शुभ-प्रभात, आकाशवाणी एफएम गोल्ड पर एक नई सुबह, नयी आशाओं के साथ हम एक बार फिर उपस्थित हैं आज सवेरे का नया अंक लेकर। आधे घंटे के इस कार्यक्रम में देश-दुनिया के समाचार होंगे। महानगरों की खबरें होंगी। खेलों की मैदान की हलचल भी होगी। जानेंगे मौसम का हाल। इतिहास के पन्नों पर भी नजर डालेंगे और जानेंगे आज के दिन की विशेषता। उन विशिष्ट व्यक्तित्वों की भी बात करेंगे जो आज के दिन इस दुनिया में आए या जिन्होंने आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूं अलका सिंह और मेरे साथ हैं- सायरा मुज़्तबा।
Hello ALKA and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 02nd of MARCH 2025.
<><><>
“The fasting month of Ramazan has begun across the country from today. The worshippers thronged mosques last night, to offer special night prayers called “Traweeh”, which will continue throughout the month. Ramazan is the ninth month of Islamic calender and Eid-ul-Fitr is celebrated at the culmination of this month.
In Gulf countries, today is second day of holy month of Ramazan.
Many Muslims fast during these days and do not eat or drink anything between sunrise and sunset. Those who observe the fast are advised to break the fast by eating dates, according to ancient scriptures. However, if you don’t have them, you can also break the fast by drinking water as it is considered to be purifying.”
Begins with the headlines first.
अलका- नजर डालते हैं अब तक के मुख्य समाचारों पर।
प्रधानमंत्री-गुजरात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के तीन दिन के दौरे पर कल शाम जामनगर पहुंचे। वे अगले दो दिनों के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। श्री मोदी आज पशु राहत और पुनर्वास केन्द्र वन्तारा जाएंगे। इसके बाद वे सोमनाथ मंदिर का दौरा करेंगे और सोमनाथ महादेव की पूजा करेंगे। श्री मोदी सासन जायेंगे और सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री कल गीर नेशनल पार्क में सफारी सवारी करेंगे और सासन गीर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सातवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बोर्ड वन्यजीव और वनों संरक्षण और विकास के संवर्धन के लिए काम करता है। प्रधानमंत्री इस बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
<><><>
India’s gross Goods and Services Tax, GST, collections jumped 9.1 percent in February to 1.84 lakh crore rupees in comparison to same month last year. February marks the 12th consecutive month of over 1.7 lakh crore rupees of collections. As per the data, mop up from Central GST stood at 35,204 crore rupees, State GST at 43,704 crore rupees, Integrated GST at 90,870 crore rupees and compensation cess of 13,868 crore rupees.
<><><>
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज एक दिन की यात्रा पर केरल जाएंगे। इस दौरान वे तिरूवनंतपुरम में भारतीय विचारकेन्द्रम द्वारा आयोजित चौथे पी परमेश्वरन स्मारक व्याख्यान माला में व्याख्यान देंगे।
<><><>
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज तेलंगाना में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-हैदराबाद के विद्यार्थियों और शिक्षकों से बातचीत करेंगे। संगारेड्डी के जिलाधिकारी वी. क्रांति ने आईआईटी-हैदराबाद के अधिकारियों, पुलिस और कर्मचारियों के साथ उपराष्ट्रपति की यात्रा के लिए व्यवस्था की समीक्षा की। इस बीच, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और शमशाबाद क्षेत्र पर ड्रोन, पैरा-ग्लाइडर और माइक्रो-लाइट विमान सहित हवाई वाहनों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
<><><>
In order to curb air pollution levels in the national capital, Delhi Government has decided that vehicles which are more than 15 years old will not get fuel at petrol pumps after March 31st. Delhi Environment Minister Manjinder Singh Sirsa announced several anti-pollution measures after holding a meeting with officials on the issue of air pollution. Talking to the media after the meeting, Mr Sirsa said that the government is installing gadgets at petrol pumps which will identify vehicles older than 15 years. The Minister also announced that a team would be formed to identify such vehicles and bar their entry and exit into the city. He added that the Delhi government will make it mandatory that Delhi Airport, multi-story structures and other big offices must install anti-smog guns to control pollution at their places.
