नया दिन है, नई कहानी बन जाने दे
यादों की हसीं, निशानी बन जाने दे।
दिन बीत जाएगा कहानी बनकर,
याद रह जाएगी, निशानी बनकर।।
शुभ-प्रभात, आकाशवाणी एफएम गोल्ड पर एक नई सुबह, नयी आशाओं के साथ हम एक बार फिर उपस्थित हैं आज सवेरे का नया अंक लेकर। आधे घंटे के इस कार्यक्रम में देश-दुनिया के समाचार होंगे। महानगरों की खबरें होंगी। खेलों की मैदान की हलचल भी होगी। जानेंगे मौसम का हाल।
इतिहास के पन्नों पर भी नजर डालेंगे और जानेंगे आज के दिन की विशेषता। उन विशिष्ट व्यक्तित्वों की भी बात करेंगे जो आज के दिन इस दुनिया में आए या जिन्होंने आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूं अलका सिंह और मेरे साथ हैं- नीना आरेकल।
Hello ALKA and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 03rd of March 2025. So, let’s begin with the headlines.
आज विश्व वन्यजीव दिवस है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में जूनागढ़ जिले के सासन गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बोर्ड में 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव संरक्षक और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं। प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष हैं। यह बोर्ड वन्यजीवों तथा वनों के संरक्षण और विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। बैठक के बाद श्री मोदी सासन में महिला वन कर्मचारियों से भी बातचीत करेंगे। आज सुबह प्रधानमंत्री गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी पर जायेंगे। कल श्री मोदी ने जामनगर में वंतारा पशु बचाव केंद्र का दौरा किया। उन्होंने सोमनाथ मंदिर का भी दौरा किया और सोमनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने कल देर शाम सोमनाथ ट्रस्ट बैठक की भी अध्यक्षता की। श्री मोदी शनिवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।
<><><>
Union Home and Cooperation Minister Amit Shah will inaugurate the workshop on sustainability and circularity in dairy sector in New Delhi today. The workshop will focus on policies and initiatives of Ministry of Cooperation and the Ministry of Animal Husbandry, Dairying and fisheries aimed at promoting sustainable dairy farming while ensuring economic growth with environmental responsibility. The workshop will witness signing of Memorandums of Understanding (MoUs) for the establishment of biogas plants across multiple states. It will have technical sessions on sustainable manure management models which convert dairy waste into biogas, compressed biogas (CBG), and organic fertilizers.
<><><>
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से छह मार्च तक स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस-एम डब्ल्यू सी 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्री सिंधिया एम डब्ल्यू सी में ‘भारत पैवेलियन’ का उद्घाटन भी करेंगे। यह विश्व के सबसे बड़े और प्रभावशाली प्रौद्योगिकी और दूरसंचार कार्यक्रमों में से एक है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस एक ऐसा मंच है जो भारत के नवाचार पारिस्थितिकी सिस्टम को दर्शाता है। इस मंच के माध्यम से अग्रणी दूरसंचार कंपनियां और इनोवेटर्स अपनी अत्याधुनिक प्रगति और स्थायी समाधानों का प्रदर्शन करते हैं। भारत पैवेलियन में 38 भारतीय दूरसंचार उपकरण निर्माता अपने अत्याधुनिक उत्पादों, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों का प्रदर्शन करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान श्री सिंधिया 5-जी, ए आई, 6-जी, क्वांटम और अगली पीढ़ी की मोबाइल प्रौद्योगिकियों में अत्याधुनिक विकास का पता लगाने के लिए वैश्विक उद्योग प्रमुखों, नीति निर्माताओं और नव-प्रवर्तकों के साथ बातचीत करेंगे।
<><><>
With India and the US gearing up to start negotiations for a proposed bilateral trade agreement, Commerce and Industry Minister Piyush Goyal’s Washington visit will begin today. Mr Goyal is likely to hold talks with US Trade Representative (USTR) Jamieson Greer and US Commerce Secretary Howard Lutnick.
