Download
Mobile App

android apple
signal

March 12, 2025 8:38 AM

printer

Aaj Savere

सुप्रभात,नमस्कार कार्यक्रम आज सवेरे में मैं हूं फरहत नाज़ और मेरे साथ है मेरी सहयोगी सुभद्रा रामचंद्रन जिंदगी में कुछ हासिल करने का मतलब होता है खुद को बेहतर बनाना, सपनों को साकार करना और जीवन में एक सार्थक उद्देश्य प्राप्त करना। इसलिए कुछ पाना है तो खुद पर विश्वास रखें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ रहें।

 
Hello FARHAT and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere – where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 12th of MARCH 2025.

 

<><><> 

 

Prime Minister Narendra Modi will be the Guest of Honour at the National Day celebrations of Mauritius today. This marks the second time that Mr. Modi is attending Mauritius’ National Day celebrations as the Chief Guest. A marching contingent from India, the Akash Ganga Skydiving Team of the Indian Air Force, and the Indian Naval Ship ‘Imphal’ will also participate in the event.  
On the second day of Prime Minister Modi’s Mauritius visit, India and Mauritius will sign agreements on various sectors. Apart from this, Prime Minister Mr. Modi along with the Prime Minister of Mauritius will inaugurate the Civil Service College and Area Health Center. Both these projects have been built in Mauritius with the assistance of India.  
Before leaving for India today, the Prime Minister will also visit Ganga Talab and there he will offer the holy Sangam water from Mahakumbh. Ganga talab is one of the most sacred Hindu place in Mauritius.

 

<><><> 

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मॉरीशस को भारत और ग्लोबल साउथ के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बताया है। मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुई में कल रात भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मॉरीशस भारत के सागर विजन के केंद्र में बना हुआ है, जिसकी घोषणा पहली बार श्री मोदी की 2015 की मॉरीशस यात्रा के दौरान की गई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मॉरीशस केवल एक साझेदार देश नही है बल्की भारत के परिवार का एक हिस्सा है। यह श्री मोदी ने मॉरीशस के विकास में हर तरह की मदद का आश्वासन दिया, जिसमें वहां एक नई संसद भवन का निर्माण शामिल है। इस कार्यक्रम में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम, उनकी पत्नी और कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए।

श्री मोदी का भाषण हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए सहयोगात्मक प्रयास पर भी केंद्रित था। मॉरीशस के पास विशाल महासागर क्षेत्र होने के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने अवैध मछली पकड़ने, समुद्री डकैती और समुद्री अपराधों से निपटने में एक भरोसेमंद सहयोगी के रूप में भारत की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक विश्वसनीय मित्र के रूप में भारत मॉरीशस के राष्ट्रीय हितों की रक्षा और हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए उसके साथ काम करता रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने 30 मिनट के भाषण में भोजपुरी भाषा का भी इस्तेमाल किया, क्योंकि वहां की 70 प्रतिशत आबादी भारतीय मूल की है जो मुख्य रूप से भोजपुरी भाषी है। उन्होंने कहा कि अगर मॉरीशस में कोई भारतीय फिल्म शूट की जाती है तो उसके हिट होने की संभावना बढ़ जाती है।

 

<><><> 

 

The Lok Sabha has approved the Supplementary Demands for Grants (Second Batch) for 2024-25, Demands for Excess Grants for 2021-22, the Manipur Budget for 2025-26, and the Supplementary Demands for Grants for Manipur for 2024-25.  
Replying to a debate in the House yesterday, Finance Minister Nirmala Sitharaman said that the Centre is providing full financial assistance to support the faster recovery of Manipur’s economy. She also announced a corpus of 500 crore rupees for Manipur to establish a contingency fund, stating that the state had never had such a fund before.  
Mrs. Sitharaman also informed the House that 400 crore rupees have been provided under the Ministry of Home Affairs’ special package for relief camp operations and to support those affected, with further assistance to be provided as needed.  

