Download
Mobile App

android apple
signal

March 13, 2025 8:20 AM

printer

Aaj Savere

साक़ी कुछ आज तुझ को ख़बर है बसंत की
हर सू बहार पेश-ए-नज़र है बसंत की

उफ़ुक़ लखनवी के शेर से आगाज करते हैं कार्यक्रम आज सवेरे का, और आप सभी को फागुन मास की शुभकामनाएं। 13 मार्च यानि आज है होलिका दहन और कल खेली जाएगी रंगों वाली होली। आप सभी से गुजारिश हैं कि खुशी को दोगुना करना है तो हर्बल रंगो का इस्तेमाल ही करें।
होली पर्व

तो आइये कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं ,आज मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी. नीना.

Hello Farhat Holi is among the most beautiful and unique Indian festivals. It is a festival of colours and joy. It is one of the most awaited festivals in India. It is a day when people come together in love, smearing colours, eating gujiyas, applying gulaal.

देश भर में होली का पर्व कल हर्षोल्लास के  साथ मनाया जाएगा। कहीं गुलाल से लाल होंगे बदरा तो कहीं भगवान विष्णु का जलाभिषेक होगा। अलग अलग राज्यों में होली की धूम कैसी होती हैं । आईये जानते हैं—
 In Braj, Holi is more than simply a colorful festival; it’s a highly spiritual and cultural event particularly amusing encounters of KRISHNA with Radha and the Gopis. A spiritual touch is added by the bhajans and devotional melodies that fill the streets and temples.

<><><> 

India and Mauritius elevated their ties to an ‘enhanced strategic partnership’ and inked eight pacts to boost cooperation in several sectors, including maritime security, and promote trade in local currencies. The decision was taken during delegation-level talks between Prime Minister Narendra Modi and Mauritius Prime Minister Dr. Navinchandra Ramgoolam at Port Louis.

Following the talks, Mr. Modi announced India’s new vision for the Global South, naming it “MAHASAGAR” or “Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions.” In the meeting, Mr. Modi reiterated India’s continued support and assistance to Mauritius in strengthening its defense and security needs, given the shared objectives of the two nations in the region.

<><><>

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि मेडागास्कर हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का भरोसेमंद मित्र और प्रमुख साझेदार देश तथा इस क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास- सागर विजन के अनुरूप महत्वपूर्ण सहयोगी है। श्री बिरला ने संसद भवन में मेडागास्कर की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जस्टिन टोकेली के नेतृत्व में आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में यह बात कही। श्री बिरला ने कहा कि भारत और मेडागास्कर के बीच ऐतिहासिक तौर पर सुदृढ़ संबंध हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार, संस्कृति और परस्पर संपर्क का सदियों पुराना इतिहास रहा है।

<><><> 

In Kerala, the capital city of Thiruvananthapuram, is about to witness  one of the largest  gatherings of women in the world today, for the  “Attukal Pongala”.  The ritual had made it to the Guinness Book of World Records in 2009 for being the largest religious gathering of women on a single day when over 2.5 million took part in it.

 Attukal temple is also known as  the “women’s Sabarimala”. Lakhs of Women prepares the Pongala  to appease their favorite  deity ,the Attukal Bhagavathy for the peace and prosperity of their family. In ‘pongala’ , devotees prepare a mix of rice, jaggery and scrapped coconut  in  pots in makeshift brick stoves. Attukal pongala is not  only a  cherished tradition but also a testament of unity, faith, and collective devotion as every year the nearby churches,temples and mosques facilitate the ritual  equally.As large number of devotees are expected to reach the city,authorities have made elaborate arrangements including traffic restrictions, security and health facilities along with strict adherence to green protocol.Railways are also running special trains on the occasion.Mayusha for Akashvani News From Thiruvananthapuram .