<><><>
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूक्रेन पर सफल शांति समझौते के लिए चार सूत्री योजना तैयार की है। इसमें कहा गया कि अन्य यूरोपीय सहयोगियों के साथ ब्रिटेन यूक्रेन की मदद करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का समर्थन करने के लिए किसी भी नए समझौते में सैन्य मदद शामिल होनी चाहिए और प्रत्येक समर्थक राष्ट्र को जिम्मेदारी लेते हुए अपना हिस्सा बढ़ाकर सर्वोत्तम संभव तरीके से योगदान देना चाहिए।कल लंदन शिखर सम्मेलन में स्टार्मर ने कहा कि यूरोपीय देश चार प्रमुख उपायों पर सहमत हुए हैं। लंदन शिखर सम्मेलन में तुर्किये के विदेश मंत्री, नाटो महासचिव और यूरोपीय आयोग तथा यूरोपीय परिषद के अध्यक्षों ने भाग लिया।
<><><>
Moving on to the world of sports, India defeated New Zealand by 44 runs in their final league match of the ICC Champions Trophy in Dubai last night, setting up a semifinal clash with Australia.
After being invited to bat first, India posted 249 for 9, with Shreyas Iyer scoring 79 and Hardik Pandya adding a late 45 runs. In response, the Kiwis were bowled out for 205 in 45.3 overs, with Kane Williamson top-scoring with 81 runs. For India, Chakravarthy impressed with his first ODI five-wicket haul, earning him the Player of the Match award. Speaking after the match, Chakaravarthy revealed that he had learned of his selection a day earlier, giving him valuable time to prepare. However, he acknowledged the challenges of an all-spin strategy, which required precise execution.
With this win, India topped Group A, winning all three of their group-stage matches. They will face Australia in the first semifinal in Dubai tomorrow. Meanwhile, New Zealand will take on Group B leader South Africa in the second semifinal in Lahore on Wednesday.
In football, the Indian Super League (ISL) clash between East Bengal and Bengaluru FC ended in a 1-1 draw at the Vivekananda Yuba Bharati Krirangan Stadium in Kolkata last night. The result ended playoff hopes for both teams. East Bengal are placed eighth, have 28 points from 23 games now and could get to a maximum of 31 with one game remaining, which would still fall short of the currently sixth-placed NorthEast United FC with 32 points.
And, in chess, Grandmaster R. Praggnanandhaa and Arvind Chithambaram continue to share the lead in the 2025 Prague Masters after their draw in round five. Today is a rest day, and round six will be played tomorrow at 7:30 PM IST, with four rounds remaining.
Thank You, Manik.
<><><>
न्यूज मैगजीन प्रोगाम आज सवेरे में अब समय है छह महानगरों के प्रमुख समाचारों का। पहले बंगलूरू, हैदराबाद, और चेन्नई से जुड़े समाचारों के साथ हैं नीना आरेकल।
Chennai
The State Transport Department has sanctioned 70 crore rupees to retrofit 1,000 government diesel buses, including at least 200 Metropolitan Transport Corporation (MTC) buses in Chennai, with Compressed Natural Gas (CNG) kits. The initiative follows the Union Government’s tightening of norms on ageing diesel buses. The CNG conversion involves installing CNG cylinders, a fuel injection system, and an electronic control unit to manage gas flow, as well as modifying the engine to run exclusively on CNG. The transition is expected to significantly reduce emissions.
<><><>
The Tamil Nadu Government has identified sites in Cuddalore and Tuticorin to serve as shipbuilding hubs. L&T has already established a shipyard at Kattupalli, Ennore, while Hyundai Group Shipbuilding and Offshore Engineering is scouting for land to set up a facility. The old port at Cuddalore is being revived to establish dry docks and marine equipment manufacturing. Tamil Nadu’s proximity to major maritime trade routes enhances its strategic appeal to the industry. Additionally, the state is emerging as a hub for green hydrogen, green ammonia, and green methanol production, with plans to become a bunkering port.
<><><>
Bengaluru
The budget session of the Karnataka Legislature will begin today, with Governor Thaawarchand set to address a joint session. Chief Minister Siddaramaiah, who also holds the Finance portfolio, will present the state budget on March 7. This will be the 16th time Siddaramaiah presents the budget in his political career, setting a record. The government is likely to introduce a bill to regulate microfinance institutions and prevent coercive tactics against debtors. Another bill to split the Bengaluru Mahanagara Palike is also expected to be tabled. Additionally, the Congress may raise the issue of Central Tax devolution to Karnataka to target the Central Government. The Opposition BJP and JD(S) have planned to challenge the government on various issues during the session, which will continue until March 21. BJP legislators intend to hold a procession from the Legislators’ House to Vidhana Soudha, the state secretariat, protesting what they claim are attempts by the government to curtail the Governor’s powers.
