सुप्रभात, एक नए दिन की शुरुआत नई सुबह से करते है आकाशवाणी FM गोल्ड पर हम आपके साथ जुड़ चुके हैं न्यूज मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूं, फरहत नाज और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी सुभद्रा रामचंद्रन।
Hello Farhat and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 25 th of February2025. Lets begins just news headlines
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सवेरे गुवाहाटी में एडवांटेज असम के दूसरे चरण में निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र का उद्घाटन करेंगे। दो दिन के शिखर सम्मेलन में एक उद्घाटन सत्र, सात मंत्रिस्तरीय सत्र और 14 विषयगत सत्र शामिल हैं। इसमें औद्योगिक विकास, वैश्विक व्यापार साझेदारी और असम के जीवंत सूक्षम, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसमें 240 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे।
<><><>
President Droupadi Murmu will embark on a five-day visit to three states starting today. The President will travel to Bihar, Madhya Pradesh, and Gujarat during her visit, which will conclude on 1st of March.Today, she will grace the centenary celebration of the Patna Medical College in Bihar.
Tomorrow, the President will attend a Mass Wedding ceremony, organised by Bageshwar Jan Seva Samiti, at Gadha, Chhatarpur, Madhya Pradesh. She will also pay tributes at the Statue of Unity and witness the Narmada Aarti at Kevadia, Gujarat tomorrow.
On Thursday, the President will visit the Ekta Skill Development Centre at Kevadia and grace the 44th convocation ceremony of the National Institute of Design at Ahmedabad.
On Friday, she will grace the 3rd convocation of the National Forensic Sciences University in Gandhinagar. On the same day, the President will visit the Smritivan Earthquake Memorial at Bhuj.
On Saturday, the President will visit Dholavira, a UNESCO World Heritage Site.
<><><>
Days after imposing several restrictions on New India Co-operative Bank, Reserve Bank of India (RBI) has allowed withdrawal of upto 25,000 rupees per depositor with effect from Thursday.
In a press release, RBI said that with this relaxation more than 50 per cent of the total depositors will be able to withdraw their entire balances and the remaining depositors can draw upto 25,000 rupees from their deposit accounts. It further said the depositors may use the branch as well as ATM channel of the bank for this withdrawal.
RBI has also reconstituted the committee of advisors to the administrator. The committee now consists of Ravindra Sapra, former general manager of SBI; Ravindra Tukaram Chavan, former deputy chief general manager of Saraswat Co-operative Bank; and Anand M Golas, a chartered accountant.
On 13th of this month, RBI had directed the New India Co-operative Bank not to allow withdrawal of any amount from savings bank or current accounts or any other account of a depositor.
<><><>
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत ने मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई है। डॉक्टर जयशंकर ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद-यूएनएचआरसी के 58वें सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत का दृष्टिकोण अपने भागीदारों की प्राथमिकताओं के अनुरूप क्षमता निर्माण और मानव संसाधनों तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर केंद्रित रहा है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद से निपटने में दृढ़ और समझौता न करने वाला है। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि भारत ने आर्थिक विकास में उल्लेखनीय प्रगति की है और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।
<><><>
In the United States, new FBI Director Kash Patel was sworn as acting chief of the Bureau of Alcohol, Tobacco, Firearms and Explosives (ATF), taking the helm of two separate and sprawling Justice Department agencies. Mr Patel was sworn in at ATF headquarters just days after he became director of the FBI. He will now oversee the bureau’s roughly 5,500 employees that’s responsible for enforcing the nation’s laws around firearms, explosives and arson. Among other things, it’s in charge of licensing federal firearms dealers, tracing guns used in crimes and analyzing intelligence in shooting investigations.
