नमस्कार, सुप्रभात, Good Morning! आकाशवाणी गोल्ड पर एक नयी सुबह का आगाज़ हो चुका है और आज का दिन तो बेहद खास है कि क्योंकि पंचांग के अनुसार, आज से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी हो चुकी है। इसे गुड़ी पड़वा के नाम से भी जाना जाता है। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की भी शुरुआत भी आज से ही होती है। हिंदू नववर्ष के पीछे मान्यता की बात करें, तो कहते हैं कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। विज्ञान की दृष्टि से देखें, तो जब धरती अपनी धुरी पर घूमने के बाद सूर्य का एक चक्कर पूरा करती है और दूसरा चक्र प्रारंभ होता है, तब हिंदू नववर्ष मनाया जाता है। और बात जब नववर्ष की हो ही रही है, तो हम आपसे बस यही कामना करना चाहेंगे कि- नववर्ष और नवरात्र का मंगलमय सूर्य आपके जीवन में खुशहाली का इंद्रधनुष खिलाए, और इस साल आपकी समस्त मनोकामना पूरी हो जाए नवरात्र मंत्र इसी के साथ आइए शुरू करते हैं आपके अपने न्यूज़ मैगजीन प्रोग्राम, आज सवेरे की, जहां हम आपके लिए लेकर आते हैं, देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के साथ वो सारी जानकारी जिनका आपसे है सरोकार। आज सवेरे के इस अंक के साथ हूँ मैं जया भारती और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी शगुन चोपड़ा
Good Morning Shagun.
Hello JAYA bharti and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 30th of MARCH 2025.
सबसे पहले एक नजर, अब तक के मुख्य समाचारों पर-
मुख्य समाचारः-
प्रधानमंत्री-महाराष्ट्र छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जाएंगे। श्री मोदी सुबह महाराष्ट्र के नागपुर पहुचेंगे। वे, स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापकों डॉ. केशव हेडगेवार और माधवराव गोलवलकर को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। श्री गोलवलकर को गुरु जी के नाम से भी जाना जाता है। उसके बाद प्रधानमंत्री दीक्षा भूमि जाएंगे और डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धाजंलि देंगे।
प्रधानमंत्री नागपुर में लगभग दस बजे माघव नेत्रालय प्रीमियर सेंटर की आधाशिला रखेंगे। वे जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। श्री मोदी नागपुर में ही सोलर डिफेंस एयरो स्पेस लिमिटेड में ड्रोन के लिए लॉयटरिंग म्युनिशन टेस्टिंग रेंज और रनवे सुविधा का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद, प्रधानमंत्री लगभग साढे तीन बजे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जाएंगे। श्री मोदी 33 हजार सात सौ करोड़ रुपये से अधिक की कईं विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उनका जनसभा को भी सम्बोधित करने का भी कार्यक्रम है।
कई बिजली परियोजनों से छत्तीसगढ में ग्रिड मजबूत होगी और बिजली की उपलब्धता बढेगी। विशेष रूप से छत्तीसगढ के जनजातीय और औद्योगिक क्षेत्रों में संपर्क सुविधा बढने के लिए कई रेल और सडक परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षा के बुनियादी ढाचे को अत्यधिक प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री छत्तीसगढ के 29 जिलों में एक सौ 30 पीएम श्री स्कूल समर्पित करेंगे। सबके लिए घर का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राज्य के तीन लाख लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया जाएगा।
<><><>
पीएम-मन की बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी aaj सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 120वीं कड़ी होगी। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज ऑन एआईआर मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा। मन की बात का सीधा प्रसारण आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा। हिन्दी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी से प्रादेशिक भाषाओं में इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।
<><><>
The death toll in Myanmar has risen to 1,644 following a powerful 7.7 magnitude quake. The country’s military-led government has also announced that the number of injured has risen to 3,408, while 139 people are still missing. It stated that the numbers could increase as detailed figures are still being collected. Most of the fatalities are in Mandalay, Myanmar’s second-largest city and the closest to the earthquake’s epicenter.
Meanwhile, Myanmar’s shadow National Unity Government (NUG) has announced a two-week ceasefire in earthquake-affected areas to support relief efforts. NUG said that its armed wing, the People’s Defense Force, will implement a two-week pause in offensive military operations starting Sunday in earthquake-affected areas.
