Download
Mobile App

android apple
signal

March 6, 2025 8:34 AM

printer

Aaj Savere

सभी श्रोताओं को नमस्‍कार, सुप्रभात, गुडमॉर्निंग! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्‍ड पर हम आपके साथ जुड़ चुके हैं न्‍यूज मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूं, मनोज और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी वी.सी. प्रमोद। नमस्कार प्रमोद

 

Hello MANOJ  and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 06th of MARCH 2025.

 

 

<><><> 

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्‍तराखंड जाएंगे। वे मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास का दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। श्री मोदी ट्रेक और बाइक रैली को रवाना करेंगे तथा हर्सिल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

उत्‍तराखंड सरकार ने इस वर्ष शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है। हजारों श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों के देवी-देवताओं के शीतकालीन प्रवास स्‍थलों के दर्शन कर चुके हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्‍थानीय अर्थव्‍यवस्‍था के साथ ही गृह प्रवास पर्यटन व्‍यापार में तेजी लाना है।

 

 

<><><> 

 

 

The government has given approval for the development of Sonprayag to Kedarnath ropeway with the length of 12.9 kilometres. Briefing media in New Delhi, Information and Broadcasting Minister Ashwini Vaishnaw said, the total cost of the project will be over four thousand crore rupees.

 

Mr Vaishnav also informed about 12.4 km Hemkund Sahib Ropeway that is to be developed at a cost of two thousand 730 crore rupees.

 

Mr. Vaishnaw said the government has taken decisions for livestock health and disease prevention with the cost of three thousand 880 crore rupees. He said the vaccination programme will be a major thrust area of this programme. He said, this will help the farmers. He said, good quality and affordable generic veterinary medicines will be provided through Pashu Aushadhi.

 

 

<><><> 

 

 

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमरीका  बहुध्रुवीयता की ओर बढ़ रहा है जो भारत के हितों के अनुकूल है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमरीका की विदेश नीति में बदलाव अपेक्षित था और यह कई मायनों में भारत के हित में है। विदेश मंत्री कल शाम लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में ‘भारत का उदय और विश्‍व में इसकी भूमिका’ विषय पर एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। डॉ. जयशंकर ब्रिटेन और आयरलैंड की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री ने बदलती भू-राजनीतिक व्यवस्था, ऊर्जा, तकनीक और कनेक्टिविटी पहलों का हवाला देते हुए कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति और उनके प्रशासन की कई प्राथमिकताएं भारत के लिए आशाजनक हैं। टैरिफ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा करने के लिए इस समय वाशिंगटन में हैं।

 

कश्मीर में मुद्दों के समाधान पर एक सवाल का जवाब देते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना पहला कदम था, कश्मीर में विकास और आर्थिक गतिविधि तथा सामाजिक न्याय को बहाल करना दूसरा और बड़ी संख्‍या में मतदाताओं को चुनाव में शामिल कराना तीसरा कदम था। उन्होंने कहा कि भारत कश्मीर के उस हिस्से की वापसी का इंतजार कर रहा है जो अवैध रूप से पाकिस्तान के कब्जे में है। विदेश मंत्री ने कहा कि जब ऐसा हो जाएगा, तो कश्मीर का मुद्दा हल हो जाएगा। चीन के बारे में डॉ. जयशंकर ने कहा कि अक्तूबर 2024 से कुछ सकारात्मक गतिविधियां हुई हैं, जिसमें तिब्बत में कैलाश पर्वत की तीर्थयात्रा मार्ग का खुलना भी शामिल है।

 

 

<><><> 

 

 