 

<><><> 

 

पाकिस्तान में अलगाववादी संघर्ष में बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों ने कल पेशावर जाने वाली एक ट्रेन पर हमला करके लगभग 450 यात्रियों को बंधक बना लिया। बाद में उन्होंने नागरिक बंधकों को रिहा कर दिया और सैन्य कर्मियों सहित 214 लोगों को बंदी बना रखा है। उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी-बीएलए ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने कहा है कि हमले में 30 से अधिक सैन्यकर्मी मारे गए। हमले के समय यह रेलगाडी क्वेटा से पेशावर जा रही थी। बचाव दल और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पाकिस्तान सरकार के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि सुरक्षा बलों ने लगभग 80 यात्रियों को बचा लिया है हालांकि बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि उसने नागरिको को रिहा कर दिया है।

बीएलए ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी सेना के जमीनी हमले को पूरी तरह विफल कर दिया है जिससे सैनिकों को पीछे हटना पड़ा। बीएलए ने 100 सुरक्षा कर्मियों को बंदी बनाए जाने का भी दावा किया। बीएलए ने चेतावनी दी है कि अगर सेना ने हवाई हमले बंद नहीं किए तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।

 

<><><> 

 

The US has announced that Ukraine has agreed to its proposal for an immediate and interim 30-day ceasefire, and it is now up to Russia to reciprocate. The US has also lifted the pause on sharing intelligence and providing military assistance to Ukraine.  
US Secretary of State Marco Rubio informed reporters of this development after a meeting with Ukrainian officials in Jeddah, Saudi Arabia. A joint statement issued by the US and Ukraine stated that Ukraine has expressed its readiness to accept the US proposal for an immediate, interim 30-day ceasefire, which can be extended by mutual agreement of the parties.  

 

<><><> 

 

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि निःसंतान विधवा को पारिवारिक पेंशन अब पुनर्विवाह के बाद भी जारी रहेगी, बशर्ते कि अन्य स्रोतों से उसकी आय उसे मिल रही न्यूनतम पारिवारिक पेंशन से कम हो। डॉ. सिंह ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि सरकार ने महिलाओं से संबंधित सेवा नियमों में कई सुधार किए हैं, जो समाज के बदलते मानदंडों के साथ आवश्यक थे। उन्होंने कहा कि तलाकशुदा या अलग हुई बेटियों के लिए अब पारिवारिक पेंशन उपलब्ध है। इसके लिए अदालत में तलाक के लंबित मुकदमे के नतीजे की जरूरत नहीं होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला पेंशनभोगी अब वैवाहिक कलह की स्थिति में तलाक का मुकदमा दायर करने या घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम या दहेज निषेध अधिनियम के अन्‍तर्गत मामला दर्ज करने की स्थिति में अपने पति के बाद अपने बच्चों को पारिवारिक पेंशन के लिए नामांकित कर सकती है।

 

<><><> 

 

विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) के तहत एक प्रमुख कार्यक्रम, सिम्फनी ऑफ इंडिया चैलेंज के लिए मंच तैयार है, जो एक असाधारण संगीत यात्रा सिद्ध होगी तथा जिसमें देश भर की बेहतरीन संगीत प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुतियां देंगी । इस चुनौती के लिए 212 संगीतकारों में से कुल 80 शास्त्रीय और लोक कलाकारों को चुना गया है। वेव्स शिखर सम्मेलन का पहला संस्करण पहली मई से चार मई तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को विभिन्न शैलियों में फैले विभिन्न संगीत प्रदर्शनों से परिचित कराना और संगीत प्रेमियों की विविध पसंद का जश्न मनाना है।

 

<><><> 

 

India made a clean sweep in the men’s discus throw F11 event on the opening day of the World Para Grand Prix Athletics in New Delhi yesterday, as Sagar clinched the gold medal with a throw of 34.84 meters. He was followed by Balaji Rajendran, who secured silver, while Janak Singh Harsana bagged bronze.

India also dominated the Men’s High Jump T47 event, sweeping all three medals. Ram Pal led the charge with a gold-winning leap of 1.83 meters, followed by Chandresh Muljibhai Bagada with silver and Banti with bronze.

In the men’s 100 meters T44 category, India continued its dominance as Mit Bharatbha Patel sprinted to gold in 12.67 seconds. India’s Kiran Shriram Metkar delivered a strong performance in the Women’s 100 meters T54 category, clinching gold.