<><><>
संयुक्त अरब अमीरात के समाचार पत्रों ने महाकुंभ मेला 2025 की सराहना की है, इसकी वैश्विक अपील, भव्य आयोजन और दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समारोहों में से एक में संयुक्त अरब अमीरात के निवासियों की भागीदारी पर प्रकाश डाला है। गल्फ न्यूज, खलीज टाइम्स, गल्फ टुडे और द नेशनल जैसे प्रकाशनों ने आयोजन की सांस्कृतिक समृद्धि, आध्यात्मिक महत्व और यहां उपयोग किए गए प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित किया, जिसने इसके सुचारू रुप से समापन को सुनिश्चित किया।
<><><>
The first phase of Gaza ceasefire between Israel and Hamas ended yesterday, with uncertainty surrounding the second phase. After rejecting Israel’s proposal to extend the first phase ceasefire, Hamas said that no talks are taking place for the second phase. With this, Israel’s delegation that went to Egypt for ceasefire talks returned from Cairo without any concrete development taking place.
Hamas has said that it would not agree to any extension of phase one without guarantees from American, Qatari and Egyptian mediators that phase two would eventually take place.
<><><>
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में आज दुबई में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद ढाई बजे शुरू होगा। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी हैं। इस मैच की विजेता मंगलवार को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी। हारने वाली टीम का बुधवार को दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा।
इस बीच, कल रात कराची में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गया।
<><><>
In Tennis, India’s Yuki Bhambri and his partner Alexei Popyrin of Australia clinched the doubles title at the Dubai Tennis Championships. The unseeded, Indian-Australian duo defeated the second-seeded pair of Harri Heliovaara of Finland and Great Britain’s Henry Patten in the men’s doubles summit clash 3-6, 7-6, 10-8 in Dubai last night.
This was India’s first ATP title of the season. Meanwhile, it marked Yuki’s fourth career ATP doubles title and his first-ever triumph in an ATP 500 tournament.
<><><>
न्यूज मैगजीन प्रोगाम आज सवेरे में अब समय है छह महानगरों के प्रमुख समाचारों का। पहले बंगलूरू, हैदराबाद, और चेन्नई से जुड़े समाचारों के साथ हैं सायरा।
<><><>
Let start with Chennai News
Chennai Metro News
A pure bred Asiatic lion, two Asiatic lionesses and a wild ass will be added to the Arignar Anna Zoological Park in Vandalur from Gujarat’s Sakkarbaug Zoo. This marks the return of the Asiatic lions to the zoo after more than a decade. Efforts to secure these animals have been going on for two years, as pure bred Asiatic lions are in high demand among zoos nationwide. The zoo is also
acquiring a wild ass to pair with its existing male. In exchange, Vandalur Zoo will give Sakkarbaug zoo with an Indian gaur, a pair of white tigers, mouse deer , white peafowl and yellow anacondas. The Central Zoo Authority of India is reviewing the arrangement, with final approval expected by early March.
<><><>
The trial run between Poonamallee CMRL depot and Porur Metro station is likely to begin in the third week of this month. As a precursor a road cum rail vehicle which is deployed to electrify the tracks was operated from Poonamallee to Mullaithottam.
CMRL director T.Archunan alongwith other chief general managers, chief project managers and contractors inspected the track on a motor trolley from Poonamallee depot to Mullaithottam Station.
<><><>
The Valedictory function of the third Naval Helicopter flying Instructor’s Course was held at INS Rajali Arakkonam on 28th February marking the graduation of two Naval helicopter Pilots as Qualified Flying Instructors, Commodore Kapil Mehta, Commanding Officer, INS Rajali awarded the prestigious Qualified Flying INstructors’ badges to Lt. Commander Nikhil Aher and Lt. Commander Manu Maheswari. The 22 week training program includes ground and flying instructions with regular assessments of ability of the pilots to impart instructions. The program emphasises a seamless integration of theoretical knowledge with practical skills, equipping pilots to deliver effective training both on the ground and in the air.