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज 24 दशमलव चार प्रतिशत से दोगुना होकर 48 दशमलव आठ प्रतिशत हो गया है। बजट के बाद ‘लोगों में निवेश’ के विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए श्री मांडविया ने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी संपत्ति उसके लोग होते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम-ईएसआईसी के दस नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है, जबकि 10 और कॉलेजों के लिए योजनाओं पर काम चल रहा है। उन्‍होंने देश के युवाओं को कौशल प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने के सरकार के मिशन को रेखांकित किया। उन्‍होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भारतीय प्रतिभा वैश्विक स्‍तर पर अपना प्रभाव डाल सके। डॉ. मांडविया ने रोजगार पहलों की सफलता का उल्‍लेख करते हुए आंकड़े प्रस्तुत किए, जिसमें खुलासा किया गया कि 2014-24 के बीच 17 दशमलव एक करोड़ नौकरियां सृजित की गईं, जिनमें पिछले वर्ष ही चार दशमलव छह करोड़ नौकरियां शामिल हैं। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के रोडमैप का भी उल्‍लेख किया। श्री मांडविया ने कहा कि लोगों में निवेश करना केवल एक आर्थिक निर्णय ही नहीं है, बल्कि एक शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त समाज के लिए सामाजिक, नैतिक और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता भी है।

 

 

  <><><>

 

 

US has paused intelligence sharing with Ukraine alongside a military aid freeze, part of a pressure campaign to force its government to cooperate with the White House’s plans to end the country’s war with Russia. The C.I.A. director, John Ratcliffe, and the national security adviser, Michael Waltz, both confirmed the pause in intelligence support but suggested it could be short-lived if Ukraine quickly came back to the negotiating table.

 

 

 <><><>

 

 

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से कहा है कि टैरिफ वृद्धि को रोकने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदम सही नहीं थे। कनाडा और मेक्सिको से अमरीका में प्रवेश करने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ 4 मार्च को निर्धारित समय पर लागू हो गया। अमरीका द्वारा चीन से आयात पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया। ट्रम्प ने अवैध प्रवासियों के अमरीका में प्रवेश के लिए कनाडा और मेक्सिको को दोषी ठहराया। उन्होनें चीन को इसके स्रोत के रूप में रोकने में विफल रहने के लिए उसकी आलोचना की। उन्होंने श्री ट्रूडो पर सत्ता में बने रहने के लिए टैरिफ के मुद्दे का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

 

 

 <><><>

 

 

Eyal Zamir has taken over as the 24th Chief of the Israel Defense Forces (IDF). He has warned that Israel’s multi-front conflict would be ongoing and vowed to strike its enemies with tremendous force. Zamir, 59, assumed his new role during a change-of-command ceremony at the Kirya military base in Tel Aviv following government approval of his appointment on February 16. He succeeded Herzi Halevi, who resigned in January after admitting his failure to defend Israelis during the Hamas-led attack on October 7, 2023. Zamir, a former Director General of the Defence Ministry, joined the military in 1985 and became a tank commander the following year. He later served as Commander of the Southern Command and as Deputy Chief of Staff. During the ceremony, Zamir’s wife, Prime Minister Benjamin Netanyahu, and Defence Minister Israel Katz, pinned new ranks on Zamir’s shoulders. Netanyahu said Zamir’s main mission is to achieve the goal of absolute victory over Hamas. Netanyahu said Zamir was part of a policy shift aimed at increasing domestic ammunition production to reduce reliance on imports.

 

Zamir takes office at a sensitive time, as the future of a fragile ceasefire with Hamas, which took effect on January 19, remains uncertain, while violence escalates amid an ongoing large-scale military campaign in the northern occupied West Bank and rising tensions with Iran, which Israel considers its arch-foe.

 

 

<><><> 

 

 

In the ICC Champions Trophy 2025, New Zealand set up the summit clash with India after beating South Africa by 50 runs in the 2nd semifinal at Gaddafi Stadium in Lahore last night.

 

Chasing the highest-ever target of 363 runs in the tournament’s history set by New Zealand, South Africa managed to score 312 for 9 in the stipulated 50 overs. For South Africa, David Miller remained unbeaten with 100 runs, followed by Rassie van der Dussen 69 runs and skipper Temba Bavuma 56 runs. For New Zealand, skipper Mitchell Santner scalped 3 wickets while Matt Henry and Glenn Phillips took 2 wickets each.

 On Tuesday, India stormed into the final of the tournament, beating Australia by four wickets in the first semi-final at Dubai.

