दे सलामी इस तिरंगे को
जिससे हमारी शान है
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक दिल में जान है……….
देशभक्ति की भावना से तिरंगा फहरायें
देश की शान बढ़ाएं
नमस्कार, सुप्रभात, गुडमॉर्निंग! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्ड पर हम आपके साथ जुड़ चुके हैं न्यूज मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूं, मनोज और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी नीना अराकल मैथ्यू। नमस्कार, नीना।
Hello MANOJ and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 14th of AUG 2025.
<><><>
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्यासिवें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन शाम 7 बजे से आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित होगा। यह दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारित होगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगा।
<><><>
The Nation will celebrate the 79th Independence Day tomorrow with Prime Minister Narendra Modi leading the celebrations from the iconic Red Fort in Delhi. He will unfurl the National Flag and address the nation from the ramparts of the iconic monument. As the nation is making giant strides towards realising the Government’s vision of Viksit Bharat by 2047, the theme of this year’s celebrations is Naya Bharat. The celebrations will serve as a platform to commemorate the continuing rise of a prosperous, secure and bold Naya Bharat and provide renewed power to surge further ahead on the path to progress. The success of Operation Sindoor will be celebrated during the Independence Day Celebrations this year. Invitation cards are carrying the Operation Sindoor logo, as well as the water mark of Chenab bridge. Around five thousand special guests from different walks of life have been invited to witness the celebrations at Red Fort this year.
<><><>
इस बीच, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।
हमें हर घर तिरंगा फहराना। सभी देशवासियों से इस आंदोलन से जुड़ने का और इसका प्रचार प्रसार करने का भी आग्रह करता हूं। इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान 2 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है केंद्रीय मंत्रियों से लेकर उद्योग जगत और खेल जगत के लोग तथा आम नागरिक इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने-अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड के कोडरमा में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कठुआ में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ में अपने सरकारी आवास से तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। राजधानी दिल्ली में भी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सजाने जनकपुरी में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के हिस्से के रूप में लद्दाख ताइक्वांडो एसोसिएशन ने करगिल में तिरंगा रैली का आयोजन किया पुडुचेरी में पांडिचेरी विश्वविद्यालय में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई और गोवा के राष्ट्रीय प्रतियोगिकी संस्थान ने भी हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया। समाचार कक्ष से सरफिरोजी।
<><><>
President Droupadi Murmu will inaugurate the Summer Annuals of Amrit Udyan at Rashtrapati Bhawan this morning. It will be open to the public from Saturday from 10:00 AM to 6:00 PM. It will continue till 14th September.
The athletes and sportspersons will get special access to Amrit Udyan on 29th August to mark the National Sports Day and teachers on 5th September on the occasion of Teachers’ Day.
The Garden trail will include Bal Vatika, Herbal Garden, Bonsai Garden, Central Lawn, Long Garden, and Circular Garden. The entry to Amrit Udyan will be free of cost. The Udyan will remain closed on all Mondays for maintenance.
<><><>
भारत ने मॉडल और निर्माताओं की अनुमोदित सूची- ए.एल.एम.एम के अंतर्गत सूचीबद्ध सौ गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल निर्माण क्षमता में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह वर्ष 2014 में केवल दो दशमलव तीन गीगावाट थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में उपलब्धि बताया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विनिर्माण क्षमताओं और स्वच्छ ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने में भारत की सफलता को दर्शाता है।
इस उपलब्धि पर केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि उनका मंत्रालय एक मजबूत, आत्मनिर्भर सौर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है। श्री जोशी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के आत्मनिर्भर भारत दृष्टिकोण और वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म क्षमता के लक्ष्य की ओर देश के मजबूती के साथ आगे बढ़ने के मार्ग को प्रशस्त करता है।
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 2019 में ए.एल.एम.एम. आदेश पेश किया था। इसकी पहली सूची में आठ दशमलव दो गीगावाट क्षमता को सूचीबद्ध किया गया था। केवल चार वर्षों में, यह क्षमता बारह गुना से भी अधिक बढ़कर 100 गीगावाट हो गई है।
<><><>
The Supreme Court’s recent order on the stray dog menace in Delhi-NCR will be re-examined. The Chief Justice of India (CJI) has constituted a three-judge bench comprising Justices Vikram Nath, Sandeep Mehta, and N.V. Anjaria for the same. A hearing on the matter will take place today.