<><><>
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा है कि काशी तमिल संगमम हमारी सभ्यता तथा संस्कृति के दो महत्वपूर्ण केंद्रों काशी और तमिलनाडु के बीच वर्षों पुराने संबंधों को दर्शाता है। कल वाराणसी में काशी तमिल संगमम के तीसरे संस्करण के समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री मजूमदार ने कहा कि इस आयोजन से एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना मजबूत हुई है। कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी शामिल हुए।
<><><>
अब खबरे महाकुंभ से-
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ऐतिहासिक महाकुंभ का आधिकारिक समापन कल महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर होगा। प्रशासन ने इसे दिव्य और भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारी की हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई पहल की गई हैं।
प्रयागराज के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि महाकुंभ के समापन पर्व को आध्यात्मिक, सुव्यवस्थित और स्मरणीय बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। साथ ही पुलिस, होमगार्ड, एनडीआरएफ और प्रशासनिक दल मुस्तैद रहेंगे ताकि भीड़ प्रबंधन सुचारू रूप से किया जा सके।
दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मार्गदर्शन केंद्र और सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं। आदर्श के साथ अभिषेक कपिल, आकाशवाणी समाचार, प्रयागराज।
<><><>
Moving on some sprots news
A 12-member Indian squad for International Shooting Sport Federation (ISSF) World Cup Shotgun has been announced. The event will be held in Nicosia, Cyprus from May 3 to 12 this year. Tokyo Olympian Kynan Chenai and seasoned Mairaj Ahmad Khan are included in the squad. As per the national selection policy, shooters ranked 4-6 in the India rankings of the respective individual events have been selected for this particular World Cup. Tokyo Olympian Kynan Chenai will lead the men’s trap trio, while Paris Olympian Rajeshwari Kumari will headline the women’s trap competition.
<><><>
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के समाचार-
Chennai METRO NEWS
Minister for Commercial taxes- P.Moorthy has said that the Registration department’s focus remains on ensuring that citizens receive their documents without delays while it maintains proper verification procedures. Chairing a high level review meeting, the minister instructed the officials to take up crucial roles of regular inspections in maintaining service quality and boost the Government revenue. He also told that 274 Crore Rupees were allocated for construction of 128 new registration department buildings over the past four years. While 31 buildings are already operational, officials have been instructed to fast track the completion of the remaining projects.
<><><>
दिल्ली – सरस मेला
उत्तर प्रदेश के नोएडा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सरस आजीविका मेले का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। मेले का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों को उनकी आजीविका और समावेशी विकास को बढ़ावा देने में मदद करना है। सरस आजीविका मेला 2025 में विभिन्न राज्यों के हथकरघा, साड़ियों और ड्रेस सामग्री का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जाएगा। इस मेले में आगंतुक 30 राज्यों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को देख सकते हैं। मेले में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए दो सौ स्टॉल लगाये गए हैं।
<><><>
दिल्ली-नगर निगम बैठक
दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक आज नई दिल्ली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सिविक सेंटर स्थित निगम कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इस दौरान निगम से जुड़े कई प्रस्तावों को पेश किया जाएगा। बैठक में, निगम के 12 हजार अस्थायी कर्मचारियों को स्थाई करने से सम्बधित प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा।
<><><>
bengaluru Metro news
The Indian Institute of Horticulture Research – IIHR, near Bengaluru is providing incubation facility for entrepreneurs taking up horticulture based ventures. The incubation facility named as Besst Hort is supported by NSTEDB division of the Department of Science and Technology which comes under the Central Government. The incubation centre came forward for hand holding a metallurgical engineer from Dharwad Praveen Hiremath, who was seeking research support for creating a healthier beverage as a venture.
The scientists in IIHR- Dr Pushpa Chethan Kumar and Dr Ranjitha worked on the project to develop a vegetable based ready to serve beverage without added sugar and preservatives. The drink was made out of beetroot and carrot with a highly acceptable taste and good nutritional quality. This beverage contained a good amount of antioxidants and could be stored for a month under room temperature without any microbial spoilage. After successfully testing it in his circle of friends, entrepreneur Praveen Hiremath is now establishing a production plant in Dharwad to produce and market this new healthier beverage.