<><><>
The Ministry of External Affairs has informed that five Indian Air Force aircraft have landed in earthquake-hit Myanmar’s Yangon and Nay Pyi Taw as part of Operation Brahma. The aircraft carried HADR materials, 60 Para Field Ambulance, and NDRF personnel. Earlier, around 15 tonnes of relief material were sent to earthquake-hit Myanmar on an IAF C-130J aircraft from AFS Hindon.
India is the first country to bring rescue personnel to the capital, where the airport is still not fully operational after the earthquake. The NDRF team will proceed to Mandalay today, becoming the first rescue team to reach the city for operations.
<><><>
आकाशवाणी का यूट्यूब चैनल- आराधना नवरात्र के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित करेगा। श्रोताओं को आज से 6 अप्रैल तक गहन आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने के लिए आकाशवाणी तैयार है। हमारे संवाददाता ने बताया कि आराधना चैनल नवरात्र के मर्म के बारे में विशेष भक्ति कार्यक्रमों की श्रृंखला दर्शकों तक पहुँचाएगा।
<><><>
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन – पर्यावरण 2025 को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति सचेत और संवेदनशील जीवन शैली अपनाने के महत्व को रेखांकित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि आने वाली पीढियों को स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराना हमारा नैतिक दायित्व है।
दो दिन के इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हरित अधिकरण कर रहा है।
<><><>
Sport news
In the IPL cricket, Gujarat Titans defeated Mumbai Indians by 36 runs at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad last night. Put into bat first, Gujarat Titans posted 196 for 8 in their stipulated 20 overs, with the help of Sai Sudharsan’s 63 off 41 balls. For Mumbai, Hardik Pandya picked up two wickets.
In reply, Mumbai Indians could only score 160 for the loss of 6 wickets in 20 overs, with Suryakumar Yadav top-scoring with 48 off 28 balls. For Gujarat, Mohammed Siraj and Prasidh Krishna claimed two wickets each.
In today’s fixtures, Delhi Capitals will face Sunrisers Hyderabad in Visakhapatnam at 3:30 PM, while Rajasthan Royals will take on Chennai Super Kings in Guwahati at 7:30 PM.
<><><>
मौसम विभाग-ओडिशा
मौसम विभाग ने ओडिशा के छह जिलों में आज भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका है। विभाग ने संबलपुर, झारसुगुड़ा, सोनपुर, बौध, बोलांगीर और अंगुल जिलों के लिए आज ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में कल संबलपुर सबसे गर्म स्थान रहा। यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
<><><>
और अब रूख करते मेट्रो न्यूज का सबसे पहले जानते हैं चेन्नई का हाल
metro news from Chennai
The Tamilnadu Forest Department is set to launch a hornbill conservation initiative aimed at protecting the habitats of this endangered species. A Centre of excellence dedicated to Hornbill conservation will be established at the Annamalai Tiger Reserve. State forest Minister D.Ponmudy announced this while presenting the forest demands for grants in the Assembly.The tiger reserv is known for its sizable population of Great hornbills and Grey horn bills and for the decades of research on the birds.
शगुन अब आप बताएं बेंगलुरू मेट्रो के क्या समाचार हैं.
बेंगलुरू-समाचार
metro news from Bengaluru
The Bangalore Water Supply and Sewerage Board, BWSSB is awarded the prestigious World Water Award for its outstanding contributions in sustainable urban water supply and management. The Award to be presented in New Delhi tomorrow is constituted by the ‘Water Digest’ in collaboration with UNESCO. The Award to BWSSB is in recognition for its exceptional efforts in water treatment, reuse and conservation along with the community participation. The Board took several initiatives that reduced unaccounted water from 28 percent to 20 percent, replenished 23 lakes with treated water in the city, delivered zero bacteria water to IT corridors and promoted use of treated water for non potable purposes. The Water Board also promoted water conservation through the Green Star challenge for the citizens and installed 10 lakh aerators for taps across the city to enhance water efficiency. It constructed 3000 rainwater harvesting tanks and collaborated with the Indian Institute of Science to establish a groundwater recharge task force.