<><><>
Hyderabad
Telangana Chief Minister A. Revanth Reddy has said the exact location of the eight persons trapped inside the partially collapsed tunnel of the Srisailam Left Bank Canal Tunnel project is not known and that the government is trying to speed up the rescue operation. He said the government had suggested to officials leading the rescue operation to use robots inside the tunnel if necessary to avoid danger to rescue personnel.
<><><>
Speaking to the media after visiting the accident site in Nagarkurnool district last evening, the chief minister said the rescue operation will gain speed after the damaged conveyor belt is repaired and is expected to be restored later today. Chief Minister Reddy also said the rescue teams are not able to come to a full understanding, where the humans got stuck, and they have only a preliminary estimation. Eight persons including two engineers have been trapped under the collapsed roof of the SLBC tunnel since 22nd of last month and rescue operations are in full swing to bring them to safety.
<><><>
दिल्ली विधानसभा आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा 28 फरवरी को विधानसभा में पेश की गई-सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा फिर से शुरू करेंगी। यह रिपोर्ट “दिल्ली सरकार के अंतर्गत सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर परफारमेंस ऑडिट” है, जो 2016-17 से 2021-22 की अवधि को कवर करती है। इस रिपोर्ट में कोविड के दौरान निधियों का कम उपयोग, परियोजनाओं में देरी, और अस्पतालों में दवाओं और स्टाफ की कमी की बात सामने आई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पिछले सरकार ने कोविड के दौरान केंद्र से प्राप्त 7 सौ 88 करोड़ रुपये में से केवल 5 सौ 43 करोड़ रुपये का ही उपयोग किया। इसके अलावा, दिल्ली में ‘पानी की कमी, जल भराव, सीवर जाम और नालों की सफाई’ पर एक संक्षिप्त चर्चा भी सदन में की जाएगी।
<><><>
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 8 मार्च से महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रति माह दो हजार पांच सौ रुपये देने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सत्ता में आने पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए यह योजना लागू करने का वादा किया था। पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि एक महीने के भीतर पात्र महिलाओं की पहचान कर ली जाएगी और फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
<><><>
दिल्ली सरकार में ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कल बिजली विभाग और बिजली कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में ग्रीष्मकालीन कार्य योजना-2025 के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में बिजली विभाग और सभी हितधारकों को गर्मी के मौसम के आते ही निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए गए।
<><><>
दिल्ली के सर्वोदय विद्यालयों में इस शैक्षणिक सत्र के लिए नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सर्वोदय विद्यालय में इन कक्षाओं के दाखिले की प्रक्रिया 15 मार्च तक चलेगी। बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों के पास निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
<><><>
दिल्ली में अब भवन निर्माण के लिए पुलिस से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। यह आदेश दिल्ली के अपर मुख्य सचिव नवीन कुमार चौधरी ने जारी किया है। इस आदेश में उन्होंने कहा कि भवन निर्माण गतिविधियों को दिल्ली नगर निगम और अन्य स्थानीय निकाय अपने अधिकार क्षेत्र में विनियमित करते हैं। दरअसल, यह गलत धारणा प्रचलित है कि किसी व्यक्ति को भवन निर्माण के लिए पुलिस से अनुमति लेने की आवश्यकता होती है। इस आदेश में अपर मुख्य सचिव ने पुलिस और संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कानून के प्रावधान के दुरुपयोग को रोकने और इस गलत धारणा को दूर करने के लिए जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं।
<><><>
मुंबई-समाचार
मुंबई के प्रतिष्ठित पी एल देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी और प्रभादेवी में रवींद्र नाट्य मंदिर का कल मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने उन्नत तकनीक के साथ व्यापक नवीनीकरण के बाद उद्घाटन किया। नवीनीकरण के बाद, पहली बार एक दिवसीय पी एल कला महोत्सव आज होगा। इस महोत्सव के हिस्से के रूप में, एक बांग्ला भाषा का नाटक, आमार देखा किछु नामुना, का मंचन किया जाएगा। 4 मार्च को, महिला कला महोत्सव, महिलाओं की कलात्मक प्रतिभा का उत्सव, रवींद्र नाट्य मंदिर में होगा, जिसमें लावणी और शास्त्रीय युगल गायन का भव्य प्रदर्शन होगा।
