Hello DIVYA and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 28th of February. So, let’s begin with the headlines…..
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भारत की दो दिन की यात्रा पर कल दिल्ली पहुंची। उनके साथ यूरोपीय संघ के 27 में से 22 आयुक्त भी आए हैं। यूरोपीय देशों के कॉलेज ऑफ कमिश्नर की यूरोप से बाहर ये पहली भारत यात्रा है। इन सभी आयुक्तों ने पिछले वर्ष दिसंबर में कार्यभार संभाला था। इस यात्रा से भारत और यूरोपीय संघ के बीच द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
<><><>
Prime Minister Modi will participate in Jahan-e-Khusrau 2025 at Sunder Nursery in New Delhi, this evening. Organized by the Rumi Foundation, the festival will celebrate its 25th anniversary this year. It was started by renowned filmmaker and artist Muzaffar Ali in 2001. During the festival, the Prime Minister will also visit the TEH Bazaar, which will feature One District-One Product crafts and various other exquisite artifacts from across the country.
The yellow mustard is blooming in every field,
Mango buds are clicking open, other flowers too;
The koyal chirps from branch to branch,
And the maiden tries her make-up,
The gardener-girls have brought bouquets.
Colourful flowers of all kinds.
<><><>
वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे तीन साल तक इस पद पर रहेंगे और माधबी पुरी बुच का स्थान लेंगे।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सेबी के नए अध्यक्ष के रूप में तुहिन कांत पांडे की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
<><><>
In Himachal Pradesh, several roads were closed to traffic as light to moderate snow continued in the higher reaches and intermittent rains lashed the middle and lower hills. The National Highway 5 near Narkanda in Shimla district has been closed due to slippery conditions following heavy snowfall. A total of 12 roads are closed in Shimla district.In Kullu district, a flash flood threat was reported in Tosh village due to the formation of an artificial lake in Jeera Nallah. People living downstream were evacuated to safer locations. The weather department issued an orange warning for avalanche risk in Lahaul and Spiti, Chamba, Kinnaur, and areas above 2,300 meters. This warning will remain in effect until 5 PM today. The public is advised to avoid unnecessary travel, especially in high-altitude areas prone to avalanches.
<><><>
An earthquake measuring 6.1 on the Richter scale hit Nepal in early hours today. The earthquake jolted Nepal 2:36 AM Indian time. National Earthquake Monitoring and Research Center said that the epicentre was at Bhairavkunda in Sindhupalchowk district, about 65 kilometers east of capital Kathmandu. There have been no reports of any damage, injuries, or loss of life.Many parts of Bihar, West Bengal, and Sikkim also experienced tremors at around 2:37 AM. In Bihar, tremors were felt in Darbhanga, Samastipur, Saran and adjoining areas.
<><><>
बिहार के सारन जिले में स्थित छपरा में व्यवसायियों, स्थानीय व्यापारियों और युवाओं के एक दल द्वारा स्वैच्छिक आधार पर रोटी बैंक नाम की एक अनोखी पहल चलाई जा रही है। रोटी बैंक गरीबों, दैनिक मजदूरों, पटरी पर रहने वालों और अल्पसुविधा वाले लोगों को तैयार भोजन उपलब्ध कराता है। वाराणसी में इसी नाम के संगठन से प्रभावित होकर ये रोटी बैंक बिहार में पिछले सात वर्षों से निर्बाध रूप से भोजन उपलब्ध करवा रहा है।
<><><>
होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेलवे ने प्रमुख मार्गों पर 48 अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की है। ये रेलगाड़ियां मुंबई, पुणे जैसे प्रमुख शहरों से महू, दानापुर, वाराणसी, समस्तीपुर, कन्याकुमारी और तिरुवनंतपुरम सहित अन्य गंतव्य स्थानों के बीच चलेंगी। विशेष रेलगाड़ियां उच्च मांग वाले मार्गों पर चलाई जाएंगी। मध्य रेलवे की होली विशेष रेलगाड़ियों की कुल संख्या अब 76 हो गई है। इन विशेष रेलगाड़ियों के लिए आरक्षण सभी भारतीय रेलवे आरक्षण केंद्रों और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन टिकट कार्यालयों में शनिवार से शुरू हो गए।
<><><>
In the ICC Men’s Champions Trophy, Afghanistan will play against Australia this afternoon. The match will be held at the Gaddafi Stadium in Lahore from 2:30 PM IST.