<><><>
दिल्ली – विधानसभा
दिल्ली विधानसभा में आज, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर 2082 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पहली बार है जब दिल्ली विधानसभा परिसर में हिंदू नववर्ष मनाया जा रहा है।
दिल्ली – रिजिजू – परियोजना
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कल रकाबगंज गुरुद्वारे में प्रधानमंत्री विकास योजना के तहत एक परियोजना का शुभारंभ किया, जिसे दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में श्री रिजिजू ने बताया कि इसमें 31 हज़ार 600 युवा शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत एआई, डेटा साइंटिस्ट, 5जी टेलीकॉम तकनीशियन, एआर-वीआर, ग्राफिक डिजाइनर और सोलर पीवी इंस्टॉलर जैसी भविष्य के मांग को ध्यान में रखते हुए कौशल से युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ रूपए की लागत से शुरू हो रही यह परियोजना से सिख समुदाय के युवाओं के प्रशिक्षण, कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। इस दौरान श्री सिरसा ने कहा कि यह पहल आत्मनिर्भर और सशक्त समुदाय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।
दिल्ली- ग्रैप वन
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु प्रदूषण कम होने के बाद, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान – ग्रैप के चरण-1 के तहत लागू सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, कल दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बताया कि हाल के दिनों में अनुकूल मौसमी परिस्थितियों और तेज़ सतही हवा के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में काफी सुधार हुआ है। आने वाले दिनों में यह ‘मध्यम’ श्रेणी में बना रहने की संभावना है।
<><><>
हैदराबाद मेट्रो के समाचार सुनते हैं शगुन से
हैदराबाद-समाचार
metro news from Hyderabad
Telugu speaking people across the world are celebrating their Telugu New Year Day, Ugaadi (उगादी) today. People are observing the customary festivities with the traditional fervour and gaiety. The festival is being celebrated across the two Telugu states, Telangana and Andhra Pradesh to mark the beginning of the Hindu Lunar calendar. People across Telangana are celebrating the ‘Sri Vishwavasu’ Nama Ugadi (श्री विश्वावसु नामा उगादी) of the Telugu Calendar. Besides listening to Panchangam, an ancient practice of listening to the New Year forecast, people savour special Ugadi chutney comprising Neem flower, jaggery, salt, sugar cane, tamarind and mango to indicate six basic tastes.
Meanwhile, Governor Jishnu Dev Varma wished people happiness and prosperity to all Telugu people. He highlighted Ugadi as a festival that reflects Telugu culture and fosters unity among Telugu-speaking communities worldwide. In his address, the Governor encouraged people to embrace the new year with dedication, commitment, and hard work. He emphasized the importance of selfless service and noble deeds in building a better future. Coinciding the Ugadi, Chief Minister A. Revanth Reddy will be formally launching Fine rice distribution to the BPL families in Telangana later this afternoon from Huzurnagar Assembly constituency. Andhra Pradesh Chief Minister N Chandrababu Naidu will be participating in the official celebrations to be held in Vijayawada later this morning.
जया- अब चलते हैं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की ओर-
देवेंद्र फडणवीस-गुड़ी पड़वा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों से राज्य और देश के विकास के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया साल किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों और सभी क्षेत्रों के लिए समृद्धि, खुशहाली और प्रगति लेकर आएगा। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, प्रौद्योगिकी, सामाजिक न्याय और संस्कृति में महाराष्ट्र के नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की देशभक्ति और स्वाभिमान की विरासत से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। फडणवीस ने युवाओं को उद्यमिता, शिक्षा और नवाचार में सफलता की कामना की और नए साल में सभी के लिए प्रकृति के आशीर्वाद और समृद्धि की प्रार्थना की।
<><><>
महाराष्ट्र-गलत सूचना
महाराष्ट्र सामान्य प्रशासनिक विभाग-जीएडी ने सभी विभागों को राज्य सरकार के बारे में गलत सूचनाओं से निपटने के लिए एक प्रोटोकॉल लागू करने का निर्देश दिया है। विभागों को सूचना और जनसंपर्क महानिदेशालय-डीजीआईपीआर से अलर्ट के अनुसार 12 घंटे के भीतर भ्रामक रिपोर्टों को स्पष्ट करना होगा। विभिन्न प्लेटफार्मों पर नकारात्मक बयानों को ट्रैक करने और संबोधित करने के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट वाला एक मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर स्थापित किया जा रहा है। डीजीआईपीआर के महानिदेशक बृजेश सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जनता तक सटीक जानकारी पहुंचाना है।
<><><>
जया- अब देश की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता का रूख करते हैं-
कोलकाता-समाचार
पूर्वी रेलवे अप्रैल से ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाएगा। सियालदह, मालदा, कोलकाता स्टेशनों से न्यू जलपाईगुड़ी, पटना, नई दिल्ली, आनंद विहार, उधना, पुरी और अन्य स्टेशनों के लिए ग्यारह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलेंगी।
हावड़ा स्टेशन से ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।
<><><>
श्रोताओं आप सुन रहे हैं कार्यक्रम आज सवेरे आकाशवाणी गोल्ड पर जया और शगुन के साथ- और अब जानते हैं कि आज मेट्रोज में मौसम कैसा रहने वाला है। सबसे पहले बात दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के मौसम की।
दिल्ली में आज दिन के समय तेज़ सतही हवाएं चलने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
मुम्बई में भी आसमान साफ रहने का रहेगा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कोलकाता में भी आसमान साफ रहने की संभावना है। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
और अब, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु के मौसम का हाल जानते हैं शगुन से- चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु के मौसम
<><><>
Chennai is expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 26 degree Celsius and maximum will be around 36 degree.
