Download
Mobile App

android apple
signal

February 27, 2025 9:32 AM

printer

Aaj Savere

सभी श्रोताओं को नमस्‍कार, सुप्रभात, गुडमॉर्निंग! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्‍ड पर हम आपके साथ जुड़ चुके हैं न्‍यूज मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूं, मनोज और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी नीना अरकल मैथ्यू नमस्कार नीना

 

 

<><><> 

 

 

Hello Manoj  and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 27 th of February2025. Lets begins just news headlines

 

 

<><><> 

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के चार दिवसीय दौरे पर हैं। वह आज सुबह प्रतिष्ठित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। राष्‍ट्रपति स्मारक के प्रमुख स्‍थलों के साथ-साथ एकता नगर परिसर का भी दौरा करेंगी। अपनी गुजरात यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति का अहमदाबाद और गांधीनगर में दो दीक्षांत समारोहों में भाग लेने और कच्छ जिले के प्रतिष्ठित स्थानों का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।

 

 

<><><> 

 

 

Defence Research and Development Organisation (DRDO) and Indian Navy carried out successful flight-trials of the first-of-its-kind Naval Anti-Ship missile (NASM-SR) from Integrated Test Range (ITR) in Chandipur, Odisha. The trials demonstrated the missile’s capability against ship targets while launched from an Indian Naval Seaking Helicopter. Raksha Mantri Rajnath Singh has congratulated DRDO, Indian Navy and the industries for the successful flight tests. He said that the tests for Man-in-Loop features is unique as it gives the capability of in-flight retargeting.

 

The Ministry of Defence in its statement said that the trials have proven the missile’s Man-in-Loop feature and scored a direct hit on a small ship target in sea-skimming mode at its maximum range. The missile uses an Indigenous Imaging Infra-Red Seeker for terminal guidance. The Ministry added that the mission also has demonstrated the high bandwidth two way datalink system, which is used to transmit the seeker live images back to the pilot for in-flight retargeting.

 

The Ministry further added that the missile was launched in Bearing-only Lock-on after launch mode with several targets in close vicinity for selecting one among them.

 

 

<><><> 

 

 

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत अपने इथेनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत बढ़ाने पर विचार कर रहा है। गुवाहाटी में कल एडवांटेज असम के दूसरे चरण में निवेश शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश पहले ही 19 दशमलव 6 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण कर रहा है। श्री पुरी ने कहा कि विकास संबंधी चुनौतियों के बावजूद, भारत में सभी जीवाश्म ईंधन उत्पादन कंपनियों को 2045 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने की उम्मीद है।

 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।

 

यह सत्र भारत की एक्ट ईस्ट नीति में असम की भूमिका को मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक मंच के रूप में आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय सम्‍पर्क बढ़ाने, व्यापार और सीमा पार सहयोग को बढ़ावा देने, क्षेत्र में असम की स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

 

 

<><><> 

 

 

US President Donald Trump has announced that Ukraine President Volodymyr Zelenskyy will visit the White House tomorrow to sign an agreement giving US rights to his country’s rare earth minerals and there will also be a deal on Ukraine war. In opening remarks at the first meeting of his cabinet at the White House yesterday, President Trump said, it has all been worked out and they are going to make a deal with Russia and Ukraine to stop killing people. He also said that the US has spent more than Europe on helping Ukraine even though they are more directly affected by it. President Trump has spoken to both President Zelenskyy and President Vladimir Putin and his officials have had discussions with counterparts from the two countries.

 

Meanwhile, Ukrainian President Zelenskyy has said that US and Ukrainian teams are preparing for negotiations tomorrow. Mr. Zelenskyy said that he will meet US President Trump where the minerals partnership agreement, support for Ukraine and security guarantees will be on the agenda.

 

 

<><><> 

 

 

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ कल महाशिवरात्रि के स्‍नान के साथ समाप्त हो गया। 45 दिन के इस आध्यात्मिक महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, विदेशी प्रतिनिधि, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री तथा कई केंद्रीय मंत्री सहित प्रमुख हस्तियों ने पवित्र डुबकी लगाई।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का भी सख्ती से पालन किया गया।

यह महाकुंभ आध्यात्मिकता और मानव समागम के सबसे बड़े आयोजन में से एक था।

 

 

<><><> 

 

 

Moving on to the world of sports: In the German Open Super 300 Badminton tournament, Priyanshu Rajawat, Kiran George, Rakshitha Ramraj and Unnati Hooda have progressed to the second round of men’s and women’s singles competition in Mulheim city.