<><><>
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र मत्स्य पालन और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि मछली उत्पादन बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग महत्वपूर्ण है। वे मुंबई में राज्य सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कल एआई तकनीक पर काम कर रहे छात्रों से बातचीत कर रहे थे। चर्चा समुद्र तट पर घुसपैठ को रोकने और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ समुद्री और मीठे पानी में मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए एआई तकनीक का उपयोग करने पर केंद्रित थी। इस दौरान मौजूद छात्रों ने मछली उत्पादन में सुरक्षा और वृद्धि के लिए एआई तकनीक के माध्यम से किए जाने वाले उपायों के बारे में नई अवधारणाएँ सुझाईं।
सद्भावना यात्रा
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पार्टी ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बीड जिले के मासजोग से सद्भावना यात्रा का आयोजन किया है। उन्होंने राज्य के नागरिकों से इस यात्रा में भाग लेने की अपील की। सपकाल ने कहा कि यह यात्रा मासजोग से शुरू होगी और करीब 51 किलोमीटर लंबी होगी और बीड शहर में इसका समापन होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान नारायणगढ़ और भगवानगढ़ दोनों किलों में सद्भावना के लिए प्रार्थना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी और समुदाय-उन्मुख पहल है और उन्होंने सभी गैर सरकारी संगठनों और संगठनों से इसमें भाग लेने की अपील की।
<><><>
Hyderabad metro news
In Telangana, all out efforts are underway to rescue eight persons trapped inside the Srisailam Left Bank Canal (SLBC) project tunnel with concerted efforts by the joint rescue teams comprising Army, NDRF, SDRF, Singareni Collieries and others.
A team of navy divers from Vishakapatnam entered the SLBC tunnel near Domalapenta of Nagar Kurnool district to rescue the trapped workers yesterday. Despite relentless efforts by the rescue teams, no breakthrough has been achieved so far as they had to navigate through thick muck, tangled iron rods and cement blocks to reach the accident spot in the tunnel.
The personnel were trapped 14 km inside the SLBC Project on Saturday morning, after a portion of its roof collapsed during excavation work with a tunnel boring machine. State Irrigation Minister- Uttam Kumar Reddy, who is monitoring the operations at the site informed that this is a highly challenging situation, and technical experts are working round the clock to resolve the crisis. He said the terrain is making it difficult to bring in any heavy machinery or equipment that may help remove the slush faster.
<><><>
कोलकाता- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल मेडिकल कॉलेजों और राज्य के अस्पतालों के इंटर्न, हाउस-स्टाफ, पीजीटी और पोस्ट-डॉक्टरेट डॉक्टरों का मानदेय दस हजार रुपये करने की घोषणा की है। वह कोलकाता के धनोधन्यो ऑडिटोरियम में एक सम्मेलन चिकित्सक क्षेत्र नाम सेबा को संबोधित कर रही थीं। बैठक में पश्चिम बंगाल के मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल, सीएमओएच, राज्य अस्पताल अधीक्षक शामिल हुए। मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की सुरक्षा में शामिल किया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ डॉक्टरों से जूनियर डॉक्टरों का मार्गदर्शन करने और उनके काम की निगरानी करने का आग्रह किया और उन्हें 8 घंटे की ड्यूटी करने की सलाह दी।
<><><>
अब महानगरों दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के मौसम का हाल जानते हैं-
राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आज आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
<><><>
Chennai is expected to have Mist. The minimum temperature was 23 degrees Celsius and maximum will be around 33 degrees.
Bengaluru is also expected to have Mist. The minimum temperature was 18 degrees Celsius and maximum will be around 33 degrees.
Hyderabad is expected to have a Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 19 degrees and a maximum of 34 degrees Celsius.
<><><>
आज 25 फरवरी 2025 है, आइये इतिहास में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण बातों का जिक्र करते हैं-
1862 – US paper money was first introduced into circulation after the passing of the Legal Tender Act to help finance the Civil War.
1870 – American clergyman, educator, and politician Hiram Rhodes Revels was sworn in to the U.S. Senate, becoming the first African American to serve in the U.S. Congress.
1908- the Hudson River railway tunnel opened, and commuters began travelling between Manhattan and Hoboken in just ten minutes.
1930 – In 1930, the first bank check photographing device patent was issued in the U.S. to its inventor, George Lewis McCarthy, who called it a Checkograph
1964 – विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली, जिन्हें उस समय कैसियस क्ले के नाम से जाना जाता था, ने सोनी लिस्टन को सातवें राउंड में हराकर विश्व हैवीवेट खिताब अपने नाम किया।
1988- भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाले देश में बने पहले प्रक्षेपास्त्र ‘पृथ्वी’ का सफल परीक्षण किया।
1991 – The Warsaw Pact was disbanded following the end of the Cold War, the defense treaty between 8 communist states had lost its purpose. It had been signed in 1955 as an antagonist of NATO.
2012 – WHO declared India polio-free, removing it from the list of polio-endemic countries.