<><><> 

सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय बाजार में प्रवेश की तैयारी कर रहे स्पेसएक्स के स्टारलिंक सेवा का स्वागत किया है। श्री वैष्णव ने एक सोशल मीडिया संदेश में कहा कि यह दूरदराज के क्षेत्रों में रेल परियोजनाओं में अत्यंत उपयोगी होगी। श्री वैष्णव का यह बयान दो भारतीय दूरसंचार कंपनियों द्वारा स्टारलिंक की इंटरनेट सेवाओं के लिए स्पेसएक्स के साथ साझेदारी की घोषणा के बीच आया है।

<><><> 

The Parliament has passed the Oilfields (Regulation and Development) Amendment Bill, 2024 with the Lok Sabha approving it. The Bill seeks to amend the Oilfields (Regulation and Development) Act, 1948. It expands the definition of Mineral oils, which include naturally occurring hydrocarbon, coal bed methane, and shale gas. The legislation clarified that coal, and lignite or helium will not be included in mineral oils.  
Meanwhile, both the Houses of Parliament have been adjourned till Monday. Lok Sabha and Rajya Sabha will not sit today and day after on account of Holi.

<><><> 

शिक्षा मंत्रालय प्रधानमंत्री की युवा लेखकों का मार्गदर्शन करने वाली योजना पीएम-युवा 3.0 के अंतर्गत लेखकों के लिए अखिल भारतीय प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। यह प्रतियोगिता 10 अप्रैल तक माय जीओवी वेबसाइट पर आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से कुल 50 लेखकों का चयन किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य देश में पढ़ने, लिखने और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन इस वर्ष अप्रैल में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।

<><><> 

Kremlin spokesman Dmitry Peskov has said that Moscow will wait for further details from Washington regarding a recent ceasefire proposal discussed during talks between the United States and Ukraine. The Kremlin spokesman said, both US Secretary of State Marco Rubio and National Security Advisor Mike Waltz said that they would pass on detailed information about the conversations that took place in Jeddah through various diplomatic channels. He noted that meetings with US officials are scheduled for the coming days, during which all necessary details will be provided.

<><><> 

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। यह मैच आज मुंबई में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। प्रतियोगिता में मुंबई दूसरे जबकि गुजरात जायंट्स तीसरे स्थान पर है।

<><><> 

देश भर में होली का पर्व कल हर्षोल्लास के  साथ मनाया जाएगा। कहीं गुलाल से लाल होंगे बदरा तो कहीं भगवान विष्णु का जलाभिषेक होगा। अलग अलग राज्यों में होली की धूम कैसी होती हैं । आईये जानते हैं—

<><><> 

और अब रूख करते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के समाचारों का

आकाशवाणी दिल्‍ली के रंग भवन में कल होली के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम -फागुण आयो रे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलाकार पीयूषा और कैलाश अनुज की जोडी ने होली के गीत गाए। अपनी इस प्रस्तुति से उन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में बरसाने की होली की प्रस्तुति भी दी गई। जिसमें श्री कृष्ण और राधा के रूप में कलाकारों ने मंत्रमुग्ध करने देने वाली प्रस्तुति दी।

दिल्ली के सभी बाजार होली के त्योहार से पहले रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इस बार केमिकल से बने रंगों की बजाय दिल्लीवासी प्राकृतिक रंगों को काफी पसंद कर रहे हैं। अरारोट, बेसन, सूखे पालक, चुकंदर के पानी से बनाए गए गुलाल और गीले रंग भी इस बार बाजार में छाए हुए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बाजारों में भीड़ की समस्या से निपटने के लिए सभी चौक और तिराहे पर यातयात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

<><><> 

मुंबई पुलिस ने कल होली उत्सव के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एक सार्वजनिक परामर्श जारी किया।  यह परामर्श, जो 18 मार्च तक प्रभावी रहेगा। पुलिस उपायुक्त अकबर पठान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पैदल चलने वालों पर रंगीन पानी, डाई या पाउडर छिड़कने या फेंकने की अनुमति नहीं होगी। आदेश में लोगों को उत्सव में भाग नहीं लेने वालों पर पानी से भरे गुब्बारे, चाहे वे रंगीन हों या सादे, फेंकने से भी मना किया गया है। चित्र, प्रतीक, इशारे, नारे, गीत, तख्तियाँ, या कोई अन्य वस्तु या चीजें जो गरिमा, शालीनता या नैतिकता को ठेस पहुँचा सकती हैं, उन पर भी प्रतिबंध है। आदेश में आगे कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए या उल्लंघन में सहायता करते हुए पाया जाता है, तो उसे महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 135 के तहत कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