 

<><><> 

 

कश्मीर में बारामुला  जिले के गुलमर्ग में आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्‍स-2025 का दूसरा चरण आज संपन्न हो जाएगा। इन खेलों का पहला चरण 23 से 27 जनवरी तक लद्दाख में आयोजित किया गया था। और ब्योरा हमारे संवाददाता से-

 

<><><> 

 

और अब समय है महानगरों से जुडी खबरों का। तो आइए जानते हैं चेन्‍नई, हैदराबाद और बैगलूरू से क्‍या खबरें –
और अब दिल्ली,मुंबई और कोलकाता के समाचारों का रूख करते हैं-
Mobility solution company ‘KPIT technologies’ has partnered with IIT Madras to offer specialized M.Tech programs for its employees. These specially designed programs from IIT Madras cater exclusively to working professionals and programs have been developed in close collaboration with faculty and industry leaders to ensure their real world relevance. Each program was carefully selected based on a thorough review to ensure alignment with the Company’s objectives and the fast evolving needs of the automotive and mobility eco system.

 

<><><> 

 

The Greater Chennai Corporation will map 408 km of City roads using drones and Go-Pro cameras. City commissioner – K.Gurubaran said that Roadmetrics which specialises in AI mapping, will carry out a special survey. He told that the form did a similar work at Bengalurus electronic City, identifying original width and civic issues like damaged bus shelters, manholes, hanging internet wires, and pavement encroachments. The camera will scan the road and map all the objects. They will then juxtapose the information and provide it to the civic body. The AI driven survey will compare road dimensions with official records to identify encroachments. It will help assess damaged roads, pavements, street lights and disconnected medians, so that repair works could also be taken up. The first phase of the 25 lakh project will be conducted in March, followed by a second round in November.

 

<><><> 

 

दिल्‍ली के रविन्‍द्र भवन में चल रहे साहित्‍योत्‍सव का आज आखिरी दिन है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि एशिया के सबसे बड़े साहित्य उत्सव में इस बार 50 से अधिक भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले 700 से अधिक लेखक भाग ले रहे हैं। ब्य़ौरे के साथ हैं हमारे संवाददाता सकलेन अख्तर

 

<><><> 

 

होली के दिन शुक्रवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। दिल्ली मेट्रो के अनुसार होली के दिन सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर ढाई बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

 

<><><> 

 

The CRPF Group Centre in Bengaluru had organised two days- Millets and Organics Mela in its premises in Yelahanka, in coordination with the Department of Agriculture of Karnataka State Government. The two days event promoted the use of millet based products and organic food within CRPF which is mandated to introduce 30 percent of its food menus using millets in its mess. 

The Mela saw participation from 47 different agencies selling a delightful array of millet based food items. The food court offered varied instant ready-to-eat snacks made from millets. Numerous nutritional benefits of millets, their role in sustainable agriculture and the government’s initiatives to promote millet cultivation and consumption were communicated to the gathering on this occasion.
Later the visitors had the opportunity to be part of a cultural evening, featuring vibrant performers showcasing our rich heritage. The Jawans and their families, officials from various government departments and private organisations came together to know and share the benefits of millets in our daily life.

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल विधानसभा में स्वीकार किया कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर से संबंधित नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई खामी सामने आई तो संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्री फडणवीस ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर सुबह छह बजे से रात 10 बजे के बीच इस्तेमाल किए जाने चाहिए और दिन में ध्वनि की सीमा 55 डेसिबल तथा रात में 45 डेसिबल होनी चाहिए। उन्होंने चेताया कि इन मानदंडों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में लाउडस्पीकरों के उपयोग के संबंध में नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

 

<><><> 

 

विश्व प्रसिद्ध जादूगर और डिफरेंट आर्ट्स सेंटर के कार्यकारी निदेशक गोपीनाथ मुथुकड़ कल दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर ‘समावेश के लिए जादू’ का शुभारंभ करेंगे।  इस कार्यक्रम की पहल का उद्देश्य यह दिखाना है कि जादू मनोरंजन से परे कैसे फैलता है, जो विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण, जागरूकता और सामाजिक समावेश के लिए एक आकर्षक उपकरण के रूप में कार्य करता है।

 

<><><> 

 