Earlier yesterday, CJI BR Gavai had said he would examine the ongoing issue relating to community dogs, after an advocate mentioned the matter, saying different benches of the Supreme Court have issued conflicting directions. The Bench had mandated relocating strays to shelters and prohibiting their release back into public spaces.
On August 11, a bench of Justices JB Pardiwala and R Mahadevan took a stern view of the stray dog menace and ordered the Delhi-NCR to start removing strays from all localities within eight weeks and house them in dedicated dog shelters to be set up by civic authorities.
<><><>
उत्तराखंड कैबिनेट ने आज सेना से लौटने के बाद पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में, मंत्रिमंडल ने यह मंजूरी दी।
यह आरक्षण राज्य सरकार के अधीन सेवाओं में समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों से संबंधित है। पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट दी जाएगी। इसके अलावा, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी।
<><><>
Russian Foreign Minister Sergei Lavrov will hold a meeting with External Affairs Minister (EAM) Dr. S Jaishankar in Moscow on August 21, Russian Foreign Ministry said. The two leaders will discuss key issues on bilateral agenda and key aspects of cooperation within international frameworks. The meeting follows National Security Advisor (NSA) Ajit Doval’s recent visit to Moscow, where he met Russian President Vladimir Putin, Russia’s First Deputy Prime Minister Denis Manturov and Russia’s Secretary of the Security Council Sergei Shoigu. The upcoming meeting between EAM Jaishankar and Lavrov comes after their talks on the sidelines of the Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Foreign Ministers’ Meeting on July 15. Russian President Vladimir Putin is also expected to visit India following an invitation from Prime Minister Narendra Modi.
<><><>
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कड़ी चेतावनी देते हुए धमकी दी है कि अगर रूस, यूक्रेन में शांति स्थापित करने में बाधा डालता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने संकेत दिया कि अगर शुक्रवार को अलास्का में उनकी निर्धारित बैठक में कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। हालाँकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इसके क्या परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह वार्ता संभावित दूसरी बैठक के लिए एक कदम साबित होगी, जिसमें इस बार यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की भी शामिल होंगे।
इस बीच, रूस के राष्ट्रपति के कार्यालय- क्रेमलिन ने अपने रुख में नरमी के कोई संकेत नहीं दिखाए हैं। रूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एलेक्सी फादेव ने दोहराया कि रूस की माँगें पिछले साल से अ-परिवर्तित हैं।
<><><>
खेल खबर–
जी मनोज खेलों की दुनिया में सबसे पहले बात कल हुई भारतीय ओलंपिक संघ की विशेष आम बैठक की। बैठक के दौरान वर्ष 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए देश की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी है। अगर भारत को मेजबानी मिलती है तो खेलों का आयोजन अहमदाबाद में किया जाएगा। बोली के दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट की आम सभा नवंबर के अंतिम सप्ताह में ग्लासगो में मेजबान देश का फैसला करेगी। भारत ने 2010 में आखिरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। तब दिल्ली में खेलों का आयोजन किया गया था। उम्मीद है कि देश एक बार फिर राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर विश्व में अपना परचम लहरायेगा। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने इस पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
और, मनोज अगर बात करे क्रिकेट की तो भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है। रैंकिंग में भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पहले स्थान कायम है, वहीं, विराट कोहली चौथे स्थान पर है। गेंदबाजी में कुलदीप यादव दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा भारत के गुलवीर सिंह, बुडापेस्ट में पुरुषों की 3 हजार मीटर दौड़ की गैर ओलंपिक स्पर्धा में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात मिनट 34 दशमलव 49 सेकंड का समय लेकर अपने ही पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड दिया। गुलवीर ने पुरुषों की 5 हजार मीटर और 10 हजार मीटर में भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। वो 5 हजार मीटर और 10 हजार मीटर दौड़ में मौजूदा एशियाई चैंपियन भी हैं। गुलवीर सिंह 13 से 21 सितंबर तक तोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 5 हजार मीटर दौड़ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। उम्मीद है कि गुलवीर आने वाले प्रतियोगिताओं मे और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मनोज , खेलों की दुनिया से बस आज इतना ही
<><><>
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के समाचार-
CHENNAI
The Madras Teaching learning centre of IIT is launching a training program on science, technology, engineering and maths for college faculty who are teaching UG and PG science courses. The training will be conducted over a period of nine days from August 22 to 30, with each batch comprising 50 participants. Faculty members teaching physics, chemistry, maths, bio technology are eligible to apply. Prof. Edamana Prasad, Chairman of TLC said that the program is designed to elevate teaching effectiveness, enrich student learning experiences and cultivate an engaged and inspired academic environment. Its objectives include strengthening student performance and encouraging higher enrolment in STEM disciplines. Faculty members from both public and private colleges are eligible to participate. The free training program is organised under the Malaviya Mission Teacher Training Program.