<><><>
महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने अखिल भारतीय नाट्य परिषद से लोक कलाओं और रंगमंच पर व्यापक अध्ययन और शोध के लिए पहल करने का आग्रह किया। भायखला के लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे सभागार में नाट्य परिषद द्वारा अपने 100वें नाट्य सम्मेलन के आयोजित विशेष नाट्य महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री शेलार ने कहा कि शताब्दी नाट्य सम्मेलन के विभिन्न भाषाओं में नाटकों का महोत्सव आयोजित करने की नाट्य परिषद की पहल अत्यंत सराहनीय है।
<><><>
कोलकाता-समाचार
पश्चिम बंगाल राज्य बोर्ड के लिए उच्च माध्यमिक परीक्षा आज से शुरू होगी। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन परीक्षा आयोजित करता है। इस साल 5 लाख 9 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। लडकियों की संख्या लडकों से 47 हजार 6 सौ 71 अधिक हैं। यह परीक्षा पश्चिम बंगाल के 23 जिलों के 2 हजार नवासी केंद्रों पर होगी।
<><><>
आज सवेरे आप सुन रहे हैं अलका और नीना के साथ और अब समय है मौसम का हाल जानने का तो सबसे पहले बात कर लें दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता की।
दिल्ली मौसम-
दिल्ली की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
वहीं, मुंबई में आसामान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
और, जॉय सिटी कोलकाता में भी आसामान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Chennai is expected to have mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 25 degrees Celsius and maximum will be around 34 degrees.
Bengaluru is expected to have partly cloudy sky. The minimum temperature was 17 degrees Celsius and maximum will be around 32 degrees.
Hyderabad is expected to have partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 22 degrees and a maximum of 35 degrees Celsius.
<><><>
और अब समय है इतिहास के पन्नों को पलटने का और उन घटनाओं पर नजर डालने का जो आज के दिन का इतिहास बन गईं।
आज विश्व वन्यजीव दिवस है। यह दिन वन्यजीवों और वनस्पतियों के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है. इस दिन को मनाने की वजह, वर्ष 1973 में वन्यजीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर होना है।
From the majestic lions of Gir and Savannah to the tiny inserts that politant one crop’s, every species play’s a vital role in the delicate balance of our ecosystem.
वर्ष 2025 में विश्व वन्यजीव दिवस ” वन्यजीव संरक्षण वित्त: लोगों और ग्रह में निवेश ” की महत्वपूर्ण थीम के अंतर्गत मनाया जाएगा। विश्व वन्यजीव दिवस 2025 वन्यजीव संरक्षण के लिए नवीन वित्तीय समाधानों के आदान-प्रदान और अन्वेषण के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। यह वित्तीय नवाचारों, नागरिक समाज, सरकारों, संगठनों और निजी क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों और जैव विविधता के लिए स्थायी वित्त-पोषण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सहयोगी दृष्टिकोणों को प्रदर्शित करेगा।
<><><>
⦁ In 78 CE- The Shalivahana Shaka era, also known as the Saka era, began on this day. It is a historical calendar era that is used in India and other countries.
⦁ In 1671- the Paris Opéra first opened, with a performance of Pomone by composer Robert Cambert.
⦁ In 1923- the first issue of the American weekly news magazine, ‘Time’ was published.
⦁ In 1924- the last remains of the Ottoman empire in Turkey got abolished leading to the reformation of the country under Mustafa Kemal Atatürk.
⦁ In 1931-the Star-Spangled Banner was officially adopted as the national anthem of the United States by an act of Congress.
⦁ 1939 – बम्बई में गांधी जी ने भारत में निरंकुश शासन के विरोध में उपवास शुरू किया।
⦁ In 1931 only, Mahatma Gandhi and Viceroy Irwin sign Delhi Pact giving Indians right to make salt if civil disobedience stops.
⦁ In 1938- the world’s fastest steam locomotive was built that could reach the speed of over 100 miles per hour.