The Budget Session of the Telangana State Assembly will  commence today, with Governor Jishnu Dev Varma’s ceremonial address to the joint session of both – Legislative Council and Legislative Assembly. The Members of the both houses will assemble at the Assembly Hall for the address. The Congress Government in the state will place its second annual budget during the session. Besides, the government also proposed to introduce a bill to enhance the reservation quota for Backward Classes to 42 per cent in the state.
After the Governor’s address today, the Speaker will chair the meeting of the Business Advisory Committee to decide on the business to be taken up during the session.
The session is likely to be stormy as the opposition BRS and BJP parties are likely to corner the ruling Congress, particularly on the state government’s alleged inability to implement the six guarantees it promised before the Assembly elections in the state.
Leader of Opposition and BRS President K Chandrasekhar Rao is expected to attend the House during the session. Popularly known as KCR, he held yesterday a three-hour-long meeting of the BRS Legislative party. BRS Party working President – K Tarakarama Rao informed that KCR will regularly attend the House during the Budget session.
This time, KCR asked his MLAs to prepare well to corner the treasury benches and directed them to reach the Assembly at least half an hour before the sitting of the House.

 

<><><> 

 

पूर्वी रेलवे के सियालदह डिवीजन में जल्द ही तीन चरण वाली एसी ईएमयू रेक वाली लोकल उपनगरीय ट्रेनें शुरू की जाएंगी। कोचों की संख्या 12 होगी। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री आईसीएफ द्वारा निर्मित दो ऐसी ईएमयू ट्रेनें हाल ही में सियालदह डिवीजन में लाई गई हैं। वर्तमान में रेलवे द्वारा नॉन एसी ईएमयू लोकल उपनगरीय ट्रेनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। एसी ईएमयू ट्रेनों का किराये में अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। लेकिन यह नॉन एसी ईएमयू ट्रेनों से महंगा होने की उम्मीद है।

 

<><><> 

 

मौसम –

राजधानी दिल्ली में आज तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आज आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।
कोलकाता में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
Chennai is expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 25 degree Celsius and maximum will be around 33 degree.
Bengaluru is also expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 18 degree Celsius and maximum will be around 32 degree.
Hyderabad is expected to have a Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 22 degree and a maximum of 35 degree Celsius.

 

<><><> 

 

Mauritius Day is celebrated every year on 12 March, as we just discussed in our headline stories.
⦁ Also, Every year on March 12, people all over the world observe World Day Against Cyber-Censorship. World Day Against Cyber Censorship is an online event held each year on March 12 to rally support for a single, unrestricted Internet that is accessible to all.
Established in 2008 by the non-governmental organisation Reporters Without Borders , the day seeks to unite people in favour of an unrestricted single Internet. Additionally, the organisation wants to guarantee that everyone can access the internet.The primary goal of this day is to emphasise the importance of free expression on the internet and to protest cyber censorship.
1799 – ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1894 – Coca-Cola begins selling it’s first bottles in 1894 in Vicksburg, Mississippi.
1912 – Juliette Gordon Low founded the Girl Guides in the United States, On this day she gathered 18 girls together to register the first troop of American Girl Guides in Savannah, Georgia. The next years the name was changed to Girl Scouts of America.
1913 – march 12 is called the Canberra day The future capital of Australia is officially named Canberra. (Melbourne remained the  temporary capital until 1927 while the new capital was under construction.)
1918– Moscow became the capital of Russia again after Saint Petersburg held this status for 215 years.
1930–  12 मार्च को भारत और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटीं जो वक्त के साथ-साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज होती गईं। इन्हीं प्रमुख घटनाओं में से एक है दांडी मार्च, जिसे 1930 में शुरू किया गया था। इसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अहम पड़ाव माना जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इस दिन अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह के लिए दांडी यात्रा शुरू की थी। इस मार्च के जरिए बापू ने अंग्रेजों के बनाए नमक कानून को तोड़कर उस सत्ता को चुनौती दी थी, जिसके बारे में कहा जाता था कि उनके साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता।
1954 – March 12 the year 1954 is also  the Founding date of Indian organization, Sahitya Academy, which was created for promotion of  Literature in Indian languages. The Sahitya Academy Award is one of the most prestigious awards in Indian literature along with the Gyanpeeth award.
1999 – Poland, Hungary, and the Czech Republic became members of the North Atlantic Treaty Organization (NATO) shortly before the group’s 50th anniversary.
2008-  अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ-117 को अपने सैन्य बल से हटा दिया था।