Bengaluru is also expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 22 degree Celsius and maximum will be around 35 degree.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between minimum of 25 degree and a maximum of 34 degree Celsius.
<><><>
और अब समय है इतिहास के पन्नों में दर्ज उन घटनाओं पर नज़र डालने का जो आज के दिन का इतिहास बन गई।
HISTORICAL EVENT ON THIS DAY
- 1699 -Guru Govind Singh the 10th Guru of Sikh’s established ‘Khalsa Panth’.
- In 1796, the German mathematician Carl Friedrich Gauss discovered the construction of the heptadecagon.
- वर्ष 1919 में आज के ही दिन महात्मा गांधी ने रॉलेट ऐक्ट के विरोध की घोषणा की थी। ब्रिटिश सरकार ने भारत में उभर रहे राष्ट्रीय आंदोलन को कुचलने के लिए रॉलेट ए को लागू किया था। यह एक काला कानून था। इसे अराजक और क्रांतिकारी अपराध अधिनियम-1919 के नाम से भी जाना जाता था। इस कानून के तहत सरकार को बिना मुकदमे के किसी भी व्यक्ति को जेल में रखने का अधिकार था।
- 1923 New financial measures come into force, including restoration of Salt Tax.
- 1929 Weekly postal service across 5,000-miles by aeroplane started between England and India serving India, Egypt, Palestine and Iraq in London.
- आज ही के दिन राजस्थान स्थापना दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1949 में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इसकी स्थापना की थी और जयपुर को इसकी राजधानी बनाया गया था।
- In 1953, Albert Einstein announced a revised unified field theory.
- आज ही के दिन भारतीय सिनेमा के महानतम फिल्मकारों में से एक, सत्यजीत रे को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए मानद ऑस्कर से सम्मानित किया गया था।
- 1994 – Exim Policy streamlined to attract exporting community.
- 1998 – चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उकेरी हुई 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
<><><>
अब बढ़ते हैं कार्यक्रम के आखिरी सेग्मेंट की ओर, जहां हम याद करेंगे उन जानी-मानी हस्तियों को जिनकी है आज पुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन-
पुण्य तिथि-
आज सिखों के आठवें गुरु हर कृष्ण जी की पुण्यतिथि है। 5 वर्ष की आयु में, वे अपने पिता गुरु हर राय के उत्तराधिकारी बनकर सिख धर्म के सबसे युवा गुरु बने और बहुत ही कम समय लोकप्रियता भी हासिल कर ली। ऊंच-नीच और जाति का भेदभाव मिटाकर उन्होंने सेवा का अभियान चलाया, लोग उनकी मानवता की इस सेवा से बहुत प्रभावित हुए और उन्हें बाला पीर कहकर पुकारने लगे। 1664 में गुरु हर कृष्ण जी को चेचक हो गया और आठवें जन्मदिन से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।
<><><>
karl Friedrich May 25 February 1842 – 30 March 1912) was a German author. He is best known for his novels of travels and adventures, set in the American Old West, the Orient, the Middle East, Latin America, China and Germany. He also wrote poetry, a play, and composed music. He was a proficient player of several musical instruments. Many of his works were adapted for film, theatre, audio dramas and comics. Later in his career, May turned to philosophical and spiritual genres. He is one of the best-selling German writers of all time, with about 200,000,000 copies sold worldwide.