 

“Priyanshu Rajawat delivered a standout performance, defeating senior compatriot Kidambi Srikanth in straight sets, while in another men’s singles match, Kiran George triumphed over Finland’s J Oldorff. In women’s singles, Rakshitha Ramraj battled past Malaysia’s Kisona Selvaduray and Unnati Hooda also made her mark, registering victory over Canada’s W Zhang. T Hemanth and Anmol Kharb, however, bowed out of the competition after losing their respective opening round matches.

 

Moving on to Cricket, in the ICC Men’s Champions Trophy, Afghanistan defeated England by 8 runs at Gaddafi Stadium in Lahore last night. With this defeat, the England team has been ruled out of the tournament. Today, Pakistan and Bangladesh will lock horns in their last group match in Rawalpindi this afternoon. Both teams are still searching for their first win of the tournament.

 

Last we have from Women’s Premier League T20 Cricket, where Mumbai Indians defeated UP Warriorz by 8 wickets at M. Chinnaswamy Stadium in Bangaluru last night. Today, Royal Challengers Bengaluru will take on Gujarat Giants at the same venue from 7:30 PM. WITH JIGYASA PANDEY, CHIRAG JHA, AKASHVANI NEWS, DELHI.”

 

 

<><><> 

 

Now news from Chennai, Bengaluru and Hyderabad

 

Chennai

 

The officials of the Directorate of Revenue Intelligence busted a three member gang carrying 3.5 kilo gold in their rectum from Mumbai. Based on a tip off the officials camped at the domestic terminal and intercepted a group of passengers arriving from Mumbai on an Indigo flight. They were taken to the DRI office in T. Nagar where 3.5 of gold in paste form was retrieved from three passengers. The 25 carat gold is worth 2.8 crore rupees in the Indian market.

 

 

<><><> 

 

 

The State Health department officials from Salem and Krishnagiri districts along with police busted a foetus sex determination racket by arresting a government primary health center Doctor, a Nurse and four touts. The racket was busted in a sting operation carried out by Health Department officials. The District Collector of Krishnagiri S. Dinesh Kumar received information about touts who were helping pregnant women determine the sex of their unborn children.

 

 

<><><> 

 

 

दिल्‍लीसमाचार

 

दिल्‍लीविधानसभा उपाध्‍यक्ष चुनाव

 

दिल्ली विधानसभा में आज विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। विधानसभा की और से जारी कार्यसूची के अनुसार दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मुस्तफाबाद से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट को दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगी। कार्यसूची के अनुसार दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। इसके अलावा मंगलवार को सदन में पेश की गयी पिछली सरकार की शराब नीति से सम्बंधित कैग रिपोर्ट पर भी चर्चा जारी रहेगी। 

 

दिल्‍लीनिगम पार्क सफाई

दिल्ली नगर निगम ने सभी 12 जोन के पार्कों से ठोस कचरा हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली के निवासियों के लिए सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और सौंदर्य बनाए रखना है। इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए, सभी जोन के उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तेजी से कार्रवाई करें और पार्कों से कचरे की पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित करें। निगम ने कहा की अवैध रूप से कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा निर्धारित जुर्माना भी शामिल है। निगम ने नागरिकों से अपील भी की है कि वे अवैध कचरा फेंकने की घटनाओं की शिकायत करें, जिससे शहर की स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिले।

 

दिल्‍ली जल बोर्ड

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि भूमिगत जलाशय और बूस्टर पम्पिंग स्टेशन की वार्षिक सफाई  के कारण राजधानी के विभिन्‍न क्षेत्रों में आज जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

 

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक आज विकासपुरी, बेरी वाला महरौली, .यू. ब्लॉक पीतमपुरा, केब्लॉक सावन पार्क और मादीपुर में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

दिल्‍ली जल बोर्ड ने स्‍थानीय निवासियों से पर्याप्त मात्रा में पानी के भंडारण का अनुरोध किया है। आपातकाल स्थिति में जलबोर्ड के कंट्रोल नंबर 0 1 1 – 2 3 5 3 8 4 9 5 और 1 9 1 6 पर फोन कर पानी के टैंकर मंगाए जा सकते हैं।

 

 

<><><> 

 

 

Moving on to Bengaluru

 