 

 

<><><> 

 

 

As a part of 54th National Safety Week Celebration, the Joint live demonstration of safety measures was carried out by CVRDE Fire Fighting personnel along with Indian Air Force, Heavy Vehicles Factory, Ordnance Clothing Factory and Ordnance Depot fire fighting team. The participants  keenly witnessed the live show and the safety methods required to be followed during the unforeseen period were also well explained. J.Rajesh Kumar – Outstanding Scientist and Director CVRDE along with Dr.V.Balamurugan-  Outstanding Scientist and Program Director graced the National Safety Week Celebration and addressed the gathering.

 

 

<><><> 

 

 

Tirunelveli District Collector Dr. R. Sukumar visited houses of school drop outs from Radhapuram Taluk to know the reason for not attending school. The parents of the students assured the Collector that they would go to school starting Thursday. The Collector instructed the SSA staff at the school to ensure that the students resume their studies. He also visited the schools and checked the registers .

 

 

<><><> 

 

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में शिक्षकों और शिक्षाविदों के साथ कल संवाद कर शहर की शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए सुझाव मांगे। इसके बाद मीडिया से बातचीत में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि ये चर्चा काफी सकारात्मक और सार्थक रही। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार राजधानी दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को देश में सबसे बेहतर शिक्षा प्रणाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

<><><> 

 

 

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 23 वर्षीय एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली में पहचान बदलकर रह रही थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की रहने वाली है और वह झारखंड के सोनुआ थाने में दर्ज एक मामले में वांछित थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पांच साल तक कठोर और गहन प्रशिक्षण लिया है और 2018, 2019 और 2020 में झारखंड पुलिस के साथ तीन मुठभेड़ों में शामिल रही है। पुलिस ने बताया की आरोपी पकडे जाने से बचने के लिए अपनी असली पहचान छिपाकर दिल्ली में रह रही थी और शहर में घरों में साफ़ – सफाई का काम किया करती थी। आरोपी पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

 

 

<><><> 

 

 

The National Institute of Mental Health and Neurosciences, NIMHANS provided a platform for a dialogue on Women’s mental health in Bengaluru, yesterday. Dr R N Moorthy Foundation for Mental Health and Neuro Sciences supported the event.

Over 350 university students engaged in slam poetry, poster making and interactive theatre. Meaningful discussions were held where experiences were shared on mental health of women and challenges faced in today’s world.

All posters were displayed, allowing attendees to engage with diverse artistic interpretations of mental health and gender issues.

 

The event concluded with an interactive theatre performance, where audience members, referred to as actors, were invited to step into roles and act out alternative responses to real-life challenges. This participatory approach encouraged empathy, discussion, and deeper understanding by allowing attendees to actively engage with the themes presented. The event encouraged open conversations, creative expression, and collective action toward gender inclusivity and mental well-being.

 

 

<><><> 

 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने बुधवार को बताया कि बिजली उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड मीटर पर प्रतिबंध होने के कारण राज्य में पोस्टपेड इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जाएंगे। वे विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीटर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को दिन के समय बिजली की खपत पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले सभी फीडरों और ट्रांसफार्मरों पर ये पोस्टपेड इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जाएंगे और फिर उपभोक्ताओं के लिए ये मीटर लगाए जाएंगे। श्री फड़णवीस ने बताया कि इसके लिए समयबद्ध कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।

 

 

<><><> 

 

 

महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने बुधवार को कहा कि राज्य में बाघों की संख्या 2000 में दर्ज 101 से बढ़कर इस साल 444 हो गई है। महाराष्ट्र में चल रहे बजट सत्र के दौरान सदन में श्री नाइक ने यह भी बताया कि सरकार ने बाघों के आवास के पास के गांवों में सौर बाड़ लगाने के लिए 200 करोड़ रुपये की धनराशि को स्‍वीकृति दी है। वे भंडारा के पास एक वन्यजीव अभयारण्य में मानव-पशु संघर्ष के मुद्दे पर राज्य विधानसभा में एक बहस का जवाब दे रहे थे, जहां इस साल बाघ के हमलों में इस क्षेत्र में दो लोग मारे गए हैं। सदस्यों ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। अध्यक्ष राहुल नार्वेकर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने पर सहमत हुए।

 

 

<><><> 

 

 

The Karnataka government has extended the deadline for affixing high-security registration plates (HSRP) on vehicles till March 31st , marking the seventh extension of the deadline.