⦁ In 1967- India signed the International Space Treaty in Moscow.
⦁ 2009 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्मार्ट यूनिट योजना को लांच किया।.
<><><>
और अब याद करते हैं उन महान विभूतियों को जिनका आज जन्मदिन, जयंती या पुण्यतिथि है।
आज हम याद कर रहे हैं ‘रघुपति सहाय’ जिन्हें शायरी की दुनिया फ़िराक़ गोरखपुरी के नाम से जानती है। ‘फिराक’ उनका तख़ल्लुस था। उन्हें उर्दू कविता को बोलियों से जोड़ कर उसमें नई लोच और रंगत पैदा करने का श्रेय दिया जाता है। फ़िराक़ गोरखपुरी ने अपने साहित्यिक जीवन का आरंभ ग़ज़ल से किया था। फ़ारसी, हिन्दी, ब्रजभाषा और भारतीय संस्कृति की गहरी समझ होने के कारण उनकी शायरी में भारत की मूल पहचान रच-बस गई है। उन्हें ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’, ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ और ‘सोवियत लैण्ड नेहरू अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया था। वर्ष 1970 में उन्हें ‘साहित्य अकादमी’ का सदस्य भी मनोनीत किया गया था।
उर्दू के इस मशहूर शायर फ़िराक़ गोरखपुरी का जन्म 28 अगस्त, वर्ष 1896 ई. में गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने बी. ए. में पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद वे डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त हुए थे।
फ़िराक़ का व्यक्तित्व बहुत जटिल था।
फिराक साहब की कविता में सौन्दर्य के बड़े कोमल और अछूते अनुभव व्यक्त हुये हैं। एक शेर है:-
किसी का यूँ तो हुआ कौन उम्र भर फिर भी
ये हुस्नों इश्क धोखा है सब मगर फिर भी।
* 1962 की चीन की लड़ाई के समय फिराक साहब की यह गजल बहुत मशहूर हुई:-
सुखन की शम्मां जलाओ बहुत उदास है रात
नवाए मीर सुनाओ बहुत उदास है रात
कोई कहे ये खयालों और ख्वाबों से
दिलों से दूर न जाओ बहुत उदास है रात
पड़े हो धुंधली फिजाओं में मुंह लपेटे हुये
सितारों सामने आओ बहुत उदास है रात।
* शायद अपने जीवन के आखिरी दिनों में फिराक ने लिखा:-
अब तुमसे रुख़सत होता हूँ आओ सँभालो साजे़- गजल,
नये तराने छेडो़, मेरे नग़्मों को नींद आती है।
* अपने बारे में अपने ख़ास अंदाज़में लिखते हुये फिराक ने लिखा था:-
आने वाली नस्लें तुम पर रश्क करेंगी हमअस्रों
जब ये ख्याल आयेगा उनको, तुमने फ़िराक़ को देखा है..
<><><>
Ronald Douglas Montrose left us on March 3, 2012. He was an American rock guitarist, who led the bands Montrose (1973-77 & 1987) and Gamma (1979-83 & 2000) and also performed and did session work with a variety of musicians. Ronnie Montrose was often referred to as one of the most influential guitarists in American hard rock. Let’s listen to his musical magic from the song Rock the Nation….