Yesterday, the match between hosts Pakistan and Bangladesh at the Rawalpindi Cricket Stadium was called off without a ball being bowled due to incessant rain. Hosting an ICC tournament for the first time in 29 years, Pakistan thus ended their disastrous campaign without registering a single victory. Bangladesh, too, concluded their journey without a win. One point will be shared by both teams.
<><><>
और अब रूख करते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के समाचारों का
दिल्ली सरकार आज विधानसभा में आम आदमी की तत्कालीन सरकार से संबंधित भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सीएजी की एक और रिपोर्ट पेश करेगी। रिपोर्ट सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन के बारे में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रिपोर्ट की प्रतियां विधानसभा पटल पर रखेंगी।
<><><>
The National Institute of Fashion Technology Chennai with the active support of the Ministry of Textiles will be organising a craft bazaar to celebrate and promote the rich handloom and handicraft heritage of Tamilnadu. NIFT Chennai has developed and implemented Craft Cluster Initiative Programs that aims to provide continuous exposure to the handloom and handicraft clusters. The institute will hold POKKISHAM’ – Craft Bazaar 2025, a unique initiative to celebrate and promote the rich handloom and handicraft heritage of Tamil Nadu between February 28, 2025 and March 1, 2025 at the NIFT Chennai Campus. To support their efforts, NIFT Chennai is offering artisans free stalls, wage loss compensation, travel allowance, lodging, and boarding at no cost.
<><><>
The State transport Department will operate nearly 627 special buses to clear extra rush of passengers from today to 2nd March. They will be operated from Kalaignar Centenary Bus Terminus at Kilambakkam, Koyambedu and Madhavaram bus terminus. Arrangements have been made for crowd control in these places. The Government has also introduced a mobile app to enable booking the tickets.
<><><>
नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो ने गुरूवार को नई दिल्ली में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत की। उन्होनें विद्यार्थियों के साथ अपना अनुभव साझा किया और उनको अंतरिक्ष अन्वेषण में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की सुविधाओं का भी जायजा लिया, जिसमें एआर-वीआर लैब, अटल टिंकरिंग लैब, भाषा प्रयोगशाला आदि शामिल हैं।
छात्रों से संवाद में उन्होंने भारत के चंद्रयान-3 मिशन की प्रशंसा की।
<><><>
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कल भारत-अंतर्राष्ट्रीय नृत्य तथा संगीत महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन किया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि वसुधैव कुटुम्बकम नामक यह उत्सव सांस्कृतिक सद्भाव और कलात्मक उत्कृष्टता का एक शानदार प्रदर्शन है।
<><><>
The Karnataka Innovation and Technology Society of Government of Karnataka has signed a Memorandum of Understanding with NASSCOM yesterday in Bengaluru aimed at fostering innovation and intellectual property growth within the state’s burgeoning tech sector. This will lead to enhanced IP awareness, protection and commercialisation within the IT and ITeS industry in Karnataka. This is meant to strengthen the state’s position as a leading innovation hub, boost IP creation and drive economic growth through enhanced technology development and commercialisation.