<><><>
दिल्ली
दिल्ली नगर निगम, शाहदरा उत्तरी ज़ोन ने कल दिल्ली को कूड़े से आज़ादी अभियान के अंतर्गत गोकुलपुर ड्रेन की व्यापक सफाई की। इसके साथ ही सिग्नेचर ब्रिज पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के उपरांत, उपायुक्त शाहदरा उत्तरी क्षेत्र, कर्नल अभिषेक कुमार के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश पूरे उत्साह के साथ दिया गया। इस अभियान में शाहदरा उत्तरी ज़ोन के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय नागरिक और सफाईकर्मी शामिल रहे।
<><><>
Bengaluru
The Hubli Tigers achieved a remarkable last over victory against the Bengaluru Blasters in the Maharaja Trophy KSCA T20 tournament at the Srikantadatta Narasimharaja Wadiyar Stadium in Mysuru yesterday. The ferocious second consecutive century by Mohammed Taha and explosive finish from Shivkumar Rakshith hoisted Hubli Tigers to the victory pedestal. The Bengaluru Blasters piled up season’s high of 225 runs after Rohan Patil’s fluent 80 runs in 43 balls. However Hubli Tigers infused by the strength of a century by Mohammed Taha surpassed Blasters to win the match by two wickets.
<><><>
महाराष्ट्र
हर घर तिरंगा’ अभियान- मुंबई
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत, बृहन्मुंबई नगर निगम -बीएमसी स्वतंत्रता दिवस से पहले, 2 से 15 अगस्त 2025 तक शहर भर में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नागरिकों से आग्रह है कि वे अपने घरों में तिरंगा फहराएँ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों, साइकिल और बाइक रैलियों, मार्च, प्रदर्शनियों, प्रतियोगिताओं और स्वच्छता अभियानों जैसी गतिविधियों में भाग लें। नागरिक www.harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी या तस्वीरें भी अपलोड कर सकते हैं और अभियान में सहयोग के लिए स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं।
<><><>
Hyderabad
In Telangana, heavy rain that lashed parts of the state, including Hyderabad, yesterday caused disruption to flight operations at the Rajiv Gandhi International Airport (RGIA). Airport authorities informed that eight flights were cancelled, while 11 diverted flights that could not land due to inclement weather landed in Hyderabad later in the evening. The cancellations involved four arrivals and four departures. The affected incoming flights were from Ahmedabad, Chennai, Patna, and Kochi. Outbound flights that were cancelled to the same destinations.
The 11 diverted flights were rerouted to airports in Vijayawada, Bengaluru, and Tirupati before being cleared to land in Hyderabad once weather conditions improved.
<><><>
कोलकाता
केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण -सीजेडए ने कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में ज़मीन की कथित बिक्री और जानवरों की तस्करी के मामले की जाँच शुरू कर दी है। इस मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका -पीएलआई दायर की गई थी। अदालत में हुई सुनवाई के दौरान, सीजेडए ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजॉय पाल और न्यायमूर्ति स्मिता दास दे की खंडपीठ को सूचित किया कि याचिकाकर्ता ने इस मामले में सीजेडए का पूरक हलफनामा दायर नहीं किया है।
अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी। भारतीय जनता पार्टी -भाजपा ने पहले कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में ज़मीन की अवैध बिक्री और जानवरों की तस्करी का मुद्दा उठाया था। इस चिड़ियाघर से कथित तौर पर 321 जानवरों की तस्करी की गई थी।
<><><>
Chennai is expected to have a Generally cloudy sky with moderate rain. The minimum temperature was 26 degree Celsius and maximum will be around 30 degree.
Bengaluru is expected to have a Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 20 degree Celsius and maximum will be around 26 degree.
Hyderabad is expected to have a Generally cloudy sky with Heavy rain. The temperature will hover between minimum of 24 degree and a maximum of 30 degree Celsius.
दिल्ली में आज बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मुम्बई में आज बादल छाए रहेंगे और मूसलाधार वर्षा होने की आशंका है।अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कोलकाता में एक या दो बार गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
<><><>
इतिहास –
1862- Bombay High Court was established for Maharashtra, Goa, Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu territory. This court has benches at Nagpur, Panaji and Aurangabad.