<><><> 

राज्य के लोग होली के त्यौहार की तैयारी में जुटे हैं। कल डोल पूर्णिमा है। एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म सर्विस प्रोवाइडर्स ऑफ वेस्ट बंगाल ने कल प्रेस क्लब कोलकाता में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था । इसी दिन कोलकाता के धनो धन्यो ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं। राज्य भर में लोग रंग-गुलाल और अन्य चीजें खरीद रहे हैं। होली के दिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सरकार भी तैयार है।

<><><> 

Customs sleuths at Chennai Airport seized eight exotic species of which five were alive and three dead from two passengers who came from Malaysia. The seized species included four eastern grey gibbons which are protected under the Convention on international trade in endangered species of wild fauna and flora. While two of them were dead two others were alive. Two marbled polecats, a silvery lutung, both vulnerable in conservation status and a dead Sumatran white bearded palm civet were also seized.The dead animals were incinerated and the live animals were suitably fed before being deported back to Malaysia.  

<><><> 

To safeguard of the tourists visiting Hampi World Heritage Site in Vijayanagara district of Karnataka, the district administration has made registration of Homestays mandatory. The action is initiated after an Israely tourist and the Home stay owner were gang raped recently at the Heritage site. The Homestays operating in and around Hampi must now register and get approval from the district tourism department under the Karnataka Tourism Act. Stressing on the importance of registration of Home Stays, the Vijayanagara Superintendent of Police, Shrihari Babu has said that the police department is ready to provide support to homestays if they follow all the guidelines of ASI, UNESCO and the local authorities. The Tourism department Deputy Director Prabhulinga Talakere has said that it is compulsory for the owners of homestays to register under section 8 of the Karnataka Tourism Trade Felicitation and Regulation Act of 2015.

<><><> 

In Telangana, about 15 hundred Junior lecturers and Polytechnic Lecturers have been handed over appointment letters. Chief Minister A. Revanth Reddy gave away these letters at a formal event in Hyderabad yesterday. Addressing the gathering, the Chief Minister highlighted the significance of their role in shaping the future of Telangana’s education sector. He emphasised that these jobs are not merely employment opportunities but an emotional achievement for the youth who played a key role in the Telangana state movement. He urged the newly appointed lecturers to work with dedication to improve educational standards, which had declined in recent years.

<><><> 


और अब महानगरों दिल्‍ली, मुंबई और कोलकाता के मौसम का हाल जानते हैं।

राजधानी दिल्ली में हल्‍के बादल छाए रहने की संभावना हैं, जबकि रात के समय हल्‍की वर्षा होने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आज आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

<><><> 

Chennai is expected to have a Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 23 degree Celsius and maximum will be around 33 degree.
Bengaluru is also expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 20 degree Celsius and maximum will be around 33 degree.
Hyderabad is expected to have a Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 24 degree and a maximum of 37 degree Celsius.

<><><> 

और अब समय है इतिहास में दर्ज आज की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के जिक्र का। आज 13 मार्च है।

देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए सैकड़ों युवाओं ने जान की बाजी लगा दी थी। ऐसे ही एक महान क्रांतिकारी थे पंजाब में जन्मे भारत माता के अमर सपूत ऊधम सिंह। ऊधम सिंह पर अमृतसर के जलियांवाला बाग नरसंहार का गहरा असर पड़ा और उन्होंने हर कीमत पर इसका बदला लेने का प्रण लिया। वह इस घटना का बदला लेने के लिए लंदन तक गए और 13 मार्च,1940 को ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ डायर की हत्या कर दी।

13 March is declared as Thai National Elephant Day by the Thai Government.  It is celebrated to show how significant elephants are in Thailand. This annual celebration promotes awareness about protecting and conserving the Thai elephant population and its habitats.
1997: मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी के रूप में सिस्टर निर्मला को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सुपीरियर जनरल के पद पर चुना गया।
1639 – Harvard College is named after clergyman John Harvard.
⦁ 1781 : English astronomer William Herschel observed the seventh planet from the Sun, Uranus . First described by him as “a curious either nebulous star or perhaps a comet” and named for the father of the god Saturn.
1992: तुर्की में आए भूकंप से करीब 500 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
⦁ 1925 –  The Tennessee General Assembly approved the Butler Act, which prohibited public schools from teaching of the theory of evolution.
⦁ 1963: खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पहली बार अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने का ऐलान किया गया।
⦁ 1938: ऑस्ट्रिया और जर्मनी के बीच दि अंश्चलेस नाम के पॉलिटिकल यूनियन की घोषणा हुई।

⦁ 1969 –  Apollo 9 returns to Earth . Having completed all their primary objectives successfully, the crew returned to Earth splashing down east of the Bahamas in the Atlantic Ocean.
1781: खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने अरुण यानी यूरेनस ग्रह का पता लगाया।
⦁ 2020-  Microsoft co-founder Bill Gates stepped down from the company’s board to focus on philanthropic activities.