<><><>
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को मुंबई के राजभवन में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए राज्य के छह संभागीय आयुक्तों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की एक बैठक की। राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए, राज्यपाल ने संभागीय आयुक्तों को पेसा क्षेत्रों वाले जिलों में एक मॉडल आदिवासी गांव बनाने को कहा। उन्होंने राज्य में वन अधिकार अधिनियम, 2006 को समयबद्ध तरीके से लागू करने का आह्वान किया। आदिवासी आवासीय विद्यालयों और एकलव्य मॉडल स्कूलों को शामिल करते हुए स्कूल कनेक्ट कार्यक्रम के माध्यम से उच्च शिक्षा में आदिवासियों के नामांकन में सुधार, आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को उन्नत करना, आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल, थैलेसीमिया जैसे आनुवंशिक विकार के मुद्दों को संबोधित करना आदि जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
<><><>
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने गुरुवार को कहा कि राज्य के सभी बस स्टैंड और डिपो पर तुरंत सुरक्षा ऑडिट किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि बस स्टैंड और डिपो पर खड़ी डीरजिस्टर्ड बसें और परिवहन कार्यालयों द्वारा कार्रवाई में जब्त किए गए वाहनों को 15 अप्रैल तक हटा दिया जाना चाहिए। महिला यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंत्री सरनाईक ने बस स्टैंड पर महिला सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। मंगलवार को पुणे के स्वर्गेट बस डिपो में खड़ी राज्य परिवहन बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की घटना के बाद मुंबई में अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) के कार्यालय में बस स्टैंड पर महिला यात्रियों की सुरक्षा पर समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य भर के सभी एसटी बस स्टैंड और डिपो में एआई तकनीक पर आधारित एक अपडेटेड सीसीटीवी सिस्टम स्थापित किया जाना चाहिए।
<><><>
Raksha Mantri Rajnath Singh will be inaugurating the Vignan Vaibhav 2025, a Defence and Aeronautical Exhibition being organised on the occasion of the National Science Day later today. India’s Defence might including the recently-tested hypersonic missile to the majestic battle tank, Arjun and drones and radars and initiatives into the future warfare will be on display at the sprawling Gachibowli stadium in Hyderabad. The Exhibition will be available form today till 2nd March.
<><><>
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज एक दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल जाएंगे। वे बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर जाएंगे। बाद में वे गौड़ीय मिशन के संस्थापक आचार्य श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद की 150वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस भी मौजूद रहेंगे।
<><><>
और अब महानगरों दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के मौसम का हाल जानते हैं।
राजधानी दिल्ली में गरज के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आज आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
Chennai is expected to have generally cloudy sky with light rain. The minimum temperature was 25 degrees Celsius and maximum will be around 32 degrees.
Bengaluru is expected to have mainly clear sky. The minimum temperature was 18 degrees Celsius and maximum will be around 32 degrees.
Hyderabad is expected to have partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 22 degrees and a maximum of 34 degrees Celsius.
<><><>
देश में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को विशेष तौर पर महान वैज्ञानिकों के योगदान को मान्यता देने और उन्हें नमन करने के लिए मनाया जाता है। 1928 में वैज्ञानिक सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन ने फोटॉन के बिखराव की एक घटना की खोज की जिसे रमन प्रभाव के नाम से जाना गया। जिससे कई वैज्ञानिक प्रयोग संभव हुए। इसीलिए सर वेंकट रमन के जन्मदिवस को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
The day is observed every year on 28th of February to commemorate the discovery of the ‘Raman Effect’ by the eminent physicist Sir C.V. Raman.
Sir Raman was awarded the Nobel Prize in 1930 for this groundbreaking discovery. National Science Day features a variety of theme-based science communication activities held throughout the country. Union Minister of Science and Technology, Dr. Jitendra Singh, will also be attending the ‘National Science Day 2025’ celebrations today.
The theme for this year’s National Science Day is Empowering Indian Youth for Global Leadership in Science & Innovation for VIKSIT BHARAT. The day aims to spread the message of the importance of science and its application among the people. It also aims to showcase all the activities, efforts, and achievements in science for the welfare of human beings as well as the implementation of new technologies for the development of science. In its future vision, the government under its INSPIRE-MANAK scheme will expand its reach to Class 11 and 12 students, ensuring that more young minds are engaged in scientific innovation at a crucial stage of their education. This initiative is expected to strengthen the country’s scientific workforce and global leadership in research and development. With advancements in quantum computing, AI, geospatial technology, and climate research, alongside initiatives fostering inclusivity and young talent, India is shaping a future driven by science and technology. Bhanu Pratap Singh, Akashvani News, Delhi
<><><>
⦁ In 1827 – The Baltimore and Ohio Railroad became the first steam-operated railway in the United States to be chartered as a common carrier of freight and passengers.