<><><>
आज पुण्यतिथि है, आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध, टेलीविज़न धारावाहिक लेखक, गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार और पत्रकार मनोहर श्याम जोशी की। उनके कई गद्य आज भी लोगों की जुबां में रहते हैं, उन्हीं में से एक है ये- प्रेम को वही जानता है जो समझ गया है कि प्रेम को समझा ही नहीं जा सकता।
मनोहर श्याम जोशी का जन्म 9 अगस्त, 1933 को कुमाऊँ में हुआ। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक किया था। भारतीय दूरदर्शन के पहले धारावाहिक ‘हम लोग’ के लिए पटकथा जोशी जी ने ही लिखी थी।
उनकी प्रमुख रचनाओं में कुरु कुरु स्वाहा, कसप, हरिया हरक्यूलीज़ की हैरानी, हमज़ाद, क्याप, एक दुर्लभ व्यक्तित्व, कैसे किस्सागो, मंदिर घाट की पौड़ियाँ, ट-टा प्रोफ़ेसर षष्ठी वल्लभ पंत, नेताजी कहिन, इस देश का यारों क्या कहना, बातों-बातों में, बुनियाद, र्मुंगेरी लाल के हसीन सपने आदि शामिल हैं। ‘क्याप’ के लिए उन्हें वर्ष 2005 के ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
<><><>
आज ही के दिन भारत के लोकप्रिय कवि और गीतकार आनंद बक्शी की भी पुण्यतिथि है। उन्हें कुल 40 बार सर्वश्रेष्ठ गीतकार की श्रेणी में फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। हालांकि, उन्हें चार बार ही पुरस्कार मिल सका। वो आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके गीत आज भी हमारी जुबां हैं।
Anand Bakshi
one of Indian cinema’s most prolific lyricists. Born on 21 July 1930, Bakshi’s journey from a modest beginning to a lyrical genius is awe-inspiring. Over his illustrious career, he penned over 6000 songs for more than 300 films, leaving an indelible mark on the industry. His first break came with “Bhala Aadmi” in 1958, but it was his work in films like “Mehendi Lagi Mere Haath” and “Himalay Ki God Mein” that catapulted him to fame. Renowned for his collaboration with music maestros like Laxmikant-Pyarelal and R.D. Burman, Bakshi’s words breathed life into countless songs, resonating with generations. From “Dum Maro Dum” in “Hare Rama Hare Krishna” to “Tujhe Dekha To” in “Dilwale Dulhania Le Jayenge,” his lyrics remain timeless. Remembering Anand Bakshi, whose poetic brilliance continues to enchant and inspire.
<><><>
Lets talk about now now of most influential figures in the history of Western art.
Vincent van Gogh[30 March 1853 – 29 July 1890)
Dutch Post-Impressionist painter
In just over a decade, he created approximately 2,100 artworks, including around 860 oil paintings that includes landscapes, still lifes, portraits, and self-portraits, most of which are characterised by bold colours and dramatic brushwork that contributed to the rise of expressionism in modern art.
I put my heart and my soul into my work, and have lost my mind in the process.
Van Gogh’s rolling night sky full of bright stars is probably one of the world’s most famous artworks.
Van Gogh’s paintings of Sunflowers are among his most famous. Vincent painted a total of five large canvases with sunflowers in a vase, with three shades of yellow ‘and nothing else’. In this way, he demonstrated that it was possible to create an image with numerous variations of a single colour, without any loss of eloquence.
The sunflower paintings had a special significance for Van Gogh: they communicated ‘gratitude’, he wrote.
<><><>
आज एस.एम. पंडित की भी पुण्यतिथि है, वे अपने समय के सबसे लोकप्रिय और लोकप्रिय चित्रकारों में से एक थे। अपने चित्रों में पंडित ने अपने विषयों को सुंदर, मांसल, वीर पुरुषों और कामुक रूप से सुंदर, महिलाओं के रूप में चित्रित किया, जो सिनेमा की सेटिंग और दृश्यों के परिवेश में थे।
<><><>
आज पुण्यतिथि है ओट्टुपुलक्कल वेलुक्कुटी विजयन की, जिन्हें आमतौर पर ओवी विजयन के नाम से जाना जाता है। वे भारतीय लेखक और कार्टूनिस्ट थे। आधुनिक मलयालम भाषा साहित्य में वे महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। उन्होंने छह उपन्यास, नौ लघु-कहानी संग्रह और निबंध, संस्मरण और चिंतन के नौ संग्रह लिखे।
<><><>
Lalithambika Antharjanam (30 March 1909 – 6 February 1987)
author and social reformer best known for her literary works in the Malayalam language. She was influenced by the Indian independence movement and social reform movemenntsa her writing reflects a sensitivity to the women’s role in society, in the family and as an individual.