<><><>
आज हम विश्व प्रसिद्ध औद्योगिक घराने “टाटा समूह” के संस्थापक जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा को याद कर रहे हैं, जिनकी आज जयंती है। भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में जमशेदजी ने जो योगदान दिया, वह असाधारण और बहुत ही महत्त्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने भारतीय औद्योगिक विकास का मार्ग ऐसे समय में प्रशस्त किया था, जब उस दिशा में केवल यूरोपीय, विशेष रूप से अंग्रेज़ ही कुशल समझे जाते थे। इंग्लैण्ड की अपनी प्रथम यात्रा से लौटकर जमशेदजी टाटा ने चिंचपोकली की एक तेल मिल को कताई-बुनाई मिल में परिवर्तित करके औद्योगिक जीवन का सूत्रपात किया था। टाटा साम्राज्य के जनक जमशेदजी द्वारा किए गये अनेक कार्य आज भी लोगों को प्रेरित एवं विस्मित करते हैं। भविष्य को भाँपने की अपनी अद्भुत क्षमता के बल पर ही उन्होंने एक स्वनिर्भर औद्योगिक भारत का सपना देखा था। उन्होंने वैज्ञानिक एवं तकनीकी शिक्षा के लिए बेहतरीन सुविधाएँ उपलब्ध करायीं और राष्ट्र को महाशक्ति बनने के मार्ग पर अग्रसर किया। जमशेदजी के रूप में भारत को एक ऐसा व्यक्ति मिल गया था, जिसके पास नई-नई कल्पनाएँ और विचार थे। जिन्हें वह वास्तविकता में बदल सकता था। अपने लक्ष्यों को हासिल करने में उन्होंने अपनी संपदा, अनुभव और प्रतिष्ठा का उपयोग किया। अपने साथियों का पूरा सहयोग अधिकार भाव से प्राप्त करने का उनमें एक असाधारण गुण था। अच्छा भोजन अगर उनकी कमज़ोरी थी तो दूसरी ओर ज्ञान की उनमें जबरदस्त प्यास भी थी। He was the founder of Indian business. and took the economy in different level.
<><><>
Today is birthday of Camila Cabello is a Cuban-American singer, songwriter, and actress.She rose to prominence as a member of the girl group Fifth Harmony, which formed on The X Factor (U.S.) in 2012 . Cabello’s debut album Camila (2018) reached number one on the Billboard 200 chart.Its lead single “Havana” featuring Young Thug topped the charts in several countries. Cabello’s 2019 duet with singer Shawn Mendes, “Señorita”, reached number one in multiple European countries, and became her second single as lead artist to top the US Billboard Hot 100. Cabello has won many awards throughout her career, including two Latin Grammy Awards, five American Music Awards, one Billboard Music Award, four MTV Music Video Awards, and five MTV Europe Music Awards. She also received two Grammy Award nominations and a Brit Award nomination. She raises money for charity organizations like Save the Children and Children’s Health Fund.
<><><>
We also celeberate birthday of Alexander Graham Bell, he was a Scottish-born American inventor, scientist, and engineer who is credited with inventing and patenting the first practical telephone.
<><><>
आज हम याद कर रहे हैं हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध संगीतकार रवि शंकर शर्मा जिन्हें दुनिया रवि के नाम से जानती है।
{गीत-मिलती है जिंदगी में मोहब्बत}
बतौर संगीत निर्देशक उन्होंने 1955 में फिल्म ‘वचन’ से अपना सफर शुरू किया था। लेकिन 1960 में आई गुरुदत्त की क्लासिक फिल्म चौदहवीं का चांद ने इनकी किस्मत भी चमका दी। उम्दा गीत-संगीत और अभिनय ने रवि को बतौर संगीतकार फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा….
{गीत..जब हम सिमट के आपकी बाहों में}
रवि को उन लोगों में माना जाता है, जिन्होंने महेन्द्र कपूर और आशा भोंसले को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यदि हिन्दी फिल्मों के कुल 500 सुपर हिट गीतों को लिया जाए तो उनमें अकेले रवि के 100 से ज्यादा सुपर हिट गीत हैं और बाकी 400 सुपर हिट गीतों में 15 से ज्यादा संगीतकारों के नाम आते हैं। केवल हिंदी ही नहीं रवि ने 15 मलयालम फिल्म में भी संगीत दिया।
गीत- न मुह छुपा के जिया और न सर झुका के जियो
<><><>
Ronan Patrick John Keating is an Irish artist, singer/songwriter, musician, and philanthropist. He debuted in 1994 alongside Keith Duffy, Michael Graham, Shane Lynch, and Stephen Gately, as the co-lead singer (with Gately) of Irish group Boyzone. Here is a song of Ronan keating…..
<><><>
Now update from Oscar 2025-
Zoe Saldaña won the Oscar for Best Supporting Actress for Emilia Perez at the 97th Academy Awards in Los Angeles. While, Kieran Culkin took home the award for Best Supporting Actor for A Real Pain.
<><><>
और अब घड़ी की सुईयां कह रही हैं अपने श्रोताओं से अनुमति लें ………तो अलका सिंह और नीना आरेकल को अनुमति दीजिए। स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए और सुनते रहिए आकाशवाणी। Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>