A stakeholders meeting was called by NIMHANS in Bengaluru yesterday to discuss implementation of the ICMR project. The project aims at reducing suicide risk in educational campuses and strengthen support systems through sensitisation and training for teachers and leaders in mental health. The Director of NIMHANS Dr Pratima Murthy spoke on the need for collaborative efforts, sharing of insights and mutual learning across educational campuses. She mentioned an approach and measures to enhance mental health support for students in need. The meeting was attended by about 125 administrative heads of schools, pre university and colleges including government, aided and private institutions. The registrars, directors of education boards, deans, chairpersons of groups of institutions, principals, headmasters and headmistresses were present in the meeting called to address student mental health concerns. The senior officials from the department of education from Government of Karnataka were also present at the meeting that deliberated on identifying barriers, potential solutions and enablers for arriving at a scalable and sustainable model for the state on student mental health.

 

 

<><><> 

 

 

महाराष्ट्रसमाचार

 

टेक उद्यमियों ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की मुंबई के टेक उद्यमी संघ के सदस्यों के एक समूह ने बुधवार को राजभवन मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के साथ एक बैठक की। बैठक में टेक स्टार्टअप पारिस्थिकी तंत्र के विकास को आगे बढ़ाने तथा महाराष्ट्र को भारत में टेक स्टार्टअप के लिए नंबर एक गंतव्य बनाने के विचारों पर चर्चा की गई। बैठक में ध्रुविल सांघवी, अभिनंदन, अनुपम मित्तल, नैय्या सग्गी, नीरज रॉय, आनंद जैन, शरद सांघी, आशीष शाह, त्रिविक्रमण थम्पी, नितीश मित्तरसैन, पुष्कर मुकेवर, भाविक वासा, ऋषि गुप्ता, मयंक कुमार, दीपक खुराना और अनिकेत देब सहित एंजेल निवेशक और टेक उद्यमी शामिल थे।

 

 

<><><> 

 

 

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को मुंबई में महालक्ष्मी रेलवे

बृहन्मुंबई नगर निगम -बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को चल रहे काम का निरीक्षण करने के लिए मुंबई में महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर के निर्माण स्थल का दौरा किया और चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।

 

बीएमसी के आधिकारिक बयान के अनुसार, परियोजनाओं के अपर नगर आयुक्त अभिजीत बांगर ने महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन के पास चल रहे फ्लाईओवर निर्माण स्थलों का दौरा किया। क्षेत्र में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए विकास योजना के तहत डॉ. ई. मोसेस रोड और केशवराव खाडे रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। श्री बांगर ने ठेकेदारों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मानसून के मौसम में इसमें देरी न हो। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर 31 अक्टूबर, 2026 तक यातायात के लिए खुल जाना चाहिए और इस समयसीमा के लिए योजना तुरंत शुरू होनी चाहिए।

 

 

<><><> 

 

 

HYDERABAD METRO NEWS

 

In Telangana, polling will shortly begin for three constituencies of  the state Legislative Council. They are Medak-Nizamabad-Adilabad-Karimnagar Graduates’ and Teachers’ constituencies and Warangal-Khammam-Nalgonda Teachers’ constituency. The preferential format voting will be held from 8 AM to 4 PM. While 56 candidates are in fray for the lone Graduates’ constituency, 15 candidates are in the fray in Medak-Nizamabad-Adilabad-Karimnagar and 19 candidates are contesting in the Warangal-Khammam-Nalgonda Teachers’ constituencies. Election Authorities have made all arrangements for over 3 lakh 55 thousand graduate voters and over 52 thousand teachers in the two constituencies. A total of 973 polling stations have been set up. 1200 ballot boxes including 600 jumbo boxes are being used for the graduates’ constituency while 1138 ballot boxes are being used for the two teacher constituencies. The counting of votes will be taken up on 3rd of next month. While BJP is contesting all three seats, the ruling Congress has fielded candidates only for the Graduates’ constituency. The BRS is staying away from the election. Union Minister and state BJP president G Kishan Reddy, MoS for Home B Sanjay Kumar and other BJP leaders have campaigned extensively for the election. Chief Minister A Revanth Reddy and State Congress president B Mahesh Kumar Goud also canvassed in support of the party candidate.