⦁ In 1922 – The United Kingdom granted Egypt its independence, although the country remained under British influence.
⦁ In 1928 – Indian physicist C.V. Raman made the groundbreaking discovery of light scattering, later named the Raman Effect.
⦁ In 1940 – The first televised basketball game was played between Pitts and Fordham in New York City.
⦁ In 1953 – Scientists James Watson and Francis Crick announced the discovery of the structure of DNA.
⦁ In 1984 – King of Pop Michael Jackson won 8 Grammys at the 26th Grammy Awards.
(Michael Jackson -SOUND)
⦁ 1991 – खाड़ी में युद्ध विराम लागू।
⦁ 1992 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।
⦁ 1994 – अफ़्रीका ने नामीबिया को पोर्ट एन्क्लेव बालिस बे सुपुर्द किया।
⦁ 1996 – क्लिंटन प्रशासन ने पाकिस्तान को 35.6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया।
⦁ 2008 – वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने आर्थिक समीक्षा संसद में पेश की।
⦁ 2016 – Leonardo DiCaprio won his long overdue Oscar for Best Actor for the survival-drama film The Revenant at the 88th Academy Awards. Brie Larson won the Best Actress Oscar.
<><><>
और अब याद करते हैं उन महान विभूतियों को जिनका आज जन्मदिन, जयंती या पुण्यतिथि है।
And We are remembering Rajendra Prasad, he was an Indian politician, lawyer, journalist and scholar who served as the first president of India from 1952 to 1962. He joined the Indian National Congress during the Indian independence movement and became a major leader from the region of Bihar. A supporter of Mahatma Gandhi, Prasad was imprisoned by British authorities during the Salt Satyagraha of 1930 and the Quit India movement of 1942.
उन्होंने भारत के पहले मंत्रिमंडल में 1946 और 1947 में कृषि और खाद्य मंत्री का दायित्व भी निभाया था।
<><><>
भारतीय क्रांतिकारी वीर सुरेंद्र साई की आज पुण्यतिथि है। वह 16वीं शताब्दी में चौहान वंश के संबलपुर के महाराजा मधुकर साई के वंशज थे। वीर सुरेंद्र साई ने 1857 के विद्रोह से पहले ही विदेशी शासन के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी थी और विद्रोह के थम जाने के बाद भी उन्होंने इसे जारी रखा। उन्होंने संबलपुर में लगभग 1500 आदमियों की एक लड़ाकू सेना तैयार की थी। उन्होंने 1857 से 1862 तक अंग्रेज़ों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध जारी रखा।
<><><>
And today we also paid tribute David Garrick , better known by his stage name David Byron, was a British singer, who was best known in the early 1970s as the original lead vocalist of the rock band Uriah Heep. Byron possessed a powerful operatic voice and a flamboyant stage presence.