 

As of 28th February, 58.12 lakh applications were submitted, of which 57.20 lakh were successfully processed,this was informed by Karnataka Transport Minister – Ramalinga Reddy to the Legislative Council, in response to a query from MLC- Madhu G Madegowda.

 

So far, 24 lakh vehicles have affixed HSRP in Bengaluru, followed by 4 lakh in Mysuru, 2.7 lakh in Dakshina Kannada, 2.6 lakh in Belagavi, 1.4 lakh in Dharwad, and 2 lakh in Shivamogga.

 

Yadgir has the lowest compliance, with only 19 thousand vehicles affixing HSRP.

Non-compliance will attract a fine of five hundre rupees for the first offence and thouand rupees for subsequent violations under the Motor Vehicles Act.

 

 

<><><> 

 

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महीने लंदन का दौरा करेंगी। वे 21 मार्च को अपनी यात्रा शुरू करेंगी। ममता बनर्जी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में व्याख्यान देंगी और उद्योग पर बैठकें करेंगी। वे 29 मार्च को कोलकाता लौटेंगी।

 

 

<><><> 

 

 

In Telangana, BJP secured two out of three MLC seats, including the prestigious Karimnagar-Medak-Nizamabad-Adilabad Graduates constituency. BJP candidate Ch. Anji Reddy triumphed by a margin of 5 thousand 106 votes after the second-preference count of votes.

 

A day before, BJP and Progressive Recognized Teachers Union (PRTU) had bagged one seat each of the two teachers’ MLC seats for which elections were held.

M Komaraiah of BJP bagged the Medak-Nizamabad-Karimnagar-Adilabad teachers’ MLC seat while PRTU candidate P. Sripal Reddy won the Nalgonda-Warangal-Khammam teachers’ constituency.

 

Celebration erupted among BJP supporters in Karimnagar, with Central Minister Bandi Sanjay Kumar and party workers gathering in a victory rally. He hailed the win as a Ramzan gift to the Congress and declared that BJP has firmly established itself as a formidable alternative in Telangana. He said the party’s outreach across 42 Assembly segments and six Lok Sabha constituencies in Northern Telangana was a decisive factor in Anji Reddy’s victory.

 

 

<><><> 

 

 

दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

मुम्बई में आसमान साफ रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

कोलकाता में आसमान साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

Chennai is expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 25 degree Celsius and maximum will be around 36 degree.

Bengaluru is expected to have Mainly Clear sky. The minimum temperature was 20 degree Celsius and maximum will be around 34 degree.

Hyderabad is expected to have a Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 22 degree and a maximum of 37 degree Celsius.

 

 

<><><> 

 

 

इतिहास में 6 मार्च कई कारणों से महत्वपूर्ण है-

 

1869-  Russian chemist Dmitri Mendeleev presented the first periodic table at a meeting of the Russian Chemical Society.

1899 – The German company Bayer got the patent of aspirin on March 6, 1899. Now the most common drug in household medicine cabinets, acetylsalicylic acid was originally made from a chemical found in the bark of willow trees. In its primitive form, the active ingredient, salicin, was used for centuries in folk medicine, beginning in ancient Greece when Hippocrates used it to relieve pain and fever.

1902 6 मार्च, 1902 को मैड्रिड, स्पेन में प्रशंसकों के एक समूह द्वारा मैड्रिड फुटबॉल क्लब की स्थापना की गई। बाद में रियल मैड्रिड के नाम से जाना जाने वाला यह क्लब 20वीं सदी का सबसे सफल यूरोपीय फुटबॉल फ़्रैंचाइज़ी बन गया। अपनी ट्रेडमार्क नीली और सफ़ेद वर्दी के साथ, मैड्रिड ने लगभग तुरंत ही स्पेन में अपना नाम बनाना शुरू कर दिया।

1915– Mahatma Gandhi and Rabindranath Tagore met for the first time at Shantiniketan.