<><><>
Moving on to Bengaluru
Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot has called for a collective effort with policy initiatives to drive social and economic change. He was speaking while chairing the 52nd annual general body meeting of the Institute for Social and Economic Change in Bengaluru. He acknowledged the contribution of the Institute in formulating policies for Dalit upliftment for the Government of Karnataka. He pointed out that the Institute has contributed significantly through research reports on education, health, women’s empowerment, economic reforms, climate change, governance and social harmony. He applauded the institute for its systematic studies on resource potential, development challenges, poverty alleviation and inclusive growth. He informed that the members of the Institute have served in various government capacities including the Planning Commission, the State Finance Commission and the Karnataka Valuation Authority.
<><><>
दिल्ली- मुख्यमंत्री हरी झंडी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल मदर्स ऑन व्हील्स यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न पारिवारिक व्यवस्था को समझना और उनके सामाजिक कल्याण पर प्रभाव को गहराई से जानना है। मुख्यमंत्री ने इसमें भाग लेने वाली सभी महिलाओं को शुभकामनाएं भी दीं।
दिल्ली-नगर निगम वेतन
दिल्ली नगर निगम ने कहा है कि वह इस महीने से अपने सभी कर्मचारियों का वेतन मोबाइल ऐप अटेंडेंस के आधार पर तैयार करेगा। निगम ने बताया कि इसका उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यकुशलता और समयबद्धता में सुधार लाना है। एम.सी.डी ने कहा कि कर्मचारियों को एम.सी.डी स्मार्ट मोबाइल ऐप पर दर्ज की गई उपस्थिति के अनुसार वेतन मिलेगा और जो कर्मचारी मोबाइल ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं करेंगे, उन्हें केवल उन्हीं दिनों के लिए वेतन मिलेगा जिनके लिए उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की है।
दिल्ली-पुलिस जन सुनवाई
दिल्ली पुलिस ने जनता की सुगमता के लिए उत्तर पूर्वी जिले के सभी थानों में जन-सुनवाई का आयोजन किया। पुलिस के अनुसार इस मौके पर उच्च अधिकारियों द्वारा जिले के सभी थानों में जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का प्रयास किया गया। पुलिस ने बताया कि जिले के सभी थानों में कुल एक सौ 85 शिकायतें मिलीं जिनमें से एक सौ 25 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया है और बाकी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
<><><>
मुंबई-समाचार
महाराष्ट्र ओलंपिक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मिशन ओलंपिक के लिए कल पुलिस विभाग के एथलीटों को ओलंपिक सहित शीर्ष स्तर के टूर्नामेंटों में प्रतिस्पर्धा करने के उनके प्रयास में सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। ठाणे में 35वें महाराष्ट्र पुलिस खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2036 में इस आयोजन की मेजबानी के लिए भारत की तैयारियों में पुलिस टीमों को एकीकृत करने के लिए इस दृष्टिकोण के अनुरूप ‘मिशन ओलंपिक’ शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल, टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह पुलिस कर्मियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर है और आश्वासन दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी कि हमारे पुलिस एथलीट ओलंपिक सहित उच्चतम स्तरों पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।
महाराष्ट्र-राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कल पुणे में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम समूचे महाराष्ट्र में 35 जिला स्तरीय और तीन सौ 55 तालुका स्तरीय स्कूलों में आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत 18 वर्ष तक की आयु के लड़के और लड़कियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच प्रदान की जा रही है। महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक छात्र के लिए स्वास्थ्य कार्ड तैयार करके इस पहल को राज्य में प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
<><><>
कोलकाता-समाचार
कोलकाता मे कल ठाकुर श्री रामकृष्ण परमहंस देव की एक सौ 90वीं जयंती मनाई गई। बेलूर मठ में विभिन्न विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंगल आरती, पूजा, वैदिक मंत्रोच्चार भी किया गया।
इस अवसर का हिस्सा बनने के लिए अनुयायी बेलूर मठ और रामकृष्ण मठ एवं मिशन की अन्य शाखाओं में एकत्रित हुए। रमजान माह का पहला दिन भी आज से आरंभ हो गया है।
<><><>
आज सवेरे आप सुन रहे हैं अलका सिंह और सायरा के साथ और अब समय है मौसम का हाल जानने का तो सबसे पहले बात कर लें दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता की।
दिल्ली मौसम-
दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
वहीं, मुंबई में आसामान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
और, जॉय सिटी कोलकाता में आसामान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
<><><>
Chennai is expected to have a mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 26 degree Celsius and maximum will be around 34 degree.