<><><>
आज पुण्यतिथि ‘आधुनिक योग के पिता’ तिरुमलाई कृष्णामाचार्य की। हठयोग और विन्यास को फिर से जीवित करने का पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है। तिरुमलाई कृष्णामाचार्य को आयुर्वेद की भी जानकारी थी। इलाज के लिए उनके पास आए लोगों को वह योग और आयुर्वेद की मदद से ही ठीक किया करते थे। उन्होंने मैसूर के महाराजा के राज के समय पूरे भारत में योग को एक नई पहचान दिलाई।
<><><>
हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक पंडित नरेंद्र शर्मा का आज जन्मदिन है। नरेंद्र शर्मा का जन्म 28 फ़रवरी, 1913 में उत्तर प्रदेश राज्य के खुर्जा नगर के जहाँगीरपुर नामक स्थान पर हुआ।
उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षाशास्त्र और अंग्रेज़ी में एम.ए. किया। 1934 में प्रयाग में अभ्युदय पत्रिका का संपादन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी स्वराज्य भवन में हिंदी अधिकारी रहे और फिर बॉम्बे टाकीज़ बम्बई में गीत लिखे। उन्होंने फ़िल्मों में गीत लिखे, आकाशवाणी से भी संबंधित रहे और स्वतंत्र लेखन भी किया। उनके 17 कविता संग्रह, एक कहानी संग्रह, एक जीवनी और अनेक रचनाएँ पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।इन्होंने लगभग 55 फ़िल्मों में 650 गीत एवं ‘महाभारत’ का पटकथा-लेखन और गीत-रचना की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी स्वराज्य भवन में हिंदी अधिकारी भी रहे।
<><><>
And today is birthday of Uppalapu Srinivas (28 February 1969 – 19 September 2014) was an Indian mandolin player in Carnatic classical music and composer. U. Srinivas was called the Mozart of classical Indian music and he was a child prodigy.He was awarded the Padma Shri in 1998, by the Government of India. He was also awarded the Sangeet Natak Akademi Award in 2009 given by Sangeet Natak Akademi, which is the National Academy of Music, Dance & Drama, in India. A performance on electric mandolin by Uppalapu Srinivas.
<><><>
and today also the birth anniversary of Girish Chandra Ghosh he was a Bengali actor, director, and writer. He was largely responsible for the golden age of Bengali theatre.He co founded the Great National Theatre, the first Bengali professional theatre company in 1872, wrote nearly 40 plays and acted and directed many more, and later in life became a noted householder disciple of Sri Ramakrishna……
<><><>
And now we are talk about who did many thing for us Linus Carl Pauling FRS he was an American chemist, biochemist, chemical engineer, peace activist, author, and educator. He published more than 1,200 papers and books, of which about 850 dealt with scientific topics. New Scientist called him one of the 20 greatest scientists of all time. For his scientific work, Pauling was awarded the Nobel Prize in Chemistry in 1954. For his peace activism, he was awarded the Nobel Peace Prize in 1962. He is one of five people to have won more than one Nobel Prize (the others being Marie Curie, John Bardeen, Frederick Sanger, and Karl Barry Sharpless). Of these, he is the only person to have been awarded two unshared Nobel Prizes, and one of two people to be awarded Nobel Prizes in different fields, the other being Marie Curie…..
<><><>
आज जयंती है प्रख्यात संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन की। रामायण को संगीत की धुन में बांधकर घर-घर पहुंचाने वाले रवीन्द्र जैन का जन्म 28 फ़रवरी वर्ष 1944 में उत्तर प्रदेश राज्य के अलीगढ़ शहर में हुआ था। रवीन्द्र जैन हिन्दी सिनेमा के ऐसे संगीतकार थे, जिन्होंने मन की आँखों से दुनिया को समझा। मुख्यत: उन्हें भजन गायक के रूप में ख्याति मिली थी। उन्होंने बीआर चौपड़ा की महाभारत को भी संगीत दिया। धार्मिक धारावाहिकों के संगीत का यश तो उन्हें मिला है साथ ही उन्होंने कई मधुर धुनों की रचना कर कई गीतों को गाया भी। इसमें राम तेरी गंगा मैली से लेकर विवाह फिल्म तक के संगीत के जरिए उन्होंने जनमानस में अपना संगीत अमर कर दिया।
उनके प्रमुख गीत हैं, गीत गाता चल’, ‘जब दीप जले आना’, ‘ले तो आए हो हमें सपनों के गांव में’, ‘एक राधा एक मीरा’, ‘अंखियों के झरोखों से’…..
He was awarded the Padma Shri, the fourth-highest civilian award of the Republic of India in 2015 for his contribution to arts.
<><><>
और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए दिव्या तोमर और रेनू कटारिया को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>