1946 – France recognizes Vietnam as free state within Indochina Federation.

2009 – भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।

2018 – कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

 

 

<><><> 

 

 

आज पुण्‍यतिथि है प्रसिद्ध क्रान्तिकारी अम्बिका चक्रवर्ती की।  ( मृत्यु: 6 मार्च, 1962) अंबिका चक्रवर्ती का जन्म 1892 ई. में म्यांमार (बर्मा) में हुआ था। बाद में उनका परिवार चटगाँव में आकर रहने लगा। अंबिका के ऊपर उस समय के क्रान्तिकारियों और स्वामी विवेकानन्द के विचारों का बड़ा प्रभाव पड़ा। उनके विचार और कार्य क्रान्तिकारी थे, पर प्रकट रूप से उन्होंने कांग्रेस संगठन से भी निकट का सम्बन्ध रखा। शीघ्र ही वे क्रान्तिकारियों के चटगाँव समूह के नेता बन गए। अंबिका ने बाद में अपने कुछ अन्य साथियों के साथ चटगाँव को अंग्रेज़ों से स्वतंत्र कराने की योजना बनाई। इसके लिए दो दलों का गठन किया गया। एक दल ने टेलीफ़ोन और तारघर पर क़ब्ज़ा कर लिया और दूसरे ने शस्त्रागार को अपने क़ब्ज़े में ले लिया। लेकिन दुर्भाग्य से अंग्रेज़ों ने कारतूस कहीं और छिपाकर रखे थे। अत: क़ब्ज़े में आए हथियार बेकार साबित हुए। ऐसी स्थिति में दल को पुर्नसंगठित करने के इरादे से अंबिका अपने साथियों को लेकर जलालाबाद की पहाड़ियों में चले गए। पर शीघ्र ही इस पहाड़ी पर अंग्रेज़ों ने आक्रमण कर दिया। उनके अन्य साथी तो बच निकले किन्तु पुलिस की गोली से अंबिका घिसटते हुए एक गाँव में पहुँचे और वहाँ के सहानुभूतिशील लोगों के इलाज से स्वास्थ्य लाभ करके भूमिगत हो गए।

 

 

<><><> 

 

 

Kumbalathuparambu Ayyappan better identified as Sahodaran Ayyappan , was a social reformer, thinker, rationalist, journalist, and politician from Kerala, India. As a vocal follower of Sree Narayana Guru, he was associated with a number of events related to the Kerala reformation movement and was the organizer of Misra Bhojanam in Cherai in 1917. He founded Sahodara Sangam, and the journal Sahodaran and was the founder editor of the magazine Yukthivadi.

 

 

<><><> 

 

 

आज पुण्‍यतिथि है मोटूरि सत्‍यनारायण की। उनका जन्म: 2 फ़रवरी, 1902 को कृष्‍णा जिला आंध्र प्रदेश में हुआ था। दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक, हिन्दी के प्रचार-प्रसार-विकास के युग-पुरुष, गाँधी-दर्शन एवं जीवन मूल्यों के प्रतीक, हिन्दी को राजभाषा घोषित कराने और उसके स्वरूप का निर्धारण कराने वाले महत्त्वपूर्ण सदस्यों में से एक थे। मोटूरि सत्यनारायण केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के संस्थापक थे।

 

 

<><><> 

 

 

Kannan Shankar  was an Indian film editor, screenwriter and director. He directed more than 80 films in South Indian languages including Tamil, Malayalam, Telugu and Kannada as well as in Hindi. Shankar started his film career as an editor Assistant at Central Studios, Coimbatore in 1939 and later moved to Pakshiraja Studios. He later became a successful editor at AVM Studios, before moving into film direction.  He gave blockbuster film Alaya mani (1962) for Sivaji Ganesan highest grosser of that year and went on to direct 7 Sivaji Ganesan films. He gave superhits like Rajkumar (1964) with Shammi kapoor and Sadhana in lead roles.