Bengaluru is expected to have Mainly clear sky becoming partly cloudy towards afternoon or evening. The minimum temperature was 18 degree Celsius and maximum will be around 32 degree.
Hyderabad is expected to have a Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 20 degree and a maximum of 34 degree Celsius.
<><><>
अलका- और अब समय है इतिहास के पन्नों को पलटने का और उन घटनाओं पर नजर डालने का जो आज के दिन का इतिहास बन गईं।
आज 2 मार्च है।
THIS DAY IN HISTORY
- 1984- Mother Teresa University inaugurated by Mother herself at Kodaikanal in Tamil Nadu.
- 1819 में अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया था।
- 1836 में टेक्सास ने मेक्सिको से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
- 1866 में निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी शुरू की थी।
- 1901 में दुनिया की पहली वायरलैस टेलीग्राफ कंपनी हवाई में खुली थी।
- 1970 में जिम्बाब्बे एक स्वतंत्र गणराज्य बना था।
- 1982 में बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ था।
- 1997 – Bangalore’s Dr. B. V. Ravi Kumar develops India’s first indigenously made HIV detection kit.
- 1930- Gandhiji addresses letter to Viceroy intimating his intention to break Salt Law if Congress demands are not conceded.
- 1983 में सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
- 2006- नई दिल्ली में भारत और अमरीका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।
<><><>
Surya Narayan Vyas (2 March 1902 in Ujjain, India – 22 June 1976) was an Indian astrologer and diviner from Ujjain, in the Indian state of Madhya Pradesh. He was known to be the one who prescribed 14 August 1947 and 15 August 1947 as the dates for Pakistan and Indian independence respectively. He is reported to have prophesied several other incidents such as the deaths of Lal Bahadur Shastri and Sardar Vallabhai Patel and the emergence of India as a global power in the 21st century. He was a member of the Advisory Board to the Government of Madhya Pradesh during the tenure of Govind Narayan Singh from 1967-1969. The Government of India awarded him the third highest civilian honour of the Padma Bhushan, in 1958, for his contributions to astrology. India Post issued a commemorative stamp on Vyas in 2002.
<><><>
सरोजिनी नायडू (जन्म- 13 फ़रवरी, 1879, हैदराबाद; मृत्यु- 2 मार्च,1949, इलाहाबाद) आज हम याद कर रहे हैं, सुप्रसिद्ध कवयित्री और देश के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक सरोजिनी नायडू को, जिनकी आज पुण्यतिथि है। वह स्वाधीनता संग्राम में सदैव आगे रहीं। उनके साथी उनसे शक्ति, साहस और ऊर्जा पाते थे।
She played an important role in the Indian independence movement against the British Raj. She was the first Indian woman to be president of the Indian National Congress and appointed governor of a state.
Born in a Bengali family in Hyderabad, Naidu was educated in Madras, London and Cambridge. Following her time in Britain, where she worked as a suffragist, she was drawn to the Congress party’s struggle for India’s independence. She became a part of the national movement and became a follower of Mahatma Gandhi and his idea of swaraj (self-rule). She was appointed Congress president in 1925 and, when India achieved its independence, became Governor of the United Provinces in 1947.