 

<><><> 

 

श्रेया घोषाल को किसी परिचय की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी आवाज ही उनकी पहचान है। श्रेया ने भारतीय संगीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
श्रेया का जन्म 12 मार्च 1984 को बंगाली ब्रह्माण परिवार में राजस्थान के कोटा में हुआ। महज चार साल की उम्र में ही श्रेया ने हारमोनियम सीखना शुरू कर दिया था। वे अपनी मां के साथ अभ्यास करती थीं, जिसके बाद उनके पैरेंट्स ने उन्हें महेशचंद्र शर्मा के पास हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की तालिम लेने भेज दिया था। श्रेया घोषाल ने जी टीवी पर सा रे गा मा पा की चिल्ड्रेन स्पेशल एपिसोड का खिताब जाती था, जिसके होस्ट सोनू निगम थे। जिसके बाद वे मुंबई गईं और वहां मुक्त भिडे से शास्त्रीय संगीत की तालिम ली। बता दें श्रेया ने एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल में पढ़ाई की जो रावतभाटा में हैं। वहीं ग्रेजुएशन उन्होंने एसआईइएस कॉलेज से की। जब श्रेया ने सा रे गा मा पा में दूसरी बार हिस्सा लिया तो संजय लीला भंसाली का ध्यान उनकी ओर गया. जिसके बाद डायरेक्टर ने उन्हें अपनी फिल्म देवदास में लीड रोल निभा रहीं ऐश्वर्या राय की आवाज बनने का बड़ा मौका दिया।

 

<><><> 

 

ऐश्वर्या राय पर फिल्माए गए गाने पर श्रेया की आवाज दर्शकों को खूब पसंद आई। इस गाने के लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। इतना ही नहीं उन्हें इसके लिए आर डी बर्मन पुरुस्कार भी मिला। देवदास के बाद श्रेया स्टार बन गईं और उन्हें एआर रहमान, अनु मलिक, हिमेश रेशमिया, शंकर एहसान लॉयल, प्रीतम, विशाल शेखर जैसे बेहतरीन म्यूजिशियंस के साथ काम करने का मौका मिला।

Birthday  of  Singing queen of Bollywood  sherya Ghoshal  who started out by winning tv show competition and never looked back. Ghoshal aspired to become a playback singer from an early age. At the age of four, she started learning music. At the age of six, she started her formal training in classical music. At the age of sixteen, she was noticed by film-maker Sanjay Leela Bhansali when she entered and won the television singing reality show Sa Re Ga Ma Pa.. As a very young child, she was introduced to music by her mother, whom she refers as her first “guru  and her best critic as well …
Sharing the day with Shreya  is atif aslam singer songwriter actor who started out singing for Bollywood in 2006 and is flying high with accolades and awards for his souful voice and has garnered attention all over the world  for his mind blowing singing talent.

 

<><><> 

 

Violin mastero Yehudi Menuhin was a child prodigy a highly interpretive musician who played with great feeling …This gentle soul  left us  this day in 1999 but his legacy lives on… Menuhin was so diverse in his musical taste.  He had teamed up with several world musicians that also included our own Pandit Ravi shankar and dr l Subramanian .. one masterpiece recorded in the year 1967 was the album West Meets East.. a duet of sitar and violin  the musicians here included pt Ravi Shankar on the sitar, Yehudi Menuhin violin supported by Hepzibah Menuhin his sister  on the piano   ustad Allah Rakha on the tabla … the album received  Grammy Award for Best Chamber Music Performance , infact the mingling of classical rag with western lines made a great impact on western popular scene too .. westerners began to appreciate Indian classical music .. you are hearing swara kakali based on Raag tilang played by violin Maestro  Yehudi Menuhin and Pandit Ravi shankar

 

<><><> 

 