<><><> 

और अब याद करते हैं उन महान विभूतियों को जिनका आज जन्‍मदिन, जयंती या पुण्‍यतिथ‍ि है

शास्त्रीय संगीत की जब भी बात होती है तो उस्ताद विलायत खान का जिक्र होता ही है. संगीत की समझ या फिर सितार पर पकड़, उनकी इस कला का हर कोई कायल था। जितना वह अपने संगीत कौशल के लिए मशहूर थे उतना ही वह अपने स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे। शायद ही ऐसा कोई भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रेमी होगा, जो सितार के महानायक उस्ताद विलायत खान के बारे में न जानता हो।
उस्ताद विलायत ख़ाँ ने कुछ प्रसिद्ध फ़िल्मों में भी संगीत दिया था। 1958 में निर्मित सत्यजीत रे की बांग्ला फ़िल्म ‘जलसाघर’, 1969 में मर्चेन्ट आइवरी की फ़िल्म ‘दि गुरु’ और 1976 में मधुसूदन कुमार द्वारा निर्मित हिन्दी फ़िल्म ‘कादम्बरी’ उस्ताद विलायत ख़ाँ के संगीत से सुसज्जित था।
आइये सुनते हैं 1976 में आई फिल्म कादम्बरी से ये गीत जिसमें उस्ताद विलायत खां के संगीत निर्देशन ने चार चांद लगाए।

<><><> 

लेखिका नमिता देवीदयाल की किताब ‘द सिक्स्थ स्ट्रिंग ऑफ विलायत खान’ उनसे जुड़े अनसुने पहलुओं को बयां करती है. इस किताब में उनके शुरुआती दिनों से लेकर शास्त्रीय संगीत के रॉक स्टार बनने तक के सफर को बताया गया है. उस्ताद विलायत खान पिछले 60 वर्षों में भारतीय शास्त्रीय संगीत की सबसे महान हस्तियों में से एक थे। अपने सितार वादन में गायन शैली को अपनाने ने उन्हें काफी शोहरत दिलाई. उनकी कला के कायल पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद भी थे। उन्होंने ही विलायत खान को “आफताब-ए-सितार” का सम्मान दिया था। वह ये सम्मान पाने वाले एकमात्र सितार वादक थे. इसके अलावा उन्हें ‘भारत सितार सम्राट’ की उपाधि भी मिली। वह भारत के पहले ऐसे संगीतकार थे, जिन्होंने भारत की आजादी के बाद 1951 में इंग्लैंड जाकर संगीत से जुड़ा एक कार्यक्रम किया था. विलायत खान एक साल में आठ महीने विदेश में बिताया करते थे और न्यू जर्सी उनका दूसरा घर बन चुका था. सितार वादक उस्ताद विलायत खान का अधिकतर जीवन कोलकाता में बीताॉ। उन्होंने 13 मार्च 2004 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

<><><> 

Lonnie Corant Jaman Shuka Rashid Lynn (born March 13, 1972), known as Common (formerly Common Sense), is an American rapper, actor, writer, philanthropist, and activist. Common gained mainstream success through his work with the Soulquarians.Common’s first major-label album, Like Water for Chocolate (2000), received commercial success. In 2003, he won the Grammy Award for Best R&B Song for the Erykah Badu single “Love of My Life”. Common received his second Grammy Award for Best Rap Performance by a Duo or Group for “Southside”  from his 2007 album Finding Forever. His best-of album, Thisisme Then: The Best of Common, was released in late 2007.
Glory” is a song by Common and John Legend from the 2014 movie Selma. The song is a tribute to Martin Luther King Jr. and the Civil Rights Movement. It won an Academy Award and a Golden Globe Award for Best Original Song in 2015. Here’s the song ,Glory, by Common