 

 

<><><> 

 

 

आज जन्‍म दिवस है निर्माता-निर्देशक राज एन सिप्पी का। उनका जन्म 6 मार्च 1948 को मुम्‍बई में हुआ है। उन्‍हें राज सिप्पी के नाम से भी जाना जाता है। वे 1980 के दशक में बहुत प्रसिद्ध थे, विनोद खन्ना के साथ इंकार, सत्यमेव जयते और महादेव, अमिताभ बच्चन के साथ सत्ते पे सत्ता , फिर मिथुन चक्रवर्ती के साथ बॉक्सर और बाज़ी जैसी सफल फिल्में दीं। उन्होंने सत्यमेव जयते का निर्देशन किया। उन्होंने अक्षय कुमार की पहली फिल्म सौगंध और संजय दत्त – जीतेंद्र स्टारर थानेदार का भी निर्देशन किया है। सिप्पी ने मिमोह चक्रवर्ती की पहली फिल्म जिमी का निर्देशन किया था।

 

<><><> 

 

 

Janhvi Kapoor (born 6 March 1997) is an Indian actress who works in Hindi and Telugu films. Born to film actress Sridevi and producer Boney Kapoor, she made her acting debut in 2018 with the romantic drama Dhadak, which was a commercial success. Her subsequent theatrical releases were commercially unsuccessful, but she received nominations for the Filmfare Award for Best Actress for playing the titular aviator in Gunjan Saxena: The Kargil Girl (2020) and a woman trapped in a freezer in Mili (2022). In 2024, she had a brief role in the Telugu action drama Devara: Part 1, which became the highest-grossing of her career. She got the filmfare best actress award for her film Mili. We have a song from that film.

 

 

<><><> 

 

 

आज जन्‍म दिवस है मकरंद देशपांडे का। उनका जन्म 6 मार्च 1966 को दहानू महाराष्‍ट्र में हुआ है। वे हिंदी, कन्नड़, मराठी, तेलुगु, मलयालम, तमिल सिनेमा और भारतीय थिएटर के एक भारतीय अभिनेता, लेखक और निर्देशक हैं। उन्हें फिल्म जंगल, सरफरोश, स्वदेस, मकड़ी, सत्या, बुड्ढा… होगा तेरा बाप और डरना जरूरी है जैसी फिल्मों में सहायक और महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने पांच फिल्मों का निर्देशन भी किया है। थिएटर में उनके योगदान में 50 से अधिक लघु नाटक और 40 पूर्ण लंबाई के नाटक शामिल हैं,

 

जिनमें सर सर सरला, जोक, मां इन ट्रांजिट, कृष्णा किडिंग और शेकेपर्चा म्हातारा शामिल हैं। नीलाद्रि कुमार के साथ उनका हालिया नाटक, पत्नी, पूरे देश में हिट रहा है। थिएटर में उनका काम 1990 में पृथ्वी थिएटर में संजना कपूर के सहयोग से शुरू हुआ। उन्होंने के के मेनन के साथ मिलकर वर्ष 1993 में अंश थिएटर ग्रुप की शुरुआत की, जो इस ग्रुप के स्तंभों में से एक हैं।

 

 

<><><> 

 

 

Chandrahasan Srinivasan was an Indian film producer and actor from Born to advocate Srinivasan and Rajalakshmi, Chandrahasan was the second of four children. His elder brother Charuhasan and younger brother Kamal Haasan worked predominantly as actors in the film industry, while his younger sister, Nalini Raghuram, is a classical dancer.

 

 

<><><> 

 

 

आज जन्‍म दिवस है अंकित तिवारी का। उनका जन्म 6 मार्च 1990 को उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुआ है। वे एक भारतीय संगीतकार एवं गायक हैं। से है। इनके पिता का अपना एक संगीत समूह था।

 

 

<><><> 

 

 

 

और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। नमस्‍कार