<><><>
अब याद करते हैं उन महान विभूतियों को जिनका आज जन्मदिन, जयंती या पुण्यतिथि है।
Friends of music friends of soul music the world has just lost the queen of R and B and soul Roberta flack .. this American songstress was a trained classical piano player and her ballads were gems, She is the only solo artist to win the GRAMMY Award Record of the Year for two (2) consecutive years: The First Time Ever I Saw Your Face won the 1973 GRAMMY and Killing Me Softly with His Song won the 1974 GRAMMY. Her signature tune playing in the background killing me softly..flack was 88 when she passed away.
<><><>
अमरनाथ झा जन्म: 25 फ़रवरी, 1897; मृत्यु: 2 सितम्बर, 1955) भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री थे। वे हिन्दी के प्रबल समर्थकों में से एक थे। हिन्दी को सम्माननीय स्तर तक ले जाने और उसे राजभाषा बनाने के लिए अमरनाथ झा ने बहुमूल्य योगदान दिया था। उन्हें एक कुशल वक्ता के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने कई पुस्तकों की रचना भी की। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें वर्ष 1954 में ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित किया गया था।अमरनाथ झा कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए विदेश गए। शिक्षा जगत के वे स्तंभ थे। अमरनाथ जी का अध्ययन विशाल था। हिंदी, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेज़ी सभी भाषाओं के साहित्य से बहुत प्रेम करते थे। ‘विचारधारा’ नामक हिंदी पुस्तक में आपकी आलोचनाओं से इसका पता चलता है। वह बंगाली के भी अध्येता थे और संगीत प्रेमी भी थे। साथ ही आपको चित्रकला से भी लगाव था। भावना सीमा बद्ध नहीं थी। आधुनिकता से प्रभावित एक वैज्ञानिक विचारक थे।
<><><>
Remembering The Legendary Australian cricketer Don Bradman,
byname of Sir Donald George Bradman, who went away this day in 2001 one of the greatest run scorers in the history of the game Don was knighted by King George VI in the 1949 New Year Honours List for his services to cricket and Commonwealth relations. Now staying in the same subject another legendary batsman wicket keeper from our own land Farokkh engineer celebrates his birthday today … Born in Bombay in 1938, he was an experienced Test match player He was a wicket-keeper-batsman, usually an opening batsman, In 1968, when English cricket allowed its county clubs to sign overseas players, Engineer joined Lancashire alongside West Indies batsman Clive Lloyd. He spent nine seasons there, until he retired in 1976.
<><><>
शम्शुल हुदा बिहारी का जन्म: 1922, आरा ज़िला, बिहार; मृत्यु: 25 फ़रवरी, 1987) हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे। इनका जन्म बिहार के आरा में हुआ था। आरंभ में कलकत्ता में रहते थे जहाँ से 1947 में उन्होंने बम्बई का रूख किया। इन्हें बांग्ला भाषा में भी महारथ हासिल थी पर इन्होंने हिन्दी तथा उर्दू में रचनाएं की हैं।एसएच बिहारी ख्वाबों और ख्यालों से दूर यथार्थपरक यानी जीवन के सच को बयां करने वाले गीत लिखने के लिए प्रसिद्ध थे। दरअसल बिहारी साहिर लुधियानवी की तरह विद्रोही नहीं थे और न ही शकील बदायूंनी की तरह उनमें कूट कूट की जज्बात भरे थे।
वास्तव में बिहारी शैलेंद्र की तरह गीतकार थे। जो आम आदमी और उसके दर्द को शिद्दत से बयां करते हैं।
<><><>
Remembering the World renowned spanish guitar player Paco Da Lucia on his death anniversary today ,, Paco s real name was Fransico Sanchez Gomez a flamenco guitarspecialist and to evolve the art of Flamenco style lucia paco had made several immersions in Jazz and has done several fusion albums with jazz and and classical artists ,,,He has made 3 albums with John McLaughlin, Larry Coryell and Al Di Meola, with whom he has toured internationally also.