 

 

<><><> 

 

 

कोलकाता

 

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी आज कोलकाता में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। यह बैठक नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगी। इस बैठक में सभी जिला नेताओं के साथ-साथ उपविभागीय और ब्लॉक स्तर के पार्टी नेता शामिल होंगे। इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। यह बैठक 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई है। इस बैठक में ममता बनर्जी पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण निर्देश देंगी।

 

 

<><><> 

 

 

 

दिल्‍ली, मुंबई और कोलकाता का मौसम

 

दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

मुम्बई में आसमान साफ रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

कोलकाता में आसमान साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

और अब, चेन्‍नई, हैदराबाद और बैगलूरू के मौसम की खबरें जानते हैं, नीना से

Chennai is expected to have Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 24 degree Celsius and maximum will be around 33 degree.

Bengaluru is also expected to have Partly cloudy sky. The minimum temperature was 16 degree Celsius and maximum will be around 31 degree.

Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 20 degree and a maximum of 30 degree Celsius.

 

 

<><><> 

 

 

27 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-

 

1879 – आर्टिफिशियल स्वीटनर सैकरीन की खोज 1879 में आज ही के दिन रूसी रसायनशास्त्री कॉन्सटैंटिन फालबर्ग ने की थी। कोल तार के पदार्थों पर शोध करने के दौरान उनके हाथ में किसी पदार्थ की मिठास रह गई। इस पदार्थ को उन्होंने ‘सैकरिन’ नाम दिया। यह व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होने वाला पहला कृत्रिम मिठास देने वाला पदार्थ था।

Today, World NGO Day is being observed globally. The day holds significant importance in celebrating and acknowledging the efforts that Non-Governmental Organizations (NGOs) globally have made in improving the world and aiding countless lives.

 

1560 – The Treaty of Berwick was signed between England and Scotland, ending the conflict known as the “Rough Wooing.”

1844 – The Dominican Republic gained its independence from Haiti.

1900 – The German professional football club Bayern Munich was founded.

1932 – ब्रिटिश भौतिकशास्त्री जेम्स चैडविक ने न्यूट्रॉन की खोज की। अणु में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन मिलकर अणु का केंद्रक बनाते हैं। इलेक्ट्रॉन इस केंद्रक के चारों तरफ चक्कर लगाते हैं। इस खोज के बाद अणु के केंद्रक को अलग करना संभव हुआ, जिससे परमाणु बम बनाने की राह प्रशस्त हुई।

2008 – लगातार सातवें साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 25 महिलाओं को ‘जी. आर-8 सम्मान’ से नवाजा गया।

1935 – 6-year-old ascendant Hollywood star Shirley Temple received the first-ever kid-sized, “juvenile” Oscar. The trophy measured roughly half the height of a full-sized Oscar.

1940 – Martin Kamen and Sam Ruben discovered carbon-14, a radioactive isotope used in radiocarbon dating.

1951 – The Twenty-second Amendment to the US Constitution was ratified, limiting the president to two terms in office.

1991 – US President George H.W. Bush announced the Liberation of Kuwait in the Gulf War, as Operation Desert Storm came to a conclusion.

2002 – More than 50 Hindu pilgrims were killed during the Godhra train burning incident. Here’s a short clip from the film The Sabarmati Report, based on the incident. The film is directed by Dheeraj Sarna and featuring Vikrant Massey as lead actor.

 

 

<><><> 

 

 

जन्‍मदिन, जयंती या पुण्‍यतिथ‍ि

पुण्यतिथि

 

आज पुण्यतिथि है भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आज़ाद की।  उनका जन्म– 23 जुलाई, 1906 को आदिवासी गाँव भावरा, मध्य प्रदेश में हुआ था। (मृत्यु– 27 फ़रवरी, 1931) 17 वर्ष के चंद्रशेखर आज़ाद क्रांतिकारी दल ‘हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन’ में सम्मिलित हो गए। दल में उनका नाम ‘क्विक सिल्वर’ (पारा) तय किया गया। पार्टी की ओर से धन एकत्र करने के लिए जितने भी कार्य हुए, चंद्रशेखर उन सबमें आगे रहे। सांडर्स वध, सेण्ट्रल असेम्बली में भगत सिंह द्वारा बम फेंकना, वाइसराय को ट्रेन बम से उड़ाने की चेष्टा, सबके नेता वही थे। इससे पूर्व उन्होंने प्रसिद्ध ‘काकोरी कांड’ में सक्रिय भाग लिया और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गए। एक बार दल के लिये धन प्राप्त करने के उद्देश्य से वे गाजीपुर के एक महंत के शिष्य भी बने। इरादा था कि महंत के मरने के बाद मरु की सारी संपत्ति दल को दे देंगे।

 

 

<><><> 

 

 

 Fred McFeely Rogers (March 20, 1928 – February 27, 2003) was an American television personality, musician, puppeteer, writer, producer, and Presbyterian minister.