1968 – मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।
1971 – बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
1896- Gandhiji published “The Green Pamphlet” at Rajkot and then toured to Bombay, Madras, Poona and Calcutta educating Indians in regard to grievances of South African Indians.
1920 – बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
1936 – बर्लिन में पहला ओलम्पिक बास्केटबॉल खेल हुआ।
1942- Usha Mehta, freedom fighter, started broadcasting from a secret transmitter on the wave length of 42.84 meters. This channel was used for freedom movement telecasts.
1947- Sir Harilal Jekisundas Kania was appinted as the Chief Justice of India.
1862 – बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।
1947- Pakistan was partitioned from India. Gandhiji hailed the following day as one of rejoicing for deliverance from British bondage.
1917 – चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1954- ‘State Carrom Association’ was established in Mumbai.
1980- Centre nationalizes Maruti company.
1987- Bharat Ratna, India’s highest award, was given to Khan Abdul Gaffar Khan (1890-1988), Frontier Gandhi. He is the first non-Indian to receive this honour.
<><><>
पुण्यतिथि, जन्म दिन या जन्म दिवस –
आज पुण्यतिथि है राकेश झुनझुनवाला की। उनका जन्म- 5 जुलाई, 1960 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ था। (मृत्यु- 14 अगस्त, 2022) वे भारत के निवेशक और शेयर व्यापारी थे। भारत के ‘बिग बुल’ और ‘वारेन बफेट’ कहलाये जाने वाले राकेश झुनझुनवाला शेयर बाज़ार के बेहतरीन निवेशक थे। बचपन से ही इनकी रुचि निवेशक एवं शेयर बाजार में थी, जिसकी वजह से अपने शुरुआती दौर में उन्होंने बिज़नेस में 5000 रुपया लगाकर उसको 18, 000 करोड़ तक पंहुचा दिया और भारत के 48वें नंबर के सबसे अमीर ब्यक्ति बन गए। राकेश झुनझुनवाला ‘रेयर इन्टरप्राइजेस’ के नाम से स्टॉक ट्रेडिंग फर्म चलाते थे, जहाँ से वह स्वयं कार्य संभालते थे।
<><><>
आज पुण्यतिथि है शम्मी कपूर की। उनका जन्म: 21 अक्टूबर, 1931 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। (मृत्यु: 14 अगस्त, 2011) वे हिंदी सिनेमा के 1950-60 के दशक में सदाबहार अभिनेता थे। शम्मी का वास्तविक नाम शमशेर राज कपूर था। अपनी विशिष्ट याहू शैली के कारण बेहद लोकप्रिय रहे हिंदी फ़िल्मों के पहले सिंगिंग-डांसिग स्टार शम्मी कपूर रंगमंच के जाने-माने अदाकार और फ़िल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे थे। शम्मी कपूर ने वर्ष 1953 में फ़िल्म ‘ज्योति जीवन’ से अपनी अभिनय पारी की शुरुआत की। वर्ष 1957 में नासिर हुसैन की फ़िल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ में जहां अभिनेत्री अमिता के साथ काम किया वहीं वर्ष 1959 में आई फ़िल्म ‘दिल दे के देखो’ में आशा पारेख के साथ नजर आए। आप की मुख्य फ़िल्में हैं-‘ब्रह्मचारी’, ‘प्रोफेसर’, ‘चार दिल चार राहें’, ‘रात के राही’, ‘चाइना टाउन’, ‘दिल तेरा दिवाना’, ‘कश्मीर की कली’ और ‘ब्लफमास्टर’ आदि।
<><><>
Halle Maria Berry Halle Maria Berry (/ˈhæli/ HAL-ee; born Maria Halle Berry; August 14, 1966) is an American actress. Her breakthrough film role was in the romantic comedy Boomerang (1992), alongside Eddie Murphy, which led to roles in The Flintstones (1994) and Bulworth (1998) as well as the television film Introducing Dorothy Dandridge (1999), for which she won a Primetime Emmy Award and a Golden Globe Award. Berry took on high-profile roles such as Storm in four installments of the X-Men film series (2000–2014), the henchwoman of a robber in the thriller Swordfish (2001), Bond girl Jinx in Die Another Day (2002), and the title role in the much-derided Catwoman (2004). Here’s an excerpt from her movie; Kidnap.
<><><>
पेट आदमी को तरह-तरह के आदमियों में बाँट देता है
और फिर उनके साथ चस्पाँ हो जाती है
तरह-तरह की नैतिकताएँ
कर्त्तव्य, देश, राष्ट्र, शांति-व्यवस्था की विस्मयकारी कथाएँ
आदमी के इस बँटवारे की एक ख़ास पहचान है वर्दी
जो शुरू के दिनों में उत्तेजक लगते हुए भी
अजीब लगती है
बेहद कष्टप्रद, एक जैसे मोटे ख़ाकी कपड़ों को चढ़ाना
पट्टा कसना, नंबर चिपकाना
जैसे हवा को बोतल में बंद कर दे पहाड़ की चुप्पी
ये रचना थी चंद्रकांत देवताले की………….
आज पुण्यतिथि है चंद्रकांत देवताले की। उनका जन्म- 7 नवंबर, 1936 को जौलखेड़ा, बैतूल, मध्य प्रदेश में हुआ था। (मृत्यु- 14 अगस्त, 2017) वे प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार थे। वह देश की 24 भाषाओं में विशेष साहित्यिक योगदान के लिए प्रख्यात साहित्यकारों में शामिल थे। चंद्रकांत अपनी कविता की सघन बुनावट और उसमें निहित राजनीतिक संवेदना के लिए जाने जाते थे। वे ‘दुनिया का सबसे ग़रीब आदमी’ से लेकर ‘बुद्ध के देश में बुश’ तक पर कविताएं लिखते थे। देवताले वंचितों की महागाथा के कवि थे, जिन्होंने अपनी रचनाओं में दलितों, वंचकों, आदिवासियों, शोषितों को जगह दी। उनकी कविताओं में न्याय पक्षधरता के साथ साथ ग्लोबल वार्मिंग जैसी आधुनिक चुनौतियों पर भी विमर्श दिखता है। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार (2012), कविता समय सम्मान (2011) और भवभूति अलंकरण (2003) से सम्मानित किया गया था।
<><><>
David Van Cortlandt Crosby (August 14, 1941 – January 19, 2023) *was* an American singer, guitarist, and songwriter. In addition to his solo career, he was a founding member of both the Byrds and Crosby, Stills & Nash. Crosby joined the Byrds in 1964. They got their first number-one hit in April 1965 with a cover of “Mr. Tambourine Man” by Bob Dylan. Crosby appeared on the Byrds’ first five albums and produced the original lineup’s 1973 reunion album.
<><><>
आज जन्मदिन है जॉनी लीवर का। उनका पूरा नाम- जॉन प्रकाश राव है। उनका जन्म- 14 अगस्त, 1957, प्रकाशम, आंध्र प्रदेश में हुआ है। वे भारतीय हास्य अभिनेता हैं। उन्हें फ़िल्म अभिनेताओं की मिमिक्री करने में महारत हासिल है। वह हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। जॉनी लीवर भारत के पहले स्टैंड कॉमेडियन हैं। उन्हें अब तक 13 बार फ़िल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जॉनी लीवर बॉलीवुड में अब तक साढ़े तीन सौ से अधिक फ़िल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी पहली सफल फ़िल्म बाज़ीगर थी। इसके बाद उन्होंने बहुत सी फ़िल्मों सहायक हास्य कलाकार के रूप में अभिनय किया।
<><><>
Unnikrishnan Bhaskaran (born 14 August 1970) is an Indian film director, screenwriter and distributor who works in the Malayalam film industry. His film Annum mazhaaayirunnu won six Kerala State television awards. His most notable directorial works include Madambi and Grandmaster. Enjoy listening to this song from Madambi
Kalayanakacheri…
<><><>
आज जन्मदिन है सुनिधि चौहान का। उनका जन्म 14 अगस्त 1983 को नई दिल्ली में हुआ है। वे एक भारतीय पार्श्वगायिका है जो हिन्दी गीतों को गाने के लिए लोकप्रिय है। उन्होंने मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, असमिया और गुजराती फ़िल्मों में भी दो हजार से अधिक गीत गाए हैं। चौहान ने गायन की शुरुआत चार वर्ष की आयु से की और एक स्थानीय टीवी मेज़बान ने उनकी इस प्रतिभा को देखा। उन्होंने दो स्टार स्क्रीन पुरस्कार, दो आइफा पुरस्कार और एक ज़ी सिने पुरस्कार जीते हैं।
<><><>