प्रह्लाद चुन्नीलाल वैद्य भारत के उन गिने-चुने गणितज्ञों में से एक रहे, जिन्होंने गणित के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण व दूरगामी योगदान दिया था। वह न सिर्फ एक मशहूर गणितज्ञ थे बल्कि एक शिक्षाविद भी थे। वे चाहते थे और प्रयास करते थे कि गणित बच्चों के लिए सुगम व रुचिकर बने। वे मानते थे कि गणित सिखाना शायद कठिन है, मगर गणित सीखना कठिन नहीं है क्योंकि गणित तो हमारी संस्कृति का अंग है।

 

<><><> 

 

Death anniversary of the famous writer Robert Ludlum known for his spy thrillers.. He worked in the theatre as an actor and a successful producer and acted for television before turning to writing. his fast-paced combination of international espionage, conspiracy, and mayhem proved enormously popular.

 

<><><> 

 

American singer, songwriter, and guitarist who defined the singer-songwriter movement of the 1970s, James Taylor turns a year older today. his lyrics are melancholic yet very captivating rooted in complex chord changes and influenced by folk music, and of course he has a huge fan following even after all these years.. Taylor was the recipient of numerous honours, and  several Grammy Awards.  Lets go for the song that he loves playing live…

 

<><><> 

 

आज आवाज की एक और क्वीन फाल्गुनी पाठक का भी जन्मदिन है। एक वक्त था जब उनके गाने घर घर की आवाज थें और युवाओं के दिल में बसते थे उनके गाने। 1987 में उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत की, जिसके बाद से, वह पूरे भारत में लोकप्रिय गायिका बन गईं।
आइये सुनते हैं उनके कुछ बेहतरीन गीत।

 

<><><> 

 

A famous birth took place  12th March 1946, Hollywood, California..that of  Liza Minnelli American actress and singer n dancer whose parents were the late great Judy Garland and film director Vincente Minnelli. She has won a number of awards in her own right including three Tony Awards, an Emmy Award, two Golden Globes and a winning an Academy Award for Best Actress for the 1972 film version of the Broadway musical Cabaret.

 

<><><> 

 

Tributes to American alto saxophonist, composer, and bandleader Charlie parker nicknamed the bird . Parker was the principal stimulus of the modern jazz idiom known as bebop, and—together with Louis Armstrong and Ornette Coleman—Charlie parker e was one of the three great revolutionary geniuses in jazz.

 

<><><> 

 

डॉ. हरमोहिन्दर सिंह बेदी हिंदी लेखक, एक शिक्षाविद और भारतीय राज्य पंजाब के अकादमिक प्रशासक हैं। 40 बच्चों को पीएचडी और 60 को एमफिल कराने एवं पंजाबी-हिंदी को जोड़कर नई पहचान दिलाने वाले डॉ. हरमोहिन्दर सिंह बेदी बेदी को भारत सरकार ने पद्म श्री (2022) से सम्मानित किया है। हरमोहिन्दर सिंह बेदी का प्रेम हिंदी के प्रति उनके पिता प्रीतम सिंह बेदी के कारण जागा।

 

<><><> 

 

West Indies cricketer who is considered one of the greatest cricketers of all time., Sir Viv Richards celebrates his birthday today  

 

<><><> 

 

क्षितिजमोहन सेन का मध्यकालीन संत साहित्य के समीक्षकों में अग्रणी स्थान है। क्षितिजमोहन सेन की गिनती अपने समय के प्रमुख संस्कृत विद्वानों में की जाती थी। ये अमर्त्य सेन के नाना थे। अपने नाना के प्रभाव से ही अमर्त्य सेन ने संस्कृत सीखी थी और भाषायी विद्वत्ता हासिल की। बांग्ला भाषा में उत्कृष्ट लेखन के अतिरिक्त हिन्दी में भी क्षितिजमोहन सेन ने ‘भारतवर्ष में जाति भेद’ तथा ‘संस्कृति संगम’ नामक कृतियाँ रची थीं।

 

<><><> 

 

और अब आपसे विदा लेने का समय आ गया है। आप स्वस्थ रहें, खुश रहें, इन्हीं शुभकामनाओं के साथ दीजिए फरहत नाज़ और सुभद्रा रामचंद्रन को कार्यक्रम आज सवेरे समाप्त करने की इजाजात।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat Namaskar.

 

<><><>