<><><>
Young musicians from Liverpool England in the early 1960s made History and created a cultural phenomena leading to BeatleMania … the world still cant get enough of their sound … Today my friends the band s youngest member also called the baby beatle George Harrison took birth in the year 1943..one of the most gifted songwriters of his generation, George Harrison created some incredible tracks.. his friendship and association with pandit Ravi Shankar transcended from sitar lessons to an immersion in Indian culture and spirituality. Harrison embraced hindusim and involved with the hare krishna tradition until his untimely death in 2001,, two brilliant harrison tunes to remember him.
<><><>
बोमिरेड्डी नागी रेड्डी (अंग्रेज़ी: Bommireddy Nagi Reddy, जन्म: 2 दिसम्बर 1912; मृत्य: 25 फ़रवरी 2004) भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता थे। इन्हें सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए सन् 1986 में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार ‘दादा साहब फाल्के सम्मान’ से सम्मानित किया गया था। इन्होंने ही चेन्नई में ‘विजया वौहिनी स्टूडियो’ की स्थापना की थी जो एशिया का सबसे बड़ा फ़िल्म स्टूडियो माना जाता है।
<><><>
डैनी डेन्जोंगपा
डैनी डेन्जोंगपा हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। हिन्दी फिल्मों के साथ साथ उन्होंने नेपाली, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया हैा डैनी को पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है। वे अपने खलनायक और सहायक अभिनेता के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी खलनायकी से लोगों के दिलों में दहशत पैदा की है।
उनके करियर की शुरूआत फिल्म ‘जरूरत’ से हुई थी लेकिन फिल्म ‘मेरे अपने’ में उन्होंने सकारात्मक भूमिका निभाई। उन्होंने पहली प्रमुख नकारात्मक भूमिका फिल्म ‘धुंध’ में निभाई। इसके बाद वे कई फिल्मों में दिखाई दिए और उनके अभिनय का कमाल सभी ने देखा। आलोचकों और जनता ने हमेशा से ही उनको सराहा है। फिल्म ‘घातक’ में उनके द्वारा निभाया गया किरदार ‘कात्या’ आज भी लोगों को भुलाए नहीं भूलता।
<><><>
Field hockey player Sushila Chanu celebrates her birthday today Chanu’s first brush with live sports came at the age of seven when she witnessed a football match during the National Games that was held in her state in 1999. Her family members being sports lovers, encouraged her to take up sports. But it was not until the age of 11 that she actively became involved in sports when she picked up her first hockey stick. Her biggest achievement as a junior came in 2013 when she captained the team to a bronze medal finish at the Junior World Cup in Germany,,, Last year in the month of January Chanu received the Arjuna Award from the President of India.
<><><>
दिव्या भारती
एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने काफी कम उम्र में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। एक के बाद एक हिट फिल्में देकर बड़ी और स्थापित हीरोइन्स को चुनौती दी। तीन साल में 20 फिल्में कर शोहरत पाई। शादी की और सिर्फ 19 साल की उम्र में दुनिया से रुखसत हो गईं। ये कहानी है बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की।1990 के दशक में बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और मासूम चेहरे के दम पर दिव्या ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। 1992 में आई फिल्म गीत में दिव्या की सादगी को भी खूब सराहा गया।
इसी वर्ष दिव्या की एक और फिल्म सफल साबित हुई ,शाहरुख खान ने दिव्या के साथ ही 1992 में ‘दीवाना’ फिल्म से डेब्यू किया। उस समय दिव्या महज 18 साल की थीं।
<><><>
शाहिद कपूर
हिंदी फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर का आज जन्मदिन है। उन्होंने इश्क-विश्क, विवाह, जब वी मेट, हैदर जैसी फिल्मों में काम किया है। 2004 में शाहिद की 2 फिल्म फिदा और दिल मांगे मोर रिलीज हुई, लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं।
साल 2007 भी शाहिद के लिए लकी रहा। इस साल रिलीज हुई फिल्म जब वी मेट को शाहिद की करियर की बेस्ट फिल्म का तमगा मिला।
10 नवंबर 2006 को रिलीज हुई फिल्म विवाह सुपरहिट साबित हुई। इसने शाहिद के करियर को नया मोड़ दिया। जिस फिल्म ने शाहिद को फिर से बेस्ट एक्टर का तमगा दिलवाया, वह थी 2016 की उड़ता पंजाब। इस फिल्म से शाहिद ने प्रूफ कर दिया कि वे हर किस्म का रोल आसानी से कर सकते हैं।
<><><>
और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>