Naidu’s literary work as a poet earned her the nickname the “Nightingale of India” by Gandhi because of the colour, imagery, and lyrical quality of her poetry. Her œuvre includes both children’s poems and others written on more serious themes including patriotism and tragedy.
युवा शक्ति को उनसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती थी। बचपन से ही कुशाग्र-बुद्धि होने के कारण उन्होंने 13 वर्ष की आयु में ‘लेडी ऑफ़ दी लेक’ नामक कविता रची। वे 1895 में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इंग्लैंड गईं और पढ़ाई के साथ-साथ कविताएँ भी लिखती रहीं। गोल्डन थ्रैशोल्ड उनका पहला कविता संग्रह था। उनके दूसरे तथा तीसरे कविता ‘संग्रह बर्ड ऑफ टाइम’ और ‘ब्रोकन विंग’ ने उन्हें एक सुप्रसिद्ध कवयित्री बना दिया।
Published in 1912, “In the Bazaars of Hyderabad” remains one of her most popular poems.
<><><>
Lawrence Wilfred “Laurie” Baker (2 March 1917 – 1 April 2007) was a British-born Indian architect, renowned for his initiatives in cost-effective energy-efficient architecture and designs that maximized space, ventilation and light and maintained an uncluttered yet striking aesthetic sensibility. Influenced by Mahatma Gandhi and his own experiences in the remote Himalayas, he promoted the revival of regional building practices and use of local materials; and combined this with a design philosophy that emphasized a responsible and prudent use of resources and energy. He was a pioneer of sustainable architecture as well as organic architecture, incorporating in his designs even in the late 1960s, concepts such as rain-water harvesting, minimizing usage of energy-inefficient building materials, minimizing damage to the building site and seamlessly merging with the surroundings. Due to his social and humanitarian efforts to bring architecture and design to the common man, his honest use of materials, his belief in simplicity in design and in life, and his staunch Quaker belief in non-violence, he has been called the “Gandhi of architecture”.
He moved to India in 1945 in part as an architect associated with a leprosy mission and continued to live and work in India for over 50 years. He became an Indian citizen in 1989 and resided in Thiruvananthapuram (Trivandrum), Kerala from 1969 and served as the Director of COSTFORD (Centre of Science and Technology for Rural Development), an organisation to promote low-cost housing.
In 1981, the Royal University of the Netherlands conferred an honour (the previous recipient of this honour, in 1980, was Hassan Fathy of Egypt) upon him for outstanding work in a Third World country. In 1983 he was conferred with an MBE (Member of the Order of the British Empire) at Buckingham Palace. In 1990, the Government of India awarded him the Padma Shri for his meritorious service in the field of architecture. In 1992, he was awarded the Roll of Honour by the United Nations. In 1988, he was granted Indian citizenship, the only honour he actively pursued in his life.