<><><> 

Born and raised in San Juan, Puerto Rico, Ozuna decided to become a singer at age 12, drawing influence from the Latin American genres of reggaeton, salsa, and bachata. He made his musical debut in 2012 with the song “Imaginando”, which attracted the attention of recording labels and led to collaborations with Daddy Yankee and Anuel AA. He released several singles before signing with Sony Music Latin in 2017, who funded the recording of his debut album Odisea.  His 2018 collaboration with DJ Snake, Cardi B, and Selena Gomez on “Taki Taki” was certified quadruple platinum. Dear listeners let’s groove into taki taki

 

<><><> 

एक बहुत ही मंझे हुए एक्टर। स्क्रीन पर इनकी मौजूदगी, इनकी आवाज और अभिनय का दमखम देखते ही बनता था। इनकी कॉमिक टाइमिंग और संजीदा अंदाज आज भी लोग भुला नहीं पाए हैं। इन्हें स्कूल के दिनों से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी, लेकिन देखते ही देखते ये दिलचस्पी जुनून में बदल गई थी। वो स्कूल में प्ले करते थे और फिर ये कारवां कॉलेज के दिनों में भी ऐसे ही चलता रहा। बहुत जल्द उन्होंने इसी फील्ड में अपना करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने थियेटर की दुनिया में खूब नाम कमाया और फिर कई शानदार फिल्मों में नजर आए। लेकिन उन्हें दूरदर्शन के सीरियल ‘ये जो है जिंदगी’ से घर-घर में पहचान बनाने का मौका मिला।उन्होंने 1973 से लेकर 1978 तक हिंदी, गुजराती, मराठी और इंग्लिश में करीब 30 नाटकों का निर्देशन किया और एक्टिंग भी की। इसके बाद उन्होंने इंडियन नेशनल थियेटर और इंडियन पीपुल्स एसोसिएशन ज्वॉइन कर लिया। उन्होंने बलराज साहनी और इंडियन थियेटर के अन्य सदस्यों से मुलाकात और अपने हुनर को और निखारा।इस्मत चुगताई का नाटक ‘नीला कमरा’ शफी के करियर का टर्निंग प्वॉइंट रहा। उन्होंने हिंदी में अपने पहले कमर्शियल प्रोडक्शन का निर्माण किया। 70 के दशक में जब पृथ्वी थियेटर शुरू हुआ, तब शफी को कई हिंदी नाटकों का निर्माण करने का मौका मिला, जिसने उन्हें थियेटर की दुनिया में स्थापित होने में बहुत मदद की। साल 1982 में उन्होंने थिएटर ग्रुप ‘हम’ की स्थापना दी और कई नाटकों का डायरेक्शन किया। कई नाटक बनाए और एक्टिंग भी की।साल 1984 में वो ‘ये जो है जिंदगी’ में एक्टिंग करने के बाद वो घर-घर में फेमस हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। जैसे- ‘आधा सच आधा झूठ’, ‘मिर्जा गालिब’ और ‘तेरी भी चुप मेरी भी चुप’। स्क्रीन पर उनकी पहली अपीयरेंस की बात करें तो वो शशि कपूर द्वारा प्रोड्यूस और गोविंद निहलानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘विजेता’ में नजर आए थे, लेकिन ‘अर्ध सत्य’ से उन्हें पहचान मिली थी। उन्होंने बीआर चोपड़ा की फिल्में ‘आज की आवाज’, ‘आवाम’ और ‘दहलीज’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

<><><> 

Neil Sedaka (born March 13, 1939) is an American singer, songwriter and pianist. Since his music career began in 1957, he has sold millions of records worldwide and has written or co-written over 500 songs for himself and other artists, collaborating mostly with lyricists Howard “Howie” Greenfield and Phil Cody.
After a short-lived tenure as a founding member of the doo-wop group the Tokens, Sedaka achieved a string of hit singles over the late 1950s and early 1960s, including “Oh! Carol” (1959), “Calendar Girl” (1960), “Happy Birthday Sweet Sixteen” (1961) and “Breaking Up Is Hard to Do” (1962).
Oh Carol is an international hit written by Neil Sedaka and Howard greenfield in 1958 and recorded by Sedaka. The song is noted for Sedaka’s spoken recitation of the verse, the second time around. Here’s the song O Carol…

<><><>

और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

<><><>