a benchmark for women inaviation. Her journey paved the way for female pilots worldwide and remains aninspiration for future generations! Sarla Thakral wasa pioneering Indian aviator who made history by becoming the firstIndian woman to fly an aircraft. She was born in 1914 andemerged as a symbol of courage, ambition, and women’s empowerment at a timewhen aviation was considered an exclusively male domain.Sarla Thakral achieved her historic milestone in 1936,when she earned an ‘A’ License fromthe Lahore Flying Club, allowing her to fly solo. She was just 21years old when she accomplished this remarkable feat.Dressed in a sari and determined to break social barriers, she proved thatIndian women were equally capable of excelling in technical and adventurousfields.

<><><> 

उनकी प्रेरणा से कई भारतीय महिलाओं ने विमानन क्षेत्र में कदम रखा और अपने सपनों को साकार किया। 15 मार्च 2008 को सरला ठकराल का निधन हो गया, लेकिन उनकी कहानी आज भी साहस, आत्मविश्वास और सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देती है।

<><><> 

Lester Young (1909 -1959) who was one of the most influential tenor sax players in the history of jazz. He came to prominence with the Count Basie band in Kansas City in the 1930s, and was rapidly recognized as an original talent who was playing in a new style all his own. At the time, the dominant tenor player was Coleman Hawkins. Whereas Hawkins made extensive use of arpeggios and lines that explored the nuances of the underlying harmony, Young typically played more “horizontal” lines, creating melodies that “told a story.” His phrasing, tone, and sense of swing conveyed a depth of emotion, intelligence, and humor that are as fresh today as ever. He never played the same solo twice. Young was known for his gentle manner, his distinctive way of dressing, including his signature Pork Pie Hat, his refusal to compromise his artistic principles, and his original vocabulary. He is credited with coining the nickname “Lady Day” for Billie Holiday, and with the use of the word “cool” as we use it to this day as in “play it cool.”

<><><>

मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट को बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक माना जाता है, वहीं उनकी बेटी आलिया भट्ट भी किसी से कम नहीं है। वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की वो सुपरस्टार है, जिन्होंने न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि लु्क्स से भी लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। महेश भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेबाक और नई कहानी पेश कर शोहरत कमाई, जो दर्शकों के दिलों से गहराई से जुड़ीं। 1970 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करते हुए, उन्हें ‘अर्थ’, ‘सारांश’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों से बड़ी पहचान मिली। इन फिल्मों को समीक्षकों ने भी सराहा और ये बॉक्स ऑफिस पर से भी सफल रहीं। भावनात्मक और सामाजिक विषयों को अपनी फिल्मों में पिरोने के लिए मशहूर भट्ट, बॉलीवुड के सबसे सम्मानित फिल्म निर्माताओं में से एक बन गए। अब उनकी बेटी आलिया भट्ट अपने पिता का नाम रौनश कर रही हैं।

आलिया भट्ट ने अब तक कुल 6 बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। अक्टूबर 2025 में ‘जिगरा’ (2024) के लिए जीता। उन्होंने ‘उड़ता पंजाब’, ‘राजी’, ‘गली बॉय’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए यह सम्मान मिल चुका है।

आइये फिल्म राजी का ये गीन सुना जाए जिसमें उनकी भूमिका को काफी सराहा गया।

<><><> 

Births

Happy Birthday Alia Bhatt one of the mostloved stars of this generation, she continues to impress audiences with herversatility and charm. She hasimpressed audiences with diverse and impactful performances in several movieslike Gangubai Kathiadwadi, Raazi, and many more. Her ability to portray complexemotions and strong characters made her one of the most respected actresses inBollywood. Alia Bhatt is one of the most prolific actresses of Indiancinema, who has consistently delivered memorable performances over many years.From being emotionally vulnerable in Highway to being a powerful mafia queen in Gangubai Kathiawadi and a brave citizen in Raazi, Bhatt never fails to captivate the audience withher remarkable roles. On the occasion of her birthday, revisit her seven fineroles.

<><><> 

अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की और इजाज़त दीजिए शगुन और फरहत नाज को। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

<><><> 

Most Read
View All arrow-right

No posts found.