<><><>
बलदेव शरण नारंग(उस्ताद बी.एस.नारंग.) (मृत्यु- 2 मार्च, 2021) आज पुण्यतिथि है- श्याम चौरासी घराने की श्रंखला से जुड़े सुप्रसिद्ध शास्त्रीय वादक तथा संगीतकार बलदेव शरण नारंग थे। संगीत जगत में बलदेव शरण एक बेजोड़ नाम है।
डीएवी कॉलेज जालंधर में संगीत के प्रोफेसर रह चुके बलदेव शरण ने देश-विदेशों में अपनी कला का लोहा मनवाया। उनके कई शिष्यों ने पंजाबी संगीत में नाम रोशन किया।
<><><>
सैयद अली ( जन्म- 10 जुलाई, 1942; मृत्यु- 2 मार्च, 2010) आज हम याद कर रहे हैं- देश के पूर्व हॉकी खिलाड़ी सैयद अली को। वह पुरुषों की उस हॉकी टीम के सदस्य थे जिसने सन 1964 के टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था।
<><><>
जयंती/जन्मदिन
जयन्त तालुकदार (जन्म- 2 मार्च, 1986, गुवाहाटी, असम) आज जन्मदिन है- तीरंदाज़ जयंत तालुकदार का, जिन्होंने वर्ष 2006 में विश्व के नम्बर एक तीरंदाज़ होने का कीर्तिमान स्थापित किया। वर्ष 2006 में ही ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किये गये।
जयन्त तालुकदार का जन्म आज ही के दिन 1986 को गुवाहाटी, असम में हुआ था। उन्होंने टाटा तीरंदाज़ी अकादमी, जमशेदपुर में तीरंदाज़ी की ट्रेनिंग प्राप्त की। वहीं पर उन्होंने अपने कोचों को अपने शारीरिक सौष्ठव तथा सही निशानेबाज़ी की कुशलता से प्रभावित कर दिया।
<><><>
Gulshan Madhosh Rai (2 March 1924 – 11 October 2004) was an Indian film producer and distributor. He produced successful films in the 1970s and 1980s directed by Vijay Anand, Yash Chopra and Subhash Ghai and thereafter directed by his son Rajiv Rai.
Rai was born in Lahore, Punjab, Pakistan Punjab, British India (now in Pakistan) in 1924. Following the partition of India he moved to Mumbai in 1947. He started off his career in the Hindi film industry as a distributor. In 1970, he started his production company Trimurti Films and the first film produced was Dev Anand starrer Johny Mera Naam (lit.Johny is my name), directed by Vijay Anand which was a success.
In the 1970s, his Yash Chopra-directed films made Amitabh Bachchan a superstar and launched successful careers for script writers Salim-Javed. The notable films were Deewaar (lit.The Wall) (1975) and Trishul (lit.The Trident) (1978).
उनके मुख्य फ़िल्मों की बात करें तो ‘जॉनी मेरा नाम ‘, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘त्रिदेव’, ‘विश्वात्मा’, ‘मोहरा’, ‘गुप्त’ आदि।
In the 1980s he produced Dilip Kumar starrer Vidhaata, directed by Subhash Ghai later he produced films in the action genre directed by his son Rajiv Rai.
He released more than 180 films in Bombay territory, 40 of which have celebrated silver jubilees. Besides Mumbai, he also opened distribution offices in West Bengal, Punjab, Delhi and Uttar Pradesh.
However, Trimurti Films suffered failures with Rajiv’s movies in 2000s, Pyaar Ishq Aur Mohabbat (lit.Love, Amour and Romance) and Asambhav (lit.Impossible), both were attempts to launch Arjun Rampal as a hero but flopped and were unable to make Rampal, a successful hero.
<><><>
आनंदजी –
आज सुपर-डुपर हीट जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी के आनंदजी का जन्म दिन है। आनंदजी वीरजी शाह का जन्म 2 मार्च 1933 को हुआ था।
इस जोड़ी ने 1970 के दशक में हिंदी फिल्म साउंडट्रैक, विशेष रूप से मारधाड़ पर आधारित फ़िल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
इस जोड़ी की कुछ बेहतरीन फ़िल्मों में “डॉन”, “बैराग”, “सरस्वतीचंद्र”, “क़ुर्बानी”, “मुक़द्दर का सिकंदर”, “लावारिस”, धर्मात्मा”, “त्रिदेव” और “सफ़र” आदि हैं।
And won the 1975 Filmfare Award for Best Music Director, for Kora Kagaz. कट- गीत (क्या खूब लगती हो)
<><><>
अलका- और अब घड़ी की सुईयां कह रही हैं अपने श्रोताओं से अनुमति लें ………तो अलका सिंह और सायरा मुज्तबा को अनुमति दीजिए। स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए और सुनते रहिए आकाशवाणी।
आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वैबसाइट https://newsonair.gov.in/ पर।
सायरा- Coming up is Samachar Prabhat followed by Morning News. नमस्कार!
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>