He was the creator, showrunner and host of the preschool television series Mister Rogers’ neighborhood, which ran from 1968 to 2001, for 33 years. The program was critically acclaimed for focusing on children’s emotional and physical concerns, such as death, sibling rivalry, school enrollment, and divorce. Rogers died of stomach cancer on February 27, 2003, at the age of 74. Lets listen to an inspiring message from Fred

 

 

<><><> 

 

 

आज पुण्यतिथि है – श्यामलाल बाबू राय उर्फ़ इन्दीवर की। उनका जन्म– 15 अगस्त, 1924 को झाँसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। (मृत्यु- 27 फ़रवरी, 1997, मुम्बई) उन्हें भारत के प्रसिद्ध गीतकारों में गिना जाता है। इनके लिखे सदाबहार गीत आज भी उसी शिद्‌दत व एहसास के साथ सुने व गाए जाते हैं, जैसे वह पहले सुने व गाए जाते थे। इन्दीवर ने चार दशकों में लगभग एक हज़ार गीत लिखे, जिनमें से कई यादगार गाने फ़िल्‍मों की सुपर-डुपर सफलता के कारण बने।

 

 

 

<><><> 

 

 

Dame Elizabeth Rosemond Taylor (February 27, 1932 – March 23, 2011) was a British-American actress, businesswoman, and humanitarian.

Elizabeth Taylor began her career as a child actress in the early 1940s, and was one of the most popular stars of classical Hollywood cinema in the 1950s.

She continued her career successfully into the 1960s, and remained a well-known public figure for the rest of her life.

In 1999, the American Film Institute named her the seventh-greatest female screen legend. Taylor was one of the first celebrities to take part in HIV/AIDS activism

 From the early 1990s until her death, she dedicated her time to philanthropy, for which she received several accolades, including the Presidential Citizens Medal. Let’s listen to a popular scene from her movie Cleopatra.

(1703) On your knees! Cleopatra cuts the Roman Empire into thirds.

 

 

<><><> 

 

 

Today we remember Ivan Petrovich Pavlov. He was a Russian physiologist known primarily for his work in classical conditioning. From his childhood, Pavlov demonstrated intellectual curiosity and an unusual energy, which he referred to as “the instinct for research”. Pavlov won the Nobel Prize for Physiology or Medicine in 1904, becoming the first Russian Nobel laureate. A survey in the Review of General Psychology, published in 2002, ranked Pavlov as the 24th most cited psychologist of the 20th century.

 

 

<><><> 

 

 

आज जन्मदिवस है- निर्देशक प्रकाश झा का। उनका जन्म– 27 फ़रवरी, 1952 को चंपारण, बिहार में हुआ था। वह हिंदी सिनेमा में सामाजिक मुद्दे पर फ़िल्में बनाने के लिए जाने जातें हैं। उन्होंने साल 1984 में फ़िल्म ‘हिप हिप हुर्रे’ से हिंदी सिनेमा में अपना निर्देशन डेब्यू किया। इस फ़िल्म की पृष्ठभूमि बिहार के बंधुआ मजदूर पर आधारित थी। प्रकाश की पहली ही फ़िल्म को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। उसके बाद उन्होंने और भी अवॉर्ड विनिंग डॉक्युमनेटरीज का निर्देशन किया। प्रकाश झा ऐसे फ़िल्मकार हैं, जो फ़िल्मों के माध्यम से सामाजिक-राजनीतिक बदलाव की उम्मीदें लेकर हर बार बॉक्स ऑफिस पर हाजिर होते हैं।

 

 

<><><> 

 

 

Peter Andre (born Peter James Andrea, 27 February 1973) is an English-born Australian singer, songwriter, businessman, and television personality. He gained popularity as a singer, best known for his singles “Mysterious Girl” and “Flava”.

He is also known for appearing on the third series of I’m a Celebrity…Get Me Out of Here!, and the thirteenth series of Strictly Come Dancing, in which he was partnered with Janette Manrara. During his time on I’m A Celebrity, Andre developed an on-screen romantic relationship with fellow contestant Katie Price. Dear listeners coming up is Mysterious girl

 

 

<><><> 

 

 

और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।

 

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

 

<><><>