Her published oeuvre consists of short stories, poems, children’s literature, and a novel, Agnisakshi (Fire, My Witness) which won the Kendra Sahitya Akademi Award and Kerala Sahitya Akademi Award in 1977.
<><><>
आज पुण्यतिथि है, दाएं हाथ के बल्लेबाज दत्ताराम धर्मजी हिंडलेकर की भी। उन्होंने 1936 और 1946 में भारत के पहले पसंद के विकेटकीपर के रूप में इंग्लैंड का दौरा किया। उन्होंने बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट में भी काम किया। उचित उपचार के अभाव में हिंडलेकर की 40 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।
<><><>
Devika Rani Chaudhuri (30 March 1908 – 9 March 1994),
Considered as the ‘First Lady of Indian Cinema’,
produced many films- ‘Basant’ and ‘Kismet’ became quite successful. She made her last film appearance in ‘Hamari Baat ‘ (1943).
For her significant contributions to cinema, she was awarded Padma Shri in 1958 and was the first ever recipient of the prestigious Dadasaheb Phalke Award in 1969. Devika Rani set an unprecedent milestone in Indian Cinema with her remarkable achievements becoming an inspiration for generations to come.
Bollywood became what it is today, there was Devika Rani-a trailblazer who shaped the very foundation of Indian cinema.
Known as the ‘First Lady of Indian Cinema,’ she was more than just a leading actress; she was a powerhouse of talent, intelligence, and vision.
भारतीय फिल्मों की अदाकारा देविका रानी चौधरी की भी। 1930 और 1940 के दशक में वह काफी लोकप्रिय रहीं थीं। उनका जन्म 30 मार्च 1908 को हुआ था। उन्हें देविका रानी के नाम से भी जाना जाता था। भारतीय सिनेमा की पहली महिला के रूप में व्यापक रूप से पहचानी जाने वाली देविका रानी का फ़िल्मी करियर लगभग एक दशक तक सफल रहा। सिनेमा में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए पहली बार दादा साबेह फालके पुरस्कार उन्हें ही दिया गया था।
<><><>
Eric Patrick Clapton (born 30 March 1945)
rock and blues guitarist, singer, and songwriter. He is regarded as one of the most successful and influential guitarists in rock music. Clapton ranked second in Rolling Stone’s list of the “100 Greatest Guitarists of All Time” and fourth in Gibson’s “Top 50 Guitarists of All Time”.He was named number five in Time magazine’s list of “The 10 Best Electric Guitar Players” in 2009.
<><><>
आज शरदिंदु बंद्योपाध्याय की जयंती है, वे बंगाली भाषा के लेखक थे और बंगाली सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड से भी सक्रिय रूप से जुड़े थे। उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना काल्पनिक जासूस ब्योमकेश बख्शी है। उन्होंने पटना में कानून की पढ़ाई की और फिर अपना समय लेखन में लगाया। उनका जन्म 30 मार्च 1899 को जौनपुर, ब्रिटिश भारत में हुआ था।
<><><>
Céline Marie Claudette Dion (born 30 March 1968)
singer. Dion’s powerful, technically skilled vocals and commercially successful works have had a significant impact on popular music.
Dion went on to release twelve English-language albums, including The Colour of My Love (1993), Falling into You (1996), Let’s Talk About Love (1997), and All the Way… A Decade of Song (1999), all of which rank among the best-selling albums in history. Her catalog of high-charting tracks includes “Beauty and the Beast”, “The Power of Love”, “Think Twice”, “To Love You More”, “Because You Loved Me”, “It’s All Coming Back to Me Now”, “All by Myself”, “I’m Your Angel”, “That’s the Way It Is”, “I’m Alive”, and “My Heart Will Go On” – the theme for the 1997 film Titanic, which is the second best-selling single by a woman in history.
<><><>
जया- श्रोताओं
और अब समय आ गया है आपसे विदा लेने। आपके बेहतर दिन और एक बार फिर हिंदु नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ अनुमति दीजिए जया और शगुन को आज का आज सवेरे कार्यक्रम यहीं समाप्त करने की, लेकिन आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्ड।
आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वैबसाइट newsonair.gov.in पर। नमस्कार
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>