नमस्कार श्रोताओं! बहुत-बहुत स्वागत, अभिनंदन आप सभी का आकाशवाणी के गोल्ड चैनल पर कार्यक्रम आज सवेरे में। समय है सात बजकर 30 मिनट और 20 अप्रैल, 2024 रविवार की नई सुबह में अब तक के प्रमुख समाचार तथा बहुत सी रोचक जानकारी को लेकर हम, एक बार फिर हाजिर हैं। आइए आगाज करते हैं कार्यक्रम आज सवेरे का। और आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूँ निखिल कुमार और सायरा मुजतबा मेरे साथ हैं। Good morning सायरा।
Hello NIKHIL and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our forever exciting, daily news magazine programme, Aaj Savere — where in the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 20th April 2024. So, let’s begin with the headlines.
<><><>
Scrutiny of nomination papers for the third phase of Lok Sabha elections will take place today. The filing of papers for the phase ended last evening. 94 Parliamentary seats in 10 States and two Union Territories will go to polls in this phase on the 7th of May. Monday is the last day for the withdrawal of candidature.
Filing of nominations for the fourth phase of Lok Sabha polls began on Thursday. 96 Parliamentary seats spread over nine States and a Union Territory will go to polls in this phase on the 13th of May. Simultaneously, notification was issued for single-phase Assembly elections in Andhra Pradesh for 175 seats and the first phase of Assembly polls in Odisha for 28 constituencies.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने वोट डालने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
<><><>
A high voter turnout of over 62.37 per cent was reported in the 102 Lok Sabha seats which went to polls in the first phase of the Lok Sabha elections yesterday. Polling remained largely peaceful with voters from various walks participating enthusiastically despite the heat wave in a dazzling display of civic responsibility and pride.
A total of 1,625 candidates were in the fray in this phase. Senior BJP leaders and Union Ministers Nitin Gadkari, Sarbananda Sonowal, Kiren Rijiju, Dr Jitendra Singh, Sanjeev Balyan and as well as BJP leaders Tamilisai Soundararajan and Jitin Prasada, and Congress leaders Gaurav Gogoi, Karti Chidambaram and Nakul Nath and DMK’s Dayanidhi Maran are prominent faces whose political fate were sealed in the EVMs yesterday.
The Election Commission has thanked voters and the entire election machinery. Fifty-six villages in Chhattisgarh’s Bastar and Shompen tribe of Great Nicobar voted for the first time. The Shompen tribe are the indigenous people of the interior of Great Nicobar Island and are designated as a Particularly Vulnerable Tribal Group. A large number of first-time voters also participated enthusiastically.
Polling was seamless, based on meticulous planning and execution by the Commission and its officials on the field.
<><><>
जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों- डोडा, कठुआ, किश्तवाड, रामबन और उधमपुर में खराब मौसम के बावजूद कल मतदान जारी रहा। उधमपुर, कठुआ लोकसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस क्षेत्र में लगभग 68 दशमलव 27 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। पांच जिलो में 16 लाख 23 हजार मतदाताओं के लिए 2 हजार 6 सौ 37 मतदान केन्द्र बनाए गये थे। ग्यारह हजार से अधिक मतदानकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए।
<><><>
North Korea today said that it has conducted test of a “super-large” cruise missile warhead and a new anti-aircraft missile in a western coastal area as it expands military capabilities in the face of deepening tensions with the United States and South Korea. North Korean state media said the tests attained an unspecified “certain goal.”
North Korea conducted a similar set of tests in February, but at the time did not specify the names of the cruise missile or the anti-aircraft missile, indicating it was possibly seeing technological progress after testing the same system over weeks.
North Korean state media insisted that the tests were part of Pyongyang’s regular military development activities.
Tensions on the Korean Peninsula are at their highest in years, with North Korean leader Kim Jong Un dialing up his weapons demonstrations, which have included more powerful missiles aimed at the U.S. mainland and US targets in the Pacific.
<><><>
जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के लिए ईरान पर नए प्रतिबंधों की चेतावनी दी है। उन्होंने दोनों पक्षों से संघर्ष से बचने का आग्रह किया है। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने इटली के कैपरी में औद्योगिक देशों के मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नवीनतम घटनाक्रम को संबोधित करने के लिए तीन दिवसीय बैठक का एजेंडा बदल दिया गया है। इससे पहले इज़राइल ने अपने पर किये गये हमले के जवाब में ईरान पर हमला किया।
<><><>
अमरीका ने इज़राइल के कट्टर दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री के एक सहयोगी और दो संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया। इन पर उपनिवेशवादी हिंसा के आरोपी इज़राइली नागरिकों के लिए धन जुटाने का आरोप है। अमरीका ने दक्षिणपंथी समूह लेहावा के संस्थापक और नेता बेन-सियोन गोपस्टीन पर भी प्रतिबंध लगाए हैं, जो गैर-यहूदियों के साथ यहूदियों के एकीकरण का विरोध करते हैं और धर्म और राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अरब देशों के खिलाफ आंदोलन करता है। अमरीका ने एक ऑनलाइन धन उगाहने वाले अभियान माउंट हेब्रोन फंड और क्राउडफंडिंग वेबसाइट श्लोम असिराइच पर भी प्रतिबंध लगाया है।
<><><>
अमरीका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए मिसाइल-योग्य वस्तुओं की आपूर्ति करने वाली 4 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया। अमरीकी विदेश विभाग ने बताया कि यह कंपनियां चीन की शीआन लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड और ग्रैनपेक्ट कंपनी लिमिटेड और बेलारूस की मिन्स्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट हैं। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि यह संस्थाएं नरसंहार के हथियारों के प्रसार में लगी हुई हैं।
<><><>
In IPL Cricket, Lucknow Super Giants defeated Chennai Super Kings by eight wickets in Lucknow last night. Chasing a target of 177 runs, Lucknow overhauled the score in 19 overs, posting 180 runs for the loss of two wickets
Today, Delhi Capitals will take on Sunrisers Hyderabad in Delhi. The match will start at 7.30 PM.
<><><>
भारतीय रेलवे ने इस महीने की 14 से 16 तारीख के बीच तीन दिनों की अवधि में 2 करोड़ 86 लाख किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय की है। भारतीय रेलवे गर्मियों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 1 अप्रैल से 30 जून के बीच विशेष रेलगाडियों के नौ हजार एक सौ 11 अतिरिक्त फेरे चला रही है।
<><><>
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में भीषण गर्मी का अनुमान व्यक्त किया है। ओडिसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक तमिलनाडु में मंगलवार तक लू की स्थिति बनी रहेगी।
<><><>
आज सवेरे में अब प्रमुख महानगरों से जुड़ी प्रमुख खबरें।
In Tamil Nadu, State Home Secretary P.Amudha has issued an order to cut a day’s casual leave or earned leave from the leave account of staff members of home and prohibition and excise department if they have not voted. The Secretary instructed that everyone should cast their votes without fail. All the second level officers are instructed to ensure that the staff members under their control exercise their franchise.
<><><>
After the last day to file nominations ended yesterday for the third phase of Lok Sabha elections, there are 337 candidates in fray for the 14 seats in Karnataka. According to the statistics released by the Chief Electoral Office yesterday , 309 male and 28 female candidates have filed 503 nominations since April 12th, when the filing began for this phase. The highest number of 40 candidates have filed nominations from Davangere and the least, which is 11 from Bellary, the seat reserved for Scheduled Tribes. The last date to withdraw the nominations is April 22 and the election will be held on May 7th. For the by-election to the Shorapur assembly seat too yesterday was the last day to file nominations. Seven candidates have filed the nominations to contest from the seat including Congress, BJP, Samajwadi Janata Party and four Independents.
<><><>
In Telangana, eight persons filed their nominations in Hyderabad yesterday on the second day of filing nominations. Out of the eight people, six persons filed for Secunderabad constituency while two have filed for Hyderabad constituency. Union Minister and BJP state President G Kishan Reddy, T Padma Rao from Bharat Rashtra Samithi, B Sunitha Rani from Socialist Party (India), are among who filed nomination papers for Secunderabad Lok sabha Constituency. For Hyderabad constituency, All India Majlis-EIttehadul Muslimeen (AIMIM) chief Asaduddin Owaisi and an Independent have filed nominations for Hyderabad Constituency. Nominations will be received till 3 pm on April 25. Meanwhile, Hyderabad District Election Officer (DEO) and GHMC Commissioner Ronald Rose said that prior permission should be obtained for political meetings and rallies.
<><><>
राजधानी दिल्ली में अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं।
इसी कड़ी में कल उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने अपने लोकसभा क्षेत्र के खजूरी क्षेत्र में आयोजित एक सामाजिक बैठक में हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने बुराड़ी क्षेत्र में भी लोगों से जनसम्पर्क किया। वहीं, नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने पूर्वी किदवई नगर में एक बैठक में हिस्सा लिया।
इसके अलावा, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने पटपड़गंज गॉव में पदयात्रा की। आप पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने कल पटेल नगर में सुबह की सैर के दौरान लोगों से मुलाकात की।
वहीं, चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल ने रामलीला मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा। दिल्ली में छठे चरण के तहत मतदान के लिए 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी और मतदान 25 मई को होगा।
<><><>
प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान से वक़्फ़ बोर्ड नियुक्ति मामले में बृहस्पतिवार को देर रात तक पूछताछ की। अमानतुल्लाह खान बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे थे, जहां निदेशालय के अधिकारियों ने उनसे लगभग 13 घंटे पूछताछ की। आम आदमी पार्टी विधायक पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में 32 लोगों की अवैध रूप से नियुक्ति की है।
<><><>
दिल्ली चुनाव आयोग ने अपनी स्वीप पहल के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कल राजधानी के लाडपुर गांव में फुटबॉल मैच का आयोजन किया। इस मैच में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। मैच के विजेताओं को पुरस्कार आज दिया जाएगा। इस अवसर पर आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
वहीं, चुनाव आयोग कार्यालय द्वारा रोहिणी क्षेत्र के एक स्कूल में ड्राईंग प्रतियोगिता और त्रिनगर क्षेत्र में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
<><><>
दिल्ली भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ कल राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हिंदू नववर्ष समारोह का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में देश के 31 महामंडलेश्वर समेत पांच हजार से अधिक संत महात्मा शामिल होंगे।
<><><>
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण 25 अप्रैल से शुरू होगा। विद्यार्थी 25 मई तक अपना पंजीकरण कर सकेंगे। इसके बाद दाखिले का दूसरा चरण शुरू होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन एडमिशन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि इस वर्ष स्नातकोत्तर के लिए कुल 13 हजार 500 सीटें हैं। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में इस वर्ष हिन्दू स्टडीज़, पब्लिक हैल्थ, चाइनीज स्टडीज़, कोरियन स्टडीज़ और मास्टर इन फ़ाइन आर्ट्स जैसे पाठ्यक्रमों को भी शामिल किया गया है।
<><><>
गर्मी के मौसम के दौरान अधिक ट्रेनों की यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए पनवेल-नांदेड़ के बीच अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। पनवेल-हजूर साहिब नांदेड़ ग्रीष्मकालीन स्पेशल पनवेल और हजूर साहिब नांदेड़ के बीच चलेंगी और कल्याण, इगतपुरी, नासिक, मनमाड, नागरसोल, रोटेगांव, लासूर, औरंगाबाद, जालना, परतूर, सेलु, मानवत, परभणी और पूर्णा पर रुकेंगी। विशेष ट्रेन संख्या 07626 की बुकिंग आज से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
<><><>
मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राम करण यादव ने शुक्रवार को पुणे-मुंबई मार्ग पर कर्जत-लोनावाला खंड का व्यापक प्री-मानसून निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने ट्रैक और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों का निरीक्षण किया, चट्टान गिरने/भूस्खलन के कारणों पर महत्वपूर्ण जानकारी को समझने और पहाड़ी की स्थिरता के लिए उपचारात्मक उपायों की योजना बनाने के लिए पहाड़ी की चोटी और पहाड़ी ढलान का निरीक्षण किया।
<><><>
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कल कूचबिहार में दो अलग-अलग घटनाओं में राजपुर थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति और लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है। अधिकारी ने यह भी बताया कि कुल 12 गिरफ्तारियां की गई हैं जिनमें से 10 निवारक और 2 विशिष्ट हैं। सी-विजिल ऐप सहित निर्वाचन आयोग को प्राप्त शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। आयोग को कूचबिहार से 296, अलीपुरद्वार से 162 और जलपाईगुड़ी से 125 शिकायतें मिलीं।
<><><>
दिल्ली में दिन के समय तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वहीं मुंबई का आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बात करें कोलकाता की तो… गर्मी की लहर रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Chennai is expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature is 29 degrees Celsius and maximum will be around 36 degrees.
Bengaluru is expected to have a Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The minimum temperature is 23 degrees Celsius and maximum will be around 36 degrees.
Hyderabad is expected to have Rain or thundershowers which would occur towards afternoon or evening. The temperature will hover between a minimum of 27 degrees and a maximum of 39 degrees Celsius.
<><><>
1611: MacbethSimon Forman recorded the first known performance of Shakespeare’s tragedy Macbeth at the Globe Theatre in London.
1999 – जर्मन के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द प्रेसिडेंशियल मेडल आफ़ फ़्रीडम’ से सम्मानित।
1792 : Austria faced conflict with France, initiating the French Revolutionary Wars.
1841 : Edgar Allan Poe’s story, “The Murders in the Rue Morgue,” first appears in Graham’s Lady’s and Gentleman’s Magazine. The tale is generally considered to be the first detective story.
2006 – भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
2008 – महाराष्ट्र भाजपा के नेता व राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
1862 : The first pasteurisation test was completed on this day in 1862, by Frenchmen Louis Pasteur and Claude Bernard. Pasteurization utilizes heat to destroy organisms which would produce illnesses, or which would produce alterations in certain foods. The process is generally applied to milk, however, it was initially developed for alcoholic products.
1898 : President William McKinley asks Congress to declare war on Spain on this day.
2011 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने 20 अप्रॅल, 2011 बुधवार को तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया।
2012- अमेरिकी मीडिया ने भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है।
<><><>
आज पुण्यतिथि है गौरीशंकर हीराचंद ओझा की। वे भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे। इन्हें इतिहास, पुरातत्त्व और प्राचीन लिपियों में विशेषज्ञता प्राप्त थी। वर्ष 1937 में ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ ने उन्हें ‘डी.लिट’ की उपाधि से सम्मानित किया था। ओझा जी आधी शताब्दी तक ज्ञान के प्रकाश स्तम्भ के रूप में खड़े थे। वे भारत के अतीत का मार्ग टटोलने में निरन्तर आलोक पाते रहे। सिरोही राज्य, सोलंकियों तथा राजपूताने के इतिहास के साथ-साथ आपने इतिहास तथा अन्य विषयक कई ग्रंथ लिखे। उनकी मुख्य रचनाएँ ‘भारतीय प्राचीन लिपि माला’, ‘मध्यकालीन भारतीय संस्कृति’, ‘सोलंकियों का इतिहास’, ‘पृथ्वीराज विजय’, ‘कर्मचंद वंश’ तथा ‘राजपूताना का इतिहास’ हैं।
<><><>
Pandit Pannalal Ghosh (Bengali: পান্নালাল ঘোষ; 24 July 1911 – 20 April 1960), also known as Amal Jyoti Ghosh, was an Indian flute (bansuri) player and composer. He was a disciple of Allauddin Khan, and is credited with popularizing the flute as a concert instrument in Hindustani classical music and also the “Pioneer of Indian Classical Flute”.
आज ही पुण्यतिथि है पन्नालाल घोष की। वे भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक थे। पंडित पन्नालाल घोष “बांसुरी के मसीहा” नयी बांसुरी के जन्मदाता और भारतीय शास्त्रीय संगीत का युगपुरुष जिसने लोक वाद्य बाँसुरी को शास्त्रीय के रंग में ढालकर शास्त्रीय वाद्य यंत्र बना दिया। पन्नाबाबू शास्त्रीय बांसुरी के जन्मदाता हैं और उन्हें “बांसुरी का मसीहा” कहना समीचीन होगा। जिन्हें बांसुरी को लोक वाद्य से शास्त्रीय वाद्य यंत्र के रूप में स्थापित करने का श्रेय जाता हैं। 1938 में पन्नालाल घोष ने यूरोप का दौरा किया और वे उन आरंभिक शास्त्रीय संगीतकारों में से एक थे जिन्होंने विदेश में कार्यक्रम पेश किया।
<><><>
आज ही पुण्यतिथि है कोमल कोठारी की। वे राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित थे। इन्हें ‘भारत सरकार’ द्वारा सन 2004 में कला के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था। ये कोमल कोठारी जी के परिश्रम का ही परिणाम था कि 1963 में पहली बार मंगणियार कलाकारों का कोई दल राजधानी दिल्ली गया और वहाँ जाकर मंच पर अपनी प्रस्तुति दे सका। कोमल कोठारी द्वारा राजस्थान की लोक कलाओं, लोक संगीत एवं वाद्यों के संरक्षण, लुप्त हो रही कलाओं की खोज एवं उन्नयन तथा लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने हेतु बोरूंदा में रूपायन संस्था की स्थापना की गई थी। विभिन्न प्रकार के काम कर चुकने के बाद कोमल कोठारी 1958 में अन्ततः ‘राजस्थान संगीत नाटक अकादमी’ में कार्य करने लगे और अगले चालीस सालों तक उन्होंने एक जुनून की तरह राजस्थान के लोक संगीत को रिकॉर्ड करने और संरक्षित करने का बीड़ा उठा लिया। वर्ष 1959-1960 के दौरान वे कई बार जैसलमेर गए और लांगा और मंगणियार गायकों से मिले। उनके काफ़ी समझाने-बुझाने के बाद वे 1962 में पहली बार इन लोगों के संगीत को रिकॉर्ड कर पाने में कामयाब हुए।
<><><>
आज ही पुण्यतिथि है बाबूलाल गोवर्धन जोशी की। वे हॉकी के खेल से सम्बंधित प्रसिद्ध सांख्यिकीविद और इतिहासकार थे। वह भारत सहित दुनिया भर के हॉकी खिलाड़ियों के इतिहास और उनके आंकड़ों की जानकारी को सिलसिलेवार ढंग से सहेज कर रखने वाले व्यक्ति थे। हॉकी से जुड़ा कोई भी रिकॉर्ड जो कहीं न मिले वह बाबूलाल गोवर्धन जोशी के पास मिलता था।
<><><>
Together, he and Naushad became one of the most sought after composer/lyricist duos in the industry. Among the scores they churned out together, are those of Deedar (1951), Baiju Bawra (1952), Mother India (1957), and Mughal-e-Azam (1960), that stand out. Other films they scored together include Dulari (1949), Shabab (1954), Ganga Jamuna (1961), and Mere Mehboob (1963).
<><><>
आज ही पुण्यतिथि है किशोर नंदलास्कर की। वे बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के अभिनेता थे। उन्होंने वैसे तो कई सारी फिल्मों में काम किया, लेकिन वह फिल्म ‘जिस देश में गंगा रहता है’ में ‘सन्नाटा’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए। इस फिल्म में वह गूंगे और बहरे का किरदार निभाकर प्रसिद्ध हुए थे जो बेहद कमाल का था। किशोर नंदलास्कर ने ‘पूर्ण सत्य’ और ‘जिस देश में गंगा रहता है’ जैसी अनेक मराठी और हिंदी फिल्मों में अभियन किया। वह मराठी मनोरंजन इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर स्टार में से थे। किशोर नंदलास्कर ने पूरे फिल्मी कॅरियर में 40 से ज्यादा फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया। इनमें हिंदी और मराठी की फिल्में शामिल हैं।
<><><>
आज ही पुण्यतिथि है शकील बदायूँनी की। वे महान् शायर और गीतकार थे। तहजीब के शहर लखनऊ ने फ़िल्म जगत को कई हस्तियां दी हैं, जिनमें से एक गीतकार शकील बदायूँनी भी हैं। अपनी शायरी की बेपनाह कामयाबी से उत्साहित होकर उन्होंने अपनी आपूर्ति विभाग की सरकारी नौकरी छोड़ दी थी और वर्ष 1946 में दिल्ली से मुंबई आ गये थे। शकील बदायूँनी को अपने गीतों के लिये लगातार तीन बार फ़िल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार वर्ष 1960 में प्रदर्शित “चौदहवी का चांद” फ़िल्म के ‘चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो..’ गाने के लिये दिया गया था। शकील बदायूँनी ने अपनी शायरी में ज़िंदगी की हकीकत को बयाँ किया। उन्होंने ऐसे गीतों की रचना की जो ज्यादा रोमांटिक नहीं होते हुये भी दिल की गहराइयों को छू जाते थे।
मुंबई में उनकी मुलाकात उस समय के मशहूर निर्माता ए.आर.कारदार उर्फ कारदार साहब और महान् संगीतकार नौशाद से हुई। यहाँ उनके कहने पर उन्होंने ‘हम दिल का अफ़साना दुनिया को सुना देंगे, हर दिल में मोहब्बत की आग लगा देंगे…’ गीत लिखा। यह गीत नौशाद साहब को काफ़ी पसंद आया जिसके बाद उन्हें तुरंत ही कारदार साहब की दर्द के लिये साईन कर लिया गया। शकील बदायूँनी ने क़रीब तीन दशक के फ़िल्मी जीवन में लगभग 90 फ़िल्मों के लिये गीत लिखे। उनके फ़िल्मी सफर पर एक नजर डालने से पता चलता है कि उन्होंने सबसे ज्यादा फ़िल्में संगीतकार नौशाद के साथ ही की। वर्ष 1947 में अपनी पहली ही फ़िल्म दर्द के गीत ‘अफ़साना लिख रही हूँ…’ की अपार सफलता से शकील बदायूँनी कामयाबी के शिखर पर जा बैठे।
Shakeel Badayuni was born in Badaun, Uttar Pradesh. His father, Mohammed Jamaal Ahmed Sokhta Qadiri, wanted him to have a successful career, thus he arranged Arabic, Urdu, Persian, and Hindi tuition for Shakeel at home. His inclination towards poetry was not hereditary like other shayars. One of his distant relatives, Zia-ul-Qadiri Badayuni, was a religious shayar. Shakeel Masoodi was influenced by him and the contemporary environment of Badayun led him to poetry.
When he joined Aligarh Muslim University in 1936, he started participating in inter-college, inter-university mushairas and won frequently. In 1940, he married Salma, who was his distant relative and had been living in a common house with him since childhood, however, the purdah system was vogue in their family and they were not close. After completing his BA, he moved to Delhi as a supply officer, but continued participating in mushairas, earning fame nationwide. Those were the days of shayars who wrote about the downtrodden sections of society, their upliftment, the betterment of society and all. But Shakeel had an altogether different taste – his poetry was romantic and close to the heart. Shakeel used to say:
Main Shakeel Dil Ka Hoon Tarjuman
Keh Mohabbaton Ka Hoon Raazdaan
Mujhe Fakhr Hai Meri Shayari
Meri Zindagi Se Juda Nahin
During his Aligarh days, Badauni also started learning Urdu poetry formally from Hakim Abdul Waheed ‘Ashk’ Bijnori.
<><><>
आज जयंती है लांस नायक लाला राम की। वे भारतीय थल सेना के 41वें डोगरा में लांस नाईक थे। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने मेसोपोटामिया (मौजूदा इराक) में हन्ना के युद्ध में 21 जनवरी, 1916 को बहादुरी की मिसाल कायम की, जिसके लिए उनको “विक्टोरिया क्रॉस” से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अधिकारियों के लिए साहस और समर्पण की अनोखी मिसाल कायम की।
<><><>
आज ही जयंती है गोपीनाथ मोहंती की। वे उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे। वर्ष 1930 से 1938 के बीच का समय इनके लेखक जीवन का निर्माण काल माना जाता है। गोपीनाथ मोहंती को 1973 में उनके योगदान के लिए ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। बाद में 1981 में भारत सरकार द्वारा इन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में ‘पद्म भूषण’ से पुरस्कृत किया गया।
उ नकी मुख्य रचनाएँ ‘मन गहिरर चाष’, ‘परजा’, ‘माटीमटाल’, ‘नव वधू’, ‘मुक्तिपथे’, ‘अमृतर संतान’, ‘सपन माटि’ आदि हैं।
<><><>
Babita Shivdasani Kapoor (born 20 April 1947), also known simply as Babita, is an Indian retired actress who appeared in Hindi-language films. Her debut film was the successful drama Dus Lakh (1966), but it was the romantic thriller Raaz (1967), opposite Rajesh Khanna, that gained her recognition.
From 1966 to 1973, she starred in nineteen films as the lead heroine, including the box office successes Dus Lakh (1966), Farz (1967), Haseena Maan Jayegi, Kismat (both in 1968), Ek Shriman Ek Shrimati (1969), Doli (1969), Kab? Kyoon? Aur Kahan? (1970), Kal Aaj Aur Kal (1971) and Banphool (1971). Following her marriage to actor Randhir Kapoor in 1971, she acted in Jeet (1972) and Ek Hasina Do Diwane (1972). Her subsequent release, Sone Ke Haath (1973) was an average success, after which she decided to leave her film career. The couple has two daughters together, actresses Karishma and Kareena.
Babita was born in Karachi to actor Hari Shivdasani, who was from a Sindhi Hindu family (settled in Bombay prior to and after the partition of India) and a British Christian mother, Barbara Shivdasani. The iconic actress Sadhana Shivdasani was her paternal cousin and contemporary.
<><><>
आज ही जयंती है जुथिका रॉय की। वे भजन (भक्ति संगीत) गायिका थीं। उन्होंने अपने चार दशक लम्बे कैरियर में 200 से अधिक हिन्दी और 100 से अधिक बंगाली गानों को अपनी आवाज़ दी। उन्होंने हिन्दी फ़िल्मों हेतु हिन्दी भक्ति संगीत भी रिकॉर्ड करवाये। जुथिका रॉय को 1972 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से पुरस्कृत किया गया था। जुथिका रॉय ने छोटी आयु में ही गाना आरम्भ कर दिया था। जुथिका रॉय को ख्याति 1930 में मिली। इन्हें मीरा के मधुर भजनों के लिए ‘आधुनिक मीरा’ के नाम से भी जाना जाता था। वे जब 12 साल की थीं तब उन्होंने अपना पहला एलबम 1932 में रिकॉर्ड किया था। जुथिका रॉय की प्रतिभा को कवि क़ाज़ी नज़रुल इस्लाम और बंगाली संगीत निर्देशक कमल दास गुप्ता ने पहचाना था और ये दोनों ही उनके संरक्षक रहे। 1940 व 1950 में ये देश के चुनिंदा गायिकाओं में से एक थीं। इनके भजन ‘घुंघट के पट खोल’ और ‘पग घंघरू बांध मीरा नाची’ काफ़ी लोकप्रिय थे। उन्हें 1972 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 15 अगस्त 1947 को भारत के पहले स्वतंत्रता दिवस पर नेहरूजी ने झंडा फहराने के साथ उन्हें रेडियो पर लगातार गाने की विनती की थी। उन्हें नेहरू जी ने कहा था कि वे जब तक लाल क़िले पहुंचे और तिरंगा झंडा फहराएं तब तक वे गाती रहें। यहीं नहीं गांधीजी जब पुणे की जेल में थे तब उनके गाने हर दिन सुनते थे। वे हर सुबह प्रार्थना सभा की शुरूआत उनके ही गाने बजाकर करते थे। जुथिका रॉय ने दो बंगाली फिल्म ‘धुली’ और ‘रतनदीप’ में अपनी मधुर आवाज़ भी दी है।
<><><>
Mamta Kulkarni is an Indian former actress and model known for her work in Hindi cinema. She has appeared in commercially successful Hindi films such as Aashiq Awara (1993), Waqt Hamara Hai (1993), Krantiveer (1994), Karan Arjun (1995), Sabse Bada Khiladi (1995), Andolan (1995), Baazi (1996), China Gate (1998) and Chhupa Rustam: A Musical Thriller (2001). Her performance in Aashiq Awara (1993) won her the 1994 Filmfare Award for Lux New Face of the Year. In the blockbuster Karan Arjun, directed by Rakesh Roshan, Kulkarni starred alongside Salman Khan. She quit the film industry after her appearance in the film Kabhie Tum Kabhie Hum